- हेलो फ्रेंड्स हम हाजिर हैं आज की अपडेट्स लेकर….
- आज अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस है इसे मई दिवस भी कहते हैं इस दिवस को मनाने का उद्देश्य श्रमिकों के समर्पण के प्रति आभार व्यक्त करना है।
- कोविड-19 टीकाकरण के तहत अब तक देश में 189 करोड़ 17 लाख से अधिक कॉविड रोधी टीके लगाए जा चुके हैं
- दिल्ली विश्वविद्यालय ने अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरे कर लिए हैं विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में शामिल दिल्ली विश्वविद्यालय से निकले छात्र देश दुनिया में अपना नाम रोशन कर रहे हैं इनमें आईपीएस किरण बेदी अमिताभ बच्चन शाहरुख खान मीरा कुमार शशि थरूर आदि शामिल है।
इस मौके पर 100 वर्षों की यादों और यात्रा को खास तरीके से सजाया गया है दिल्ली विश्वविद्यालय एक केंद्रीय विश्वविद्यालय है देश भर में 45 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में जिनमें दिल्ली विश्वविद्यालय सबसे बड़ा विश्वविद्यालय है 100 वर्ष पूरे होने पर दिल्ली विश्वविद्यालय के शताब्दी दिवस पर स्मारक शताब्दी टिकट ₹100 मूल्य का स्मारक सिक्का स्मारक शताब्दी खंड विश्वविद्यालय के ऐतिहासिक यात्रा और उपलब्धियों का एक विवरण दिखाया जा रहा है। - अक्षय तृतीया से चार धाम यात्रा का शुभारंभ होने जा रहा है इससे पहले ऋषिकेश में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और चार धाम यात्रा का पंजीकरण करा रहे हैं सभी यात्रियों के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीकरण की व्यवस्था की गई है अक्षय तृतीया के दिन में यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट विधिवत पूजा अर्चना के साथ खुल जाएंगे।
- देश के मैदानी इलाकों में 2 मार्च से शुरू हुई गर्मी से लोग बेहाल है मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में गर्मी के और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है ऐसे में बचाव के सब अपने-अपने जतन कर रहे हैं कुछ लोगों के पास राहत पाने के साधन है लेकिन कुछ के पास कमी है वहीं स्वास्थ्य के अनुसार सब पर असर भी अलग अलग होता है लेकिन कुछ बातें सभी के लिए सामान्य है कि गर्मी में जरूरी है शरीर में पानी की पर्याप्त मात्रा बनाए रखें और मौसमी फलों का सेवन करते रहे नारियल पानी मौसमी फल ज्यादा खाने चाहिए और सब्जियों का सेवन भी शरीर को ठीक रखने के लिए जरूरी होता है वही छाछ भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है हालांकि जो लोग किडनी या दिल की बीमारी से ग्रसित हैं वे लोग डॉक्टर की सलाह से ही कोई उपाय आजमाएं देश के कई इलाकों में तापमान 40 डिग्री से अधिक है और लू यानी गर्म हवाएं चल रही है ऐसे में बाहर निकलने से जितना बच सकते हैं बचे। संभव हो तो काम का समय बदल ले। हालांकि कई बार ऐसा नहीं हो पाता क्योंकि रोजी रोटी का सवाल होता है तो ऐसे में हल्के रंग के और पूरी बांह के कपड़े पहने सिर दर्द अधिक पसीना आना चक्कर आना या मितली जैसा महसूस होने का एक कारण यह भी हो सकता है कि आप लू की चपेट में है ऐसी स्थिति में तुरंत ठंडे स्थान में जाए पेड़ की छाया में भी बैठ सकते हैं और अधिक चक्कर आने बुखार आने पर तुरंत चिकित्सक की सलाह से दवाइयां ले, यथासंभव पानी पिये, पीने के पानी की बोतल अपने साथ रखें कई बार इस मौसम में सर्द गर्म या एनर्जी भी हो सकती है या रक्तचाप में उतार-चढ़ाव जाता है तो ऐसे में जरूरी है कि अपनी दवाइयां अपने साथ रखें।
- 3 मई को अक्षय तृतीया है। माना जाता है कि यह एक अबूझ मुहूर्त है और इस दिन किया गया कोई भी कार्य बहुत फलदायी होता है यह पर्व बसंत और गर्मी ऋतु के संधिकाल का उत्सव भी माना जाता है किसानों के लिए इस दिन नव वर्ष शुरू हो जाता है और यह मान्यता है कि इस दिन नर नारायण श्री परशुराम और हयग्रीव का जन्म हुआ था इस दिन लोग आभूषण, जमीन खरीदना शुभ मानते हैं और नव ग्रह प्रवेश भी किया जाता है ।इस दिन को सभी शुभ कार्यों के लिए पवित्र माना जाता है।
- राजस्थान में शादी के नाम पर नई दुल्हन ने लूट की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं कई मामले ऐसे हैं जिनमें शादी के बाद ससुराल आई दुल्हन सोने चांदी के जेवर और नकदी लूटकर फरार हो गई यह दुल्हन ने ज्यादातर अपनी गैंग के साथ होती हैं और पूरी तरह प्लान बनाकर योजना को अंजाम देती हैं।
- ।प्रदेश में अजमेर में मुस्लिम दाऊदी बोहरा समाज सोमवार को ईद उल फितर मनाएगा
- मनोरंजन जगत से….
- धर्मेंद्र की तबीयत खराब होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है वहीं उनकी हालत में अब सुधार बताया जा रहा है धर्मेंद्र लगातार डॉक्टर्स की निगरानी में है।
- आज अनुष्का शर्मा का का जन्मदिन है इस मौके पर विराट कोहली ने उन्हें खास अंदाज में बधाई दी और सोशल मीडिया पर उनके साथ एक खास तस्वीर साझा करने के साथ लिखा- भगवान का शुक्र है कि तुम पैदा हुई वरना मैं क्या करता। विराट के इस पोस्ट पर फ्रेंन्स के जमकर कमेंट आ रहे हैं। वहीं अनुष्का के जन्मदिन पर फ्रेंन्स और सेलेब्स उन्हें शुभकामनाएं दे रहे है।
- एंजेलिना जोली ने अचानक पश्चिमी यूक्रेन के ल्वीव शहर पहुंचकर बच्चों से मुलाकात की संयुक्त राष्ट्र मानवता दूत और हॉलीवुड अभिनेत्री एंजेलिना जोली सिनेमाई दुनिया के अलावा भी काफी एक्टिव रहती है और काफी चर्चा में रहती है। फरवरी में एंजेलिना ने पोस्ट शेयर कर लिखा था -आप जैसे कईयों की तरह मै भी यूक्रेन के लोगों के लिए दुआ कर रही हूं।
- अभिनेत्री नीलम ने अपने उदयपुर यात्रा के फोटो सोशल मीडिया पर साझा किए
- मौसम
- राजस्थान के कई भागों में भीषण गर्मी और लू से जनजीवन अस्त व्यस्त है प्रदेश में कई जगहों पर तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया जा रहा है वही जोधपुर और बीकानेर में अधिकतम तापमान 47 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं मौसम विभाग के अनुसार मई में राजस्थान में तापमान औसत से अधिक रहेगा आमतौर पर इन दिनों रात का तापमान 30 डिग्री तक पहुंच जाता है।
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से भीषण गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है - उदयपुर में गर्मी ने पिछले कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं रविवार को उदयपुर में अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया गर्मी से जनजीवन बेहाल है वही गर्मी के कारण प्रशासन ने स्कूलों का समय बदल दिया है अब सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों का समय सुबह 7:30 से 11:00 बजे तक रहेगा इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं और यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू रहेगा हालांकि स्कूल स्टाफ का समय शिविरा पंचांग के अनुसार रहेगा वही परीक्षाओं के समय में बदलाव नहीं हुआ है
- तो ये थीं अब तक की अपडेट्स हम फिर आएंगे और अपडेट्स लेकर बने रहिए हमारे साथ…..
उदयपुर की ताजा खबर Udaipur Latest News 01 May 2022 Udaipur Latest News 01 May 2022 उदयपुर की ताजा खबर Udaipur Latest News 01 May 2022
