• Tue. Feb 18th, 2025

Udaipur News

Udaipur News Today | Udaipur News Live | उदयपुर न्यूज़ | उदयपुर समाचार

उदयपुर की ताजा खबर Udaipur Latest News 05 April 2023 उदयपुर की ताजा खबर Udaipur Latest News 05 April 2023 उदयपुर की ताजा खबर Udaipur Latest News 05 April 2023

Byadmin

Apr 5, 2023
  • हेलो फ्रेंड्स हम हाजिर हैं आज की अपडेट्स लेकर….
  • राष्‍ट्रपति ने आज राष्‍ट्रपति भवन में दूसरे नागरिक अलंकरण समारोह में 2023 के 55 पद्म पुरस्‍कार प्रदान किये। उन्‍होंने तीन पद्म विभूषण, पांच पद्म भूषण और 47 पद्मश्री पुरस्‍कार प्रदान किये।  ओआरएस के जनक   और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री को मरणोपरांत पद्म विभूषण पुरस्‍कार दिया गया।राष्ट्रपति ने परोपकारी सुधा मूर्ति, भौतिक विज्ञानी प्रोफेसर दीपक धर, कन्नड़ लेखक डॉक्‍टर एस.एल. भैरप्पा और आध्यात्मिक गुरू त्रिदंडी चिन्ना जीयर स्वामीजी को पद्म विभूषण प्रदान किया। महान गायिका वाणी जयराम को मरणोपरांत पद्म भूषण दिया गया।

राष्ट्रपति ने संगीतकार एमएम कीरावनी, पिथौरा चित्रकार परेश राठवा, जल संरक्षणवादी उमाशंकर पांडे, संबलपुरी लोक गायक कृष्णा पटेल, गणितज्ञ सुजाता रामदोराई, शिक्षक आनंद कुमार, अभिनेत्री रवीना टंडन और औषधीय पौधा किसान पटेट कुमार साहू सहित अन्य लोगों को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया। कुष्ठ प्रभावित लोगों के पुनर्वास के लिए समर्पित सामाजिक कार्यकर्ता गजानन जगन्नाथ माने और लकड़ी की नक्काशी के माध्यम से माओवादियों के पुनर्वास के लिए काम करने वाले अजय कुमार मंडावी को पद्म श्री से सम्मानित किया गया।

राष्ट्रपति  ने राजस्थान की चार हस्तियों को पद्मश्री से सम्मानित किया। पुरस्कार प्राप्त करने वालों में गजल गायकी और शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए श्री अहमद हुसैन और श्री मोहम्मद हुसैन को, सामाजिक कार्य के लिए डूंगरपुर के सामाजिक कार्यकर्ता श्री मूलचंद लोड़ा को और सामाजिक क्षेत्र में ही उत्कृष्ट कार्य हेतु जयपुर के श्री लक्ष्मण सिंह लापोडिया शामिल है।

नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में आयोजित पद्म पुरस्कार दो संस्करण में प्रदान किए गए। इस दूसरे संस्करण में बुधवार को सामाजिक कार्य, सार्वजनिक जीवन, विज्ञान, अभियांत्रिकी, व्यापार, उद्योग ,मेडिसिन साहित्य ,शिक्षा, खेल ,सिविल सेवा और कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली नामचीन हस्तियों को देश के सर्वश्रेष्ठ नागरिक पुरस्कारों पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री से सम्मानित किया गया।

25 जनवरी, 2023 को विजेताओं के नामों की घोषणा की गई थी। उन विजेताओं को गत 22 मार्च को राष्ट्रपति भवन में आयोजित पद्म पुरस्कार सम्मान समारोह के पहले संस्करण में भी पुरस्कार प्रदान किए गए थे। शेष बचे हुए पुरस्कार विजेताओं को बुधवार को राष्ट्रपति ने पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया।

राजस्थान के डूंगरपुर जिला के आदिवासी बहुल बांगड़ इलाके से ताल्लुक रखने वाले श्री मूलचंद लोढ़ा आदिवासियों के उत्थान के लिए जागरण जन सेवा मंडल नामक संस्था चलाते हैं। श्री मूलचंद लोढ़ा इस क्षेत्र के आदिवासी और पिछड़े इलाकों में चिकित्सा, शिक्षा और आदिवासियों के कल्याण के लिए पिछले 5 दशक से लगातार कार्य कर रहे हैं इनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए वर्ष 2023 का पद्मश्री सम्मान श्री लोढ़ा को दिया गया है।

गजल गायकी और शास्त्रीय संगीत में उत्कृष्ट योगदान हेतु जयपुर घराने से ताल्लुक रखने वाले अहमद हुसैन और मोहम्मद हुसैन को भी पद्मश्री से सम्मानित किया गया है।

गजल गायकी के उस्ताद हुसैन बंधुओं का पहला एल्बम गुलदस्ता 1980 में रिलीज हुआ था और अभी तक इनके 50 से ज्यादा एल्बम आ चुके हैं। वर्ष 2000 में इनको संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। हुसैन बंधुओं ने पूरी दुनिया में गजल और शास्त्रीय संगीत के चौरिटी शो करके समाज सेवा में भी काफी योगदान दिया है।

श्री लक्ष्मण सिंह लापोडिया को भी राष्ट्रपति द्वारा पद्म पुरस्कार सम्मान समारोह के पहले संस्करण के दौरान 22 मार्च को पद्मश्री से सम्मानित किया जा चुका है। श्री लापोडिया ने राजस्थान के जयपुर जिले में जल संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया है इन्होंने जल संरक्षण के लिए परंपरागत चौका पद्धति से 5 लाख वर्ग मीटर जमीन को सिंचित और उपजाऊ बनाया है। श्री लापोडिया ने इलाके के करीब 100 गांवों में जल संरक्षण के लिए उल्लेखनीय कार्य किए हैं।

पिछले महीने की 22 तारीख को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पहले नागरिक अलंकरण समारोह में 54 पद्म पुरस्कार प्रदान किए थे।

 

हनुमान जयंती यानी कि बजरंग बली का जन्मोत्सव। हर साल ये दिन चैत्र मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस साल ये उत्सव 6 अप्रैल को मनाया जाएगा।  हनुमान जयंती पर देशभर में कई जगहों पर कार्यक्रम होते है। बजरंगबली की यात्राएं निकाली जाती है। इस दिन देशभर में जगह जगह भंडारे तो वही कई तरह के उपाय और अनुष्ठान करवाए जाते है।

हनुमान जयंती पर चैत्र महीना समाप्त हो जाएगा. पंचांग के अनुसार चैत्र पूर्णिमा के बाद हिंदू कैलेंडर के दूसरे माह वैशाख मास की शुरुआत होती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार वैशाख मास भगवान विष्णु की उपासना के लिए समर्पित है. इस मास में स्नान-दान, जाप और तप करने से साधकों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है. स्कंद पुराण में वैशाख माह को  ‘माधव मास’ कहा गया है. इस महीने में संयम,अहिंसा,आध्यात्म,स्वाध्याय और जनसेवा  करने से कभी न खत्म होने वाला पुण्य मिलता है. वैशाख माह की शुरुआत 7 अप्रैल 2023 को हो रही है. इसका समापन 5 मई 2023 को होगा. इसके बाद ज्येष्ठ मास आरंभ हो जाएगा

रामनवमी के अवसर पर देश के कुछ राज्यों में हुई हिंसा के बाद गृह मंत्रालय ने हनुमान जयंती के लिए एडवाइजरी जारी की है। मंत्रालय ने सभी राज्यों से कहा है कि कानून व्यवस्था का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाएगृ। इसके अलावा त्योहारों पर शांतिपूर्ण माहौल तैयार किया जाए। समाज में सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने वालों पर निगरानी रखी जाए और उनसे सख्ती से निबटा जाए।

    • सेंसेक्स
    • बंबई शेयर बाजार का संवेदी सूचकांक  583 अंक की बढत के साथ 59 हजार 689 पर बंद हुआ। नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी भी  159 अंक की बढत के साथ 17 557 पर आ गया।
    • सर्राफा
      उदयपुर में दोनों कीमती धातुओं के भाव इस प्रकार रहे
      सोना 22 कैरेट 1 ग्राम₹  5739 सोना 24 कैरेट 1 ग्राम ₹ 6206
      चांदी 1 किलो बार का भाव रहा ₹₹ 80700
    • मौसम
    • #श्रीगंगानगर, #बीकानेर, #जैसलमेर, #हनुमानगढ़ जिलों और आसपास के क्षेत्रों मे कहीं-कहीं पर मेघगर्जन के साथ बूंदा बांदी की संभावना है।
    •   पिछले 24 घंटों के दौरान उदयपुर शहर का तापमान रहा अधिकतम  31  डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम  18  डिग्री सेल्सियस
    • तो ये थीं अब तक की अपडेट्स हम फिर आएंगे और अपडेट्स लेकर बने रहिए हमारे साथ…

Leave a Reply

Your email address will not be published.