• Thu. Jan 16th, 2025

Udaipur News

Udaipur News Today | Udaipur News Live | उदयपुर न्यूज़ | उदयपुर समाचार

उदयपुर की ताजा खबर Udaipur Latest News 15 January 2023 उदयपुर की ताजा खबर Udaipur Latest News 15 January 2023 उदयपुर की ताजा खबर Udaipur Latest News 15 January 2023

Byadmin

Jan 15, 2023
  • हेलो फ्रेंड्स हम हाजिर हैं आज की अपडेट्स लेकर….
  • बांग्‍लादेश के रास्‍ते डिब्रूगढ जाने वाला विश्‍व का सबसे लम्‍बा नदी क्रूज़ एम वी गंगा विलास बिहार में है। क्रूज़ पर यात्रा कर रहे पर्यटक आज बक्‍सर में विभिन्‍न स्‍थलों पर गए और बाद में डोरीगंज छपरा के लिए रवाना हो गए। बक्‍सर में पर्यटकों ने युद्ध स्‍मारक और सीता राम उपाध्‍याय संग्रहालय देखा। संग्रहालय देखने के बाद प्रसन्‍नता व्‍यक्‍त की।
  • बक्‍सर में पर्यटन स्‍थलों की यात्रा के बाद गंगा विलास डोरीगंज छपरा पहुंचा, यहां पर रात्रि विश्राम है।
  • यह क्रूज़ सारण जिले के चिरांद पुरातत्‍व स्‍थल की यात्रा के बाद कल पटना पहुंचेगा और 22 जनवरी तक बिहार में रहेगा। इस दौरान गंगा विलास मुंगेर, बेगुसराय में सिमरिया, भागलपुर में सुलतानगंज और बटेश्‍वर स्‍थान में रात्रि विश्राम करेगा। पर्यटक मुंगेर के बिहार योग विद्यालय और भागलपुर के विक्रमशिला विश्‍वविद्यालय समेत विभिन्‍न ऐतिहासिक स्‍थलों की यात्रा भी करेंगे।
  • प्रधानमंत्री  ने शुक्रवार को वाराणसी से एम वी गंगा विलास को रवाना किया था। यह क्रूज़ तीन हजार दो सौ किलोमीटर की यात्रा तय करेगा।
  • नेपाल में आज सुबह हुई एक विमान दुर्घटना में मृतकों की संख्‍या 68 तक पहुंच गई है। येती एयरलांइस का 72 सीटों वाला एक विमान कासकी जिले में पोखरा अंतर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डे के नजदीक सेती नदी के किनारे दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया। यह विमान काठमांडू से पोखरा जा रहा था। विमान में कुल 68 यात्री सवार थे, जिनमें पांच भारतीय और 15 विदेशी नागरिक थे। विमान में चालक दल के चार सदस्‍य भी थे।
  • खबरों के अनुसार यह विमान पोखरा अंतर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने का प्रयास करते हुए खराब मौसम के कारण दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया। दुर्घटना के तुरंत बाद नेपाल सरकार ने मंत्रिपरिषद की एक आपात बैठक बुलाई और जांच के लिए पांच सदस्‍यों के एक आयोग का गठन किया है।
  • लेकसिटी की वादियां रविवार को देशभक्ति रंग में रंगी नजर आई। सेना दिवस के मौके पर भारतीय सेना के सम्मान में हवेली परिवार ने देशभक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत में एकलिंगगढ  सेना के जवानों को 100 बुलेट के लवाजमे के साथ ऐक्सकोर्ट करके टाउन हॉल लाया गया। यहां सेना के जवानों का एनसीसी की जल, थल, नभ बटालियन के अलावा शहर के धार्मिक व सामाजिक संगठनों ने स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत में एकलिंगगढ  सेना के जवानों को 100 बुलेट के लवाजमे के साथ ऐक्सकोर्ट करके टाउन हॉल लाया गया। यहां सेना के जवानों का एनसीसी की जल, थल, नभ बटालियन के अलावा शहर के धार्मिक व सामाजिक संगठनों ने स्वागत किया।
  • लेकसिटी के तापमान में गिरावट आने से ठंड का असर तेज हो गया है। जिसके मद्देनजर जिला प्रशासन ने ​उदयपुर जिले के सभी प्राइवेट स्कूलों का समय सोमवार से सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक कर दिया है। एडीएम सिटी  ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए निजी और सीबीएसई स्कूलों (केन्द्रीय विद्यालय को छोड़कर) को इसकी पालना के निर्देश दिए हैं। 22 जनवरी 2023 तक आदेश लागू रहेगा। परीक्षाओं के समय कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया है। सरकारी स्कूलों का समय पहले से सुबह 10 से शाम 4 बजे तक है।
  • तिरूवनंतपुरम में भारत ने तीसरे और अंतिम एकदिवसीय क्रिकेट मैच में  श्रीलंका को 317 रन से हराकर श्रृंखला तीन-शून्य से जीत ली है। एकदिवसीय क्रिकेट के इतिहास में ये अब तक सबसे बड़ी जीत है। 391 रन के लक्ष्य के जवाब में श्रीलंका की टीम 22 ओवर में मात्र 73 रन पर सिमट गई। भारत के लिए मोहम्मद सिराज ने चार विकेट लिए। इससे पहले टॉस जीतकर बल्‍लेबाजी करते हुए भारत ने पचास ओवर में पांच विकेट पर 390 रन बनाए। विराट कोहली ने नाबाद 166 रन बनाए। कोहली का यह 46वां एकदिवसीय और कुल 74वां शतक है। शुभमन गिल ने 116 रन बनाकर करियर का दूसरा शतक लगाया। कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच तथा प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।
  • उदयपुर में शनिवार को दिन के तापमान में 4.6 डिग्री की भारी गिरावट आने से सर्द का असर बढ़ गया। न्यूनतम तापमान भी 1.2 डिग्री घट गया। रविवार को सुबह से ही ठंडी हवाओं से ठिठुरन भरा अहसास होता रहा। दिन में धूप खिली लेकिन ठंडी हवाओं का असर बरकरार रहा। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 20.2 और न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
  • सर्द हवाओं के बीच शहरवासी दिनभर ऊनी गर्म कपड़ों से बचाव करते नजर आए। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले तीन दिन में तीव्र शीतलहर की संभावना है। तापमान में और गिरावट आ सकती है।
  • राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में कल शीतलहर चलने  की संभावना है। न्‍यूनतम तापमान तीन डिग्री और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
  • मुम्‍बई में आमतौर पर आसमान साफ रहने के आसार हैं। तापमान 13 और 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की सम्‍भावना है। कोलकाता में सुबह कोहरा छाया रहेगा और बाद में आसमान साफ रहेगा। तापमान 18 और 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। चेन्नई में भी सुबह कोहरा छाया रहेगा और आंशिक रूप से बादल छाए रहने के आसार हैं। तापमान 20 और 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
  • श्रीनगर और लेह, गिलगित में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। जम्‍मू और मुजफ्फराबाद में आसमान साफ रहेगा। लेह में न्‍यूनतम तापमान शून्‍य से 16 डिग्री नीचे और अधिकतम शून्‍य से दो डिग्री नीचे रह सकता है। गिलगित में तापमान शून्‍य से चार डिग्री नीचे और अधिकतम 8 डिग्री नीचे सेल्सियस रह सकता है।
  • राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में कड़ाके की ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। माउंट आबू में तापमान शून्य से सात डिग्री सेल्सियस नीचे रहने के साथ राज्य का सबसे ठंडा स्थान दर्ज किया गया। फतेहपुर, जोबनेर और चुरू में भी न्यूनतम तापमान क्रमश: शून्‍य से नीचे चार दशमलव सात, चार दशमलव पांच और दो दशमलव पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
  • पिछले 24 घंटों के दौरान उदयपुर शहर का तापमान रहा अधिकतम 19  डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम  5 डिग्री सेल्सियस
  • तो ये थीं अब तक की अपडेट्स हम फिर आएंगे और अपडेट्स लेकर बने रहिए हमारे साथ…

Leave a Reply

Your email address will not be published.