• Thu. Jan 16th, 2025

Udaipur News

Udaipur News Today | Udaipur News Live | उदयपुर न्यूज़ | उदयपुर समाचार

उदयपुर की ताजा खबर Udaipur Latest News 26 January 2023 उदयपुर की ताजा खबर Udaipur Latest News 26 January 2023 उदयपुर की ताजा खबर Udaipur Latest News 26 January 2023

Byadmin

Jan 27, 2023
  • हेलो फ्रेंड्स हम हाजिर हैं आज की अपडेट्स लेकर….
  • गणतंत्र दिवस की शुभकामानाएं
  • विद्या की देवी सरस्वती की पूजा आज बड़े उत्साह के साथ मनाई जा रही है। शिक्षण संस्थानों में भी विद्यार्थी सरस्वती पूजा का आयोजन करते हैं। कोविड महामारी के बाद स्कूलों और कॉलेज परिसरों में पहली बार सरस्वती पूजा का आयोजन हो रहा है। इस अवसर पर शिक्षण संस्थानों में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं
  • काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास में गणतंत्र दिवस मनाया गया। नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्र के नाम संबोधन को पढ़ा।कोलंबो में भारतीय उच्चायुक्त गोपाल वागले ने इंडिया हाउस में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। श्रीलंका में भारतीय शांति सेना के बलिदान का स्मरण करते हुए उन्होंने भारतीय शांति सेना स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की।

    श्रीलंका की संसद के अध्यक्ष म ने भारत को गणतंत्र दिवस की बधाई दी है।

    चीन में राजधानी पेइचिंग में तीन वर्ष बाद भारतीय दूतावास में पहली बार कोविड मानकों के बीच 74वां गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित हुआ। राजदूत प्रदीप रावत ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और भारतीय प्रवासियों के समक्ष राष्ट्रपति  के संदेश के कुछ प्रमुख अंश पढ़कर  सुनाए। सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमें जी-20 शिखर सम्मेलन का वीडियो प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम में श्री दर्शन नायक और प्रवासी भारतीयों के दल ने एक हिंदी नाटक का प्रदर्शन किया। सुश्री जिन शेनशन और उनके शिष्यों ने भरतनाट्यम की प्रस्तुति दी। ग्वांगझू और शंघाई के वाणिज्य दूतावासों में भी गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किए गए।

    राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सेकंड ग्रेड प्रतियोगी परीक्षा-2022 (माध्यमिक शिक्षा विभाग) के सामान्य ज्ञान के ग्रुप सी व डी प्रश्न पत्र का आयोजन अब 29 जनवरी को होगा। पूर्व में 24 दिसम्बर 2022 को इस परीक्षा का आयोजन स्थगित किया गया था। इसके लिए ग्रुप सी में शामिल विषयों को दो ग्रुपों में बांटा गया है। ग्रुप सी में विज्ञान एवं पंजाबी विषय तथा ग्रुप डी में संस्कृत एवं गणित विषय रखे गए हैं। ग्रुप सी की सामान्य ज्ञान परीक्षा सुबह 10:30 से दोपहर 12:30 बजे तक होगी। वहीं, ग्रुप डी में शामिल विषय की सामान्य ज्ञान परीक्षा दोपहर 2:30 से शाम 4:30 बजे तक होगी।

    इन जिला मुख्यालयों पर होगी परीक्षा
    जानकारी अनुसार अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बांरा, भरतपुर, भीलवाड़ा, बीकानेर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, चुरू, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, हनुमानगढ़, जयपुर, जैसलमेर, झालावाड़, झुंझुनू, जोधपुर, कोटा, नागौर, पाली, प्रतापगढ़, राजसमन्द, सिरोही, श्रीगंगानगर, टोंक तथा उदयपुर जिला मुख्यालयों पर यह परीक्षा होनी है।

    एडीएम ने केन्द्राधीक्षकों को दिए निर्देश
    अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रशासन ओपी बुनकर ने बताया कि परीक्षा के सफल आयोजन के लिए आयोग द्वारा सख्त निर्देश जारी किए गए हैं।

  • ओडिशा में खेले जा रहे एफआईएच हॉकी विश्‍वकप में आज भुबनेश्‍वर के कलिंगा स्‍टेडियम में दोनों सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे। पहले सेमीफाइनल में ऑस्‍ट्रेलिया का मुकाबला जर्मनी से जबकि दूसरे मुकाबले में बेल्जियम का सामना नीदरलैंड्स से होगा।
  • तो ये थीं अब तक की अपडेट्स हम फिर आएंगे और अपडेट्स लेकर बने रहिए हमारे साथ…

Leave a Reply

Your email address will not be published.