- हेलो फ्रेंड्स हाजिर है आज की अपडेट्स लेकर….
- रूस और यूक्रेन में युद्ध जारी है यूक्रेन में जहां कई लोग मारे गए हैं सैकड़ों इमारतों को नुकसान पहुंचा है वही रूस पर अलग-अलग प्रतिबंधों का दौर भी जारी है यूक्रेन के राष्ट्रपति ने यूरोपिय यूनियन से यह साबित करने का आग्रह किया कि वे रूस के साथ युद्ध में यूक्रेन का साथ दे रहा है उन्होंने कहा यू के साथ के बिना यूक्रेन अकेला होने जा रहा है उन्होंने कहा इस हकीकत के बावजूद के हमारे सभी शहर अब ब्लॉक हो चुके हैं हम अपनी सरजमीं और अपनी आजादी के लिए लड़ रहे हैं कोई भी हमें तोड नहीं सकता है हम मजबूत हैं। यह साबित करे कि आप हमारे साथ हैं आप हमारा साथ नहीं छोड़ेंगे आप वास्तव में यूरोपीय है यह साबित करें ,तब जाकर जिंदगी मौत पर जीत हासिल करेगी और उजाला अंधकार पर जीत प्राप्त करेगा। वही रूसी सेना ने यूक्रेन की राजधानी के उत्तरी इलाके मैं हमले तेज कर दिए हैं घनी आबादी वाले इलाकों में तोप से गोले बरसा रहे हैं
- यूक्रेन के राष्ट्रपति ने यूक्रेन को यूरोपीय संघ में शामिल करने के सरकारी अनुरोध पर हस्ताक्षर किए हैं उन्होंने कहा कि उनका देश हमले से जूझ रहा है और उसे विशेष प्रक्रिया के तहत तत्काल यूरोपीय संघ की सदस्यता दी जानी चाहिए।
- आज से भारतीय वायुसेना के सी-17 विमान को ऑपरेशन गंगा में शामिल किया जा सकता है भारतीय वायुसेना की क्षमता का लाभ लेते हुए यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कम से कम समय में अधिक लोगों को यूक्रेन से सुरक्षित निकाला जा सके।
- यूक्रेन में गहराते संकट को देखते हुए हजारों लोगों ने सीमावर्ती देश रोमानिया पोलैंड हंगरी मोल्दोवा और स्लोवाकिया से शरण देने की मांग की है वाहनों की लंबी कतारें इन देशों की सीमाओं की चौकियों पर खड़ी हुई है।
- यूक्रेन के घर की युग में आज सुबह गोलीबारी में एक भारतीय छात्र की मृत्यु हो गई विदेश मंत्रालय ने मृतक छात्र के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है और कहा है कि वह उस छात्र के परिवार के संपर्क में हैं 24 फरवरी को युद्ध की शुरुआत के बाद से 9000 से अधिक भारतीय नागरिकों को निकाला जा चुका है जबकि काफी संख्या में भारतीय नागरिक अब सुरक्षित क्षेत्रों में है।
- यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को लेकर एक विमान हंगरी से दिल्ली पहुंचा सरकार यूक्रेन में फंसे सभी भारतीयों को सुरक्षित स्वदेश लाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।
- केंद्र सरकार ने 17 क्षेत्रों और साथ विशेष श्रेणियों में राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कार 2022 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 मार्च है।
- आज से 7 मार्च तक जनऔषधि सप्ताह मनाया जा रहा है जन औषधि परियोजना और जेनेरिक दवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए देश भर में 75 स्थानों पर पद यात्रा भी निकाली जा रही है।
- राष्ट्रव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत अब तक देश में 177 करोड़ 70 लाख से अधिक कोविड-19 रोधी टीके लगाए जा चुके हैं।
- महिला और बाल विकास मंत्रालय के तहत आज से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह का आयोजन हो रहा है 7 दिन के इस उत्सव में महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के बारे में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन होगा और सोशल मीडिया पर कई अभियान चल रहे हैं।
- महाशिवरात्रि के पर्व पर जिले भर के मंदिरों में शिव आराधना की गई मंदिरों में विशेष श्रंगार हुए और पूजा अर्चना कर समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई भोलेनाथ के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का दिन भर तांता लगा रहा वैदिक मंत्रोचार हुए जलाभिषेक किए गए और पूजा और आरती की गई
- उदयपुर के 20 बच्चे यूक्रेन से मंगलवार को डबोक एयरपोर्ट पहुंचे यह बच्चे डूंगरपुर बांसवाड़ा राजसमंद उदयपुर के हैं इन्हें रिसीव करने जिला कलेक्टर और एडीएम सिटी खुद पहुंचे और बच्चों से बात करते हुए वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी ली तत्पश्चात सरकार के खर्चे पर उनके गंतव्य के लिए भिजवाया गया।
- उदयपुर में सीबीआई के लिए सर्च अभियान के तहत कार्रवाई की निजी मेडिकल कॉलेज में यह कार्रवाई की गई।
- उदयपुर ले आज कोरोना के 23 नए पॉजिटिव मिले अब एक्टिव मरीजों की संख्या 179 है और 14 मरीज अस्पताल में भर्ती है।
- उदयपुर कलेक्टर ने यूक्रेन संकट देखते हुए कलेक्ट्री में कंट्रोल रूम स्थापित किया है जहां बच्चे अभिभावक और आमजन संबंधित सूचना दे सकेंगे इसके फोन नंबर है- 0294 2414 620
- मनोरंजन जगत से….
- देश की सबसे अधिक उम्र की अभिनेत्री कामिनी कौशल ने 25 फरवरी को सादगी से मुंबई में अपने घर में अपना 95 वां जन्मदिन मनाया 90 से अधिक उम्र वाली फिल्मी हस्तियों में सिर्फ वही हमारे पास है जिनकी मौजूदगी भारतीय सिनेमा के सुनहरे दिनों की याद दिलाती है उनका जन्मदिन समारोह 6 मार्च के बाद होगा जब उनकी मंझले बैटे लंदन से मुंबई आएंगे तो परिवार जन मिलकर जन्मदिन की पार्टी करेंगे कुछ समय पहले उनके बड़े पुत्र का कोरोना से निधन हो गया था उनके दो बेटे अमेरिका और लंदन में रहते हैं हालांकि बड़े बेटे के निधन के बाद छोटे बेटे लंदन छोड़कर अपनी मां के पास मुंबई लौट आए हैं उनका जन्म लाहौर में 25 फरवरी 1927 को हुआ कामिनी कौशल एकाएक लोकप्रियता के शिखर पर पहुंच गई जब 1956 में उन्हें फिल्म विराज बहू के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्म फेयर पुरस्कार मिला।
- मंदिरा बेदी ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है इसमें उन्होंने अपने पति के साथ शादी की पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- आज उनकी शादी की 23 वी सालगिरह होती ।उनके पति का पिछले साल 30 जून को हार्ड अटैक के कारण निधन हो गया था
- सोहा अली और कुणाल खेमू ने अपनी बेटी इनाया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है इसमे वे शिवजी को जल चढ़ा रही है फैस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर रहे हैं।
- अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल संघ और यूरोपीय फुटबॉल संघ ने रूस की राष्ट्रीय टीम और उसी फुटबॉल क्लबों को सभी अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिताओं से अगले आदेश तक निलंबित कर दिया है यूक्रेन पर उसके हमले की वजह से यह निर्णय लिया गया है।
- भारत और श्रीलंका के बीच 2 क्रिकेट टेस्ट मैचों की श्रृंखला का पहला मैच शुक्रवार से मोहाली में खेला जाएगा इससे पहले 20-20 सीरीज में भारत ने श्रीलंका को 3-0 से मात दी थी।
- सेंसेक्स
बीएसई सूचकांक 389 अंकों की बढ़त लेकर 56247 पर रहा । - वहीं निफ्टी 135 अंकों की बढ़त लेकर 16794 पर रहा ।
- सर्राफा
उदयपुर में दोनों कीमती धातुओं के भाव इस प्रकार रहे - सोना 22 कैरेट 1 ग्राम ₹4784
सोना 24 कैरेट 1 ग्राम ₹5024
चांदी 1 किलो बार का भाव रहा ₹70000 - मौसम
इस हफ्ते मौसम के रंग अलग अलग हो रहे हैं सुबह शाम की ठंडक बरकरार है वहीं दोपहर में तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है मौसम विभाग के अनुसार इस हफ्ते मौसम शुष्क बना रहेगा पारा बढ़ने की संभावना है। - तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है पिछले 24 घंटों के दौरान शहर का तापमान रहा अधिकतम 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस
- तो ये थीं अब तक की अपडेट्स हम फिर आएंगे और अपडेट्स लेकर बने रहिए हमारे साथ…
Udaipur Latest News 01 March 2022 उदयपुर की ताजा खबर Udaipur Latest News 01 March 2022 | उदयपुर की ताजा खबर Udaipur Latest News 01 March 2022
