- हेलो फ्रेंड्स हम हाजिर हैं आज की अपडेट्स लेकर…
- कृतज्ञ राष्ट्र ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की दिल्ली में राजघाट पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजित की गई। चीन में भारतीय दूतावास ने इस उपलक्ष में कार्यक्रम आयोजित किया वहीं संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने कहा पूरी दुनिया महात्मा गांधी से शांति सम्मान और गरिमा के मूल्यों से प्रेरणा लेते हुए गांधी जयंती मना रही है।
- गांधी जी होते तो आज 153 साल के होते हैं इतने वर्ष मनुष्य की उम्र कहां होती है लेकिन गांधीजी हैं तभी तो उन पर चर्चा बहस होती है उन्हें याद किया जाता है हम अपने मन मंदिर में उन्हें बसाएं और उनके मूल्यों की स्थापना का सटीक काम करें
- उदयपुर में गांधी ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई इस अवसर पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ और सभी ने मिलकर वैष्णव जन तो सहित महात्मा गांधी के प्रिय भजन गाकर माहौल गांधीमय बना दिया। जिले भर में ग्राम सभा में भी आयोजित हुई। राज्य सरकार द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर राज्य द्वारा उत्पादित आदि वस्तुओं पर 50% की विशेष छूट दी जा रही है जो 2 अक्टूबर 2022 से 30 जनवरी 2023 तक लागू रहेगी।कार्यक्रम में मौजूद आईजी ने उपस्थित जनों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई और ट्रैफिक नियम पालन करने के लिए प्रेरित किया
- गांधी जयंती पर प्रदेश में हुए मुख्य कार्यक्रम के दौरान लोगों ने एक साथ मिलकर सर्वधर्म प्रार्थना करने का विश्व रिकॉर्ड बनाया इसके लिए वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन के प्रतिनिधि ने मुख्यमंत्री को प्रोविजनल सर्टिफिकेट दिया।
- नवरात्रि की सप्तमी तिथि को आज मंदिरों में विशेष घूम रही वही आकर्षक परिधानों में सजे धजे लोगों ने गरबा पंडालों में गरबा रमा।शहर के विभिन्न अंग गरबा पंडालों में अलग-अलग थीम पर गरबा रमे गए। आज गांधी जयंती के अवसर पर कुछ गरबा पंडालों में थीम देशभक्ति रखी गई है
- प्रधानमंत्री को पेश किए गए उपहारों सहित 12 सौ से अधिक वस्तुओं की ऑनलाइन नीलामी की अंतिम तिथि बढ़ाकर 12 अक्टूबर कर दी गई है पहले यह ई नीलामी 2 अक्टूबर को समाप्त होने वाली थी।दिरों में विशेष घूम रही वही आकर्षक परिधानों में सजे धजे लोगों ने गरबा पंडालों में गरबा रमा।
- भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चल रहे टी-20 क्रिकेट मैच में आज भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 237 रन बना लिए।
- आज नई दिल्ली के मेजर ध्यान चंद नेशनल स्टेडियम में फिट इंडिया फ्रीडम रन के तीसरे चरण की शुरुआत हुई जिसका समापन एकता दिवस पर होगा।
- इंडोनेशिया में एक फुटबॉल मैच के दौरान मची भगदड़ में 174 लोग मारे गए और लगभग 180 जने घायल हो गए दुर्घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं।
- मौसम
प्रदेश में इस साल मानसून मेहरबान रहा जुलाई अगस्त और सितंबर में भी बारिश हुई उदयपुर में मौसम में बदलाव शुरू हो चुका है पिछले 24 घंटों के दौरान शहर का तापमान रहा 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस - तो ये थीं अब तक की अपडेट्स हम फिर आएंगे और अपडेट्स लेकर बने रहिए हमारे साथ…
Udaipur Latest News 02 October 2022 उदयपुर की ताजा खबर Udaipur Latest News 02 October 2022 उदयपुर की ताजा खबर Udaipur Latest News 02 October 2022 उदयपुर की ताजा खबर
