• Fri. Mar 29th, 2024

Udaipur News

Udaipur News Today | Udaipur News Live | उदयपुर न्यूज़ | उदयपुर समाचार

Udaipur Latest News 03 december 2020 | उ द य पु र की ता जा ख ब र news 03 december 2020 | उदयपुर की ताजा खबर उ द यपु र की ता जा news 03 december 2020 | उदयपुर की ताजा खबर

Byadmin

Dec 3, 2020
  • हेलो फ्रेंड्स, हम हाजिर है आज की अपडेट्स लेकर,
  • दिल्ली के विज्ञान भवन में कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों और सरकार के बीच बैठक खत्म हो गई है। यह बैठक बेनतीजा रही हालांकि बातचीत की गुंजाइश है और अगली बैठक 5 दिसंबर को होनी है।
  • देश में लगातार 26 दिन कोरोना संक्रमितों के नए मामलों की संख्या 60,000 से कम रही। पिछले 24 घंटों के दौरान 35,500 नए मामलों की पुष्टि हुई और इस दौरान लगभग 41,000 लोग स्वस्थ हुए हैं। इस तरह अब तक 90 लाख के करीब लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जिससे देश में कोविड से स्वस्थ होने की दर 94.11% तक हो गई है। देश में अभी कुल 4,22,943 लोग संक्रमित हैं।
  • आज दिव्यांग दिवस है। हमें उनके प्रति सहानुभूति और आदर रखना चाहिए कि उन्हें जीवन जीने के लिए संबल देना चाहिए इसके लिए सकारात्मक माहौल दिया जाए और सतत अवसर उपलब्ध कराए जाएं
  • जिन्हें धूल, धूए से एलर्जी है उन्हें संक्रमण हो जाए तो वायरस का असर कितना हो सकता है?
    जानकार बताते हैं कि जिन्हें एलर्जी है और जिन्हें एलर्जी नहीं है दोनों को एक समान संक्रमण होने की संभावना है। लेकिन अगर किसी के बीमारी की वजह से फेफड़े खराब हो चुके हैं ,और कोविड- संक्रमण होता है तो स्थिति गंभीर हो सकती है। नाक बहने वाली एलर्जी, खांसी या छींक आने वाली एलर्जी वालों को बहुत ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है।
  • देश में कोविड नियंत्रण में है ,लेकिन दूसरी जगह ऐसा नहीं क्यों?
    विशेषज्ञ कहते हैं कि अलग-अलग देशों के स्थितियां भिन्न हैं। कुछ देशों में बूढ़े लोगों की संख्या अधिक है ।कुछ देशों में सरकार की बात नहीं मान रहे तो और कुछ जगह लोग मास्क नहीं लगाते, ऐसी कई बातें हैं जिनकी वजह से अलग-अलग देशों में कोविड-19 की स्थिति अलग अलग है।
  • क्या केवल पानी से हाथ धोना काफी नहीं है?
    जानकार कहते हैं कि वैसे तो वायरस पानी से भी बह जाता है, लेकिन साबुन का अपना अलग काम होता है। साबुन का झाग वायरस की लेयर को कमजोर करता है ।फिर वायरस त्वचा पर रुकता नहीं है इसलिए साबुन से हाथ धोना ज्यादा प्रभावी है। डब्ल्यूएचओ ने भी साबुन से हाथ धोने की सलाह दी है।
  • कोरोना के खात्मे के लिए दुनिया भर में दर्जनों वैक्सीन पर काम चल रहा है। कुछ कोरोना वैक्सीन तो ट्रायल के आखिरी स्टेज में भी पहुंचने का दावा कर रही हैं ।कुछ वैक्सिंग के इंसानों पर ट्रायल के बाद जो आंकड़े आए हैं उनमें इसके साइड इफेक्ट सामने नहीं आए हैं। वहीं कुछ ह्यूमन ट्रायल के दौरान हल्के बुखार या अन्य साइड इफेक्ट से वैज्ञानिक इंकार नहीं कर रहे हैं उनके अनुसार बुखार आना आम बात है कुछ ह्यूमन ट्रायल मे सिर में दर्द हुआ। हालांकि विशेषज्ञों के अनुसार टीका लगाने के बाद दर्द होता ही है। वही विशेषज्ञ कहते हैं कि जब टीका प्रति रक्षक साबित नहीं हो जाता इसे व्यापक स्तर पर उपयोग के लिए उपलब्ध नहीं कराया जाएगा।
  • Corona update Rajasthan
    Cumulative positive:2,74,486
    Active cases: 25,544
  • Corona update udaipur
    Cumulative positive:9522
    Today discharged:100
    Cumulative discharged: 8700
    Today positive:99
    Active cases: 722
    Home isolated: 505
  • कल नौसेना दिवस है।आज इसकी पूर्व संध्या पर नौसेना प्रमुख ने कहा कि देश की सेना किसी भी चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है कोरोना महामारी और चीन द्वारा उत्तरी सीमा पर वास्तविक नियंत्रण रेखा को बदलने की कोशिशों की दोहरी चुनौतियों का सामना करने में सक्षम है।
  • भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन ट्वेंटी-20 मैचों की श्रृंखला का पहला मैच कल कैनबरा में खेला जाएगा । इससे पहले ऑस्ट्रेलिया तीन एकदिवसीय क्रिकेट मैचों की श्रृंखला जीत चुकी है। यह दोनों देश चार टेस्ट मैच भी खेलेंगे इनमें पहला टेस्ट मैच 17 दिसंबर से एडिलेड में शुरू होगा।
  • अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बावजूद घरेलू मार्केट में आज देश के 4 बड़े महानगरों में लगातार दूसरे दिन पेट्रोल के दामों में वृद्धि हुई है।
  • भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा भारत में कुल 75 कृषि विश्वविद्यालयों, पशु चिकित्सा विश्वविद्यालयों, और राष्ट्रीय स्तर के केंद्रीय कृषि संस्थानों की राष्ट्रीय स्तर की वरीयता सूची में महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय को 21 वां स्थान मिला है। प्रदेश के कृषि विश्वविद्यालयों, पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय व राष्ट्रीय स्तर के कृषि संस्थाओं में महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय को प्रथम स्थान मिला है। इस उपलब्धि पर कुलपति ने सभी संबंधितों को बधाई दी है। गौरतलब है कि आईसीएआर रैंकिंग अनेक प्रमाणों के आधार पर तैयार होती है। विश्वविद्यालय के इन पैमानों पर खरा उतरने पर ही ये रैंकिंग दी जाती है।
  • उदयपुर में कच्ची बस्तियों में सुधार के लिए नगर निगम ने तैयारी कर ली है। इसके लिए वह ₹163.52 लाख रू खर्च करेगा। इसके अंतर्गत सभी कच्ची बस्ती वालों को नल लाइट और सड़क आदि जरूरतें उपलब्ध कराई जाएंगी।
  • गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार सुबह तेजी के साथ खुले , मगर तेजी बनाए रखने में नाकाम रहे।
    बीएसई सूचकांक 14.6 अंक की मामूली तेजी के साथ 44,633 पर बंद हुआ
    वहीं निफ्टी 20 अंकों की तेजी दर्ज कर 13134 पर बंद हुआ।
  • सराफा
    उदयपुर में दोनों कीमती धातुओं के भाव इस प्रकार रहे
    सोना 22 कैरेट 1 ग्राम 4647 रुपए
    सोना 24 कैरेट 1 ग्राम 4879 रुपए
    वहीं चांदी 1 किलो बार का भाव रहा ₹67300
  • मौसम
    उदयपुर में दिन का तापमान रहा अधिकतम 30 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान रहा 15 डिग्री सेल्सियस
  • तो ये थी अब तक की अपडेट्स, हम फिर आएंगे और अपडेट्स लेकर, बने रहिए हमारे साथ .

Leave a Reply

Your email address will not be published.