- हैलो फ्रेंड्स हम हाजिर है आज की अपडेट्स लेकर…
- आज विश्व पर्यावरण दिवस है इस वर्ष की थीम’ इकोसिस्टम रेस्टोरेशन ‘है। इसके तहत शहर में विभिन्न आयोजन हुए शहर को हरा-भरा करना बगीचों को फिर से बनाना आसपास जल स्त्रोतों की सफाई रखना आदि कार्यक्रम इनमें शामिल है। वर्ष 1972 में विश्व के नेताओं ने स्टॉकहोम बैठक के तहत यह फैसला लिया कि हर वर्ष 5 जून को पर्यावरण के प्रति दायित्व के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाए तभी से इस दिवस को मनाया जाने लगा।
- प्रदेश में ब्लैक फंगस की रोकथाम के लिए सरकार ने विशेष विमान बेचकर इंजेक्शन वायलस मंगवाई है।
- Corona update Rajasthan today
New cases:942
Cumulative positive: 945442
Active cases:21550
Corona update udaipur today
New cases’: 32
Cumulative positive: 55873
Cumulative discharged…54077
Active cases:1107
Home isolated:703 - प्रदेश में 6 जून को विद्यालयों में ग्रीष्मावकाश समाप्त हो रहा है इसके बाद विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति और कार्यों को लेकर राज्य के शिक्षा विभाग में निर्देश जारी किए हैं जिन्हें संबंधित वेबसाइट पर देखा जा सकता है।
- उदयपुर चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री और जिला चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में औद्योगिक क्षेत्रों के सभी कर्मचारियों और उनके परिजनों के लिए दो दिवसीय टीकाकरण कैंप आज मादडी औद्योगिक क्षेत्र यूसीसीआई के चेंबर भवन में आयोजित हुआ जिसमें 45 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों को पहला या दूसरा टीका लगाया गया।
- कई लोगों में पोस्ट कोरोना समस्या लंबे समय तक रह रही है इस कैसे दूर करें?
विशेषज्ञ कहते हैं इस समय पोस्ट कोरोना सिंड्रोम हो रहा है लंबे समय तक शरीर में दर्द थकान 2 महीने तक भी रह सकती है इसके लिए संतुलित आहार ले समय पर सोएं और व्यायाम करें। - हिंदी सिनेमा अपडेट्स
- धर्मा प्रोडक्शन की डिजिटल शाखा के अस्तित्व में आने के बाद अब यशराज फिल्म भी अपनी अलग डिजिटल शाखा बनाने जा रहा है देश में तेजी से फैल रहे ओ टी टीकारोबार को देखते हुए यशराज फिल्म ने यह फैसला लिया है डिजिटल जगत के लिए यशराज फिल्म्स मनोरंजन सामग्री बनाने पर फोकस करेगी।
- लॉकडाउन के बीच यामी गौतम ने आदित्य धर के साथ शादी रचा ली है। फैंस उन्हें लगातार शुभकामनाएं दे रहे हैं। यामी ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा किए हैं जो उनकी मेहंदी सेरेमनी की है। यामी ने हिमाचली रीति रिवाज के साथ मंडी जिले की नयोरी गांव में अपने फॉर्म हाउस में शादी रचाई है मेहंदी के फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है ‘मेरे प्रिय क्यों चिंता करते हो जो आपके लिए बना है वह आपको मिल ही जाएगा’।
- अजय देवगन ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पोस्ट साझा किया है जिसमें वह किसी पहाड़ी पर बैठे हुए सुकून से ध्यान लगाते नजर आ रहे हैं उन्होंने कैप्शन लिखा है’ ध्यान लगाए इससे सभी परेशानियों और सवालों के जवाब मिल जाते हैं’।
- वही भूमि पेडणेकर कहती हैं कि हर उस शख्स को इस में अपना योगदान करना चाहिए जिसकी आवाज सुनी जाती है।
दीया मिर्जा ने लिखा है दुनिया के हर शख्स को पर्यावरण संरक्षण पर काम करना चाहिए।
इसके अलावा करीना कपूर और शिल्पा शेट्टी ने की लोगों से बेहतर कल बनाने के लिए अपना योगदान देने का आग्रह किया है। - जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के वैज्ञानिकों द्वारा वर्णित 234 नई पशु प्रजातियों में से 170 प्रजातियां पिछले 2 वर्षों में पहली बार देखी गई। भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण के वैज्ञानिकों ने 103 पौधों की नई प्रजातियों की खोज की है और एक सदी के बाद पौधों की 18 प्रजातियों की फिर खोज की गई।
- वैश्विक महामारी कोविड-19 की तृतीय लहर के मद्देनजर बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आयुर्वेद में आचार्यो द्वारा बताए गए आहार-विहार, दिनचर्या, ऋतुचर्या रात्रिचर्या के पालन के साथ आचार रसायन का वर्णन किया गया है। बच्चों को प्रातः सूर्योदय से 1 घंटा पूर्व ब्रह्म मुहूर्त में उठना चाहिए, साथ ही शौचादि से निवृत्त होकर योग एवं प्राणायाम के माध्यम से दिन की शुरुआत करनी चाहिए। प्रातः च्यवनप्राश का सेवन लाभकारी है। दो तुलसी पत्र, एक इलाइची एवं एक काली मिर्च आदि का उपयोग कर हर्बल टी बना कर बच्चों को सेवन कराना चाहिए। भोजन में फास्ट फूड, जंक फूड आदि को कभी नहीं लेकर केवल शुद्ध एवं पौष्टिक आहार जैसे मूंग, चना, मूंगफली, सोयाबीन, सामा, उपमा, सूजी आदि के साथ सीजनेबल फलों का सेवन करना चाहिए। दोपहर का भोजन 1 बजे से पूर्व लेना चाहिए और सायं का भोजन सूर्यास्त से पहले या सूर्यास्त के 1 घंटे के भीतर ले लेना चाहिए रात्रि को सोने से पहले दूध का सेवन करना चाहिए। अत्यधिक खट्टे पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए। कम से कम 8 घंटे सोना चाहिए। जल्दी उठने एवं जल्दी सोने की आदत को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिये। स्नान करने से पहले किसी भी तेल से शरीर की अच्छे से मालिश करनी चाहिए। प्रतिदिन नस्य विधि में नारियल तेल, तिल का तेल, शुद्ध देसी गाय का घी आदि में से कोई भी 1-1 बूंद नाक में डालना चाहिये।
- विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को राजकीय आदर्श आयुर्वेद औषधालय सिंधी बाजार उदयपुर में स्नेक प्लांट के 21 पौधे बांटकर आमजन को पर्यावरण बचाने का आह्वान किया।
- राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड मण्डल मुख्यालय उदयपुर की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस पर वर्चुअल वेबिनार का आयोजन किया गया।इस अवसर पर स्काउट-गाइड, रोवर रेंजर ने भी अपने विचार रखें।
- आयुर्वेद महाविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में वर्चुअल वेविनार का आयोजन किया गया।
- महाविद्यालय के चरक उपवन में पीपल एवं वटवृक्ष के 31 पेड़ लगाए गए।विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में महाविद्यालय के चरक उपवन में 31 पीपल एवं वटवृक्ष लगाए गए। पीपल एवं वटवृक्ष प्राणवायु का अधिक उत्सर्जन करते हैं इस उद्देश्य के साथ में आज इनको लगाया गया। इस अवसर पर ड्रिप सिस्टम का नवाचार भी किया गया ड्रिप सिस्टम से पहाड़ी क्षेत्र में औषधियों को जल पर्याप्त मात्रा में मिलेगा।
- घर के आंगन में खेलती बच्ची को उठा ले गया पैंथर लोग दौड़े पीछे बच्ची को छोड़ भागा पैंथर
- घर-घर पहुंचकर किया जायेगा राशन वितरण जिला कलेक्टर ने दिखाई वाहनो को हरी-झण्डी
- नगर निगम द्वारा प्रतिदिन अभियान get त्रि स्तरीय जन अनुशासन मोडिफाइड लॉक डाउन में लापरवाही पूर्वक कार्य करने वालो एवं बिना मास्क पाए जाने वाले के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में शनिवार को 13 प्रतिष्ठान मालिकों एवं 7 व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 7200 रुपए के चालन बनाकर जुर्माना वसूला गया।
शहर वासियों को इस बीमारी के प्रति जागरूक करने के लिए राज्य सरकार के निर्देश पर शनिवार को 1700 पेंपलेट वितरित किए गए, इसी के साथ जरूरतमंद 2000 लोगो को निःशुल्क मास्क वितरित किए गए।
- मौसम
- शहर में मौसम परिवर्तन चल रहा है। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और दोपहर बाद तेज बरसात हुई इससे तेज गर्मी और उमस से राहत मिली और मौसम खुशनुमा हो गया वहीं प्रदेश के अन्य जिलों में भी धूल भरी आंधी और बरसात हुई ।अगले दो दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रह सकता है।आज शहर में तापमान रहा अधिकतम 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस
- तो ये थीं अब तक की अपडेट्स हम फिर आएंगे और अपडेट्स लेकर बने रहिए हमारे साथ..
Udaipur Latest News 05 June 2021| उ द य पु र की ता जा ख ब र News 05 June 2021 | उदयपुर की ता जा ख ब र News 05 June 2021
