- हेलो फ्रेंड्स हम हाजिर हैं आज की अपडेट्स लेकर
- शिक्षा मंत्रालय देशभर के विद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों में 15 नवंबर को स्वतंत्रता सेनानी समाज सुधारक और जनजातिय समुदाय के नेता बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजाति गौरव दिवस मनाएगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
- देशभर में 31 अक्टूबर से 6 नवंबर तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया गया और सभी को सत्य निष्ठा और ईमानदारी की प्रतिज्ञा दिलाई गई इस दौरान विविध कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।।
अंतरराष्ट्रीय जलवायु परिवर्तन संधि में शामिल देशों का 27 वा सम्मेलन आज विश्व में शुरू हुआ यह सम्मेलन 18 नवंबर तक चलेगा भारत की ओर से पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भारतीय दल का नेतृत्व कर रहे हैं इस सम्मेलन में विश्व जलवायु परिवर्तन से निपटने के स्थाई तरीकों पर विचार-विमर्श होगा। - राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा आपदा मित्र योजना के तहत राज्य के 13 जिलों में 47 सौ स्वयंसेवकों को एसडीआरएफ के माध्यम से आपदा राहत प्रशिक्षण दिया जा रहा है जो राज्य में आने वाली प्राकृतिक या मानव जनित आपदाओं में आपदा राहत और बचाव दलों के सहायतार्थ स्वयंसेवकों के रूप में कार्य कर सकेंगे
- श्री गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाश पर्व के उपलक्ष में गुरुद्वारों में अखंड पाठ साहिब और शब्द कीर्तन के आयोजन शुरू हो गए हैं इसी क्रम में प्रभात फेरियां भी निकाली जा रही है अंतिम दिन पाठ साहिब के भोग पूर्णाहुति आरती और अरदास के बाद लंगर प्रसाद का आयोजन होगा।
- बांसवाड़ा में दो मोटरसाइकिलो की टक्कर में 4 लोगो की मृत्यु हो गईऔर 3 घायल हो गए। जिनका उपचार जारी है
- उदयपुर में पर्यटकों की अच्छी रौनक बनी हुई है देशी-विदेशी सैलानी उदयपुर के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर रोनक पर खेल रही है वही उदयपुर के आसपास के पर्यटन स्थलों पर भी बड़ी संख्या में सैलानी पहुंच रहे हैं।
- बांसवाड़ा में दो मोटरसाइकिलो की टक्कर में 4 लोगो की मृत्यु हो गईऔर 3 घायल हो गए। जिनका उपचार जारी है
- उदयपुर में पर्यटकों की अच्छी रौनक बनी हुई है देशी-विदेशी सैलानी उदयपुर के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर रोनक पर खेल रही है वही उदयपुर के आसपास के पर्यटन स्थलों पर भी बड़ी संख्या में सैलानी पहुंच रहे हैं।
- दुनिया में सबसे ऊंची शिव मूर्ति की लोकार्पण स्वरूप आयोजित हो रही रामकथा का का समापन हुआ इस नौ दिवसीय आयोजन में कई गणमान्य व्यक्तियों सहित लाखों लोगों ने शिरकत की।
- मेलबर्न में आईसीसी 20-20 क्रिकेट विश्व कप में भारत ने जिंबाब्वे को 71 रन के बड़े अंतर से हरा दिया भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 186 रन बनाए लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिंबाब्वे की टीम 115 रन बनाकर आउट हो गई।
इससे पहले नीदरलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 13 रन से हरा दिया इसके साथ हीभारत विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंच गया है वहीं एडिलेड में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारतीय टीम 10 नवंबर को इंग्लैंड के खिलाफ एडिलेड में सेमीफाइनल खेलेगी वहीं पाकिस्तान 9 नवंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में खेलेगी। - मौसम
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के चलते अगले 3 दिन राज्य के कुछ हिस्सों में बादल छाए रहेंगे।
उदयपुर में पिछले 24 घंटों के दौरान शहर का तापमान रहा अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस - तो ये थीं तब तक की अपडेट्स हम फिर रहेंगे और अपडेट्स लेकर बने रहिए हमारे साथ…
Udaipur Latest News 06 November 2022 उदयपुर की ताजा खबर Udaipur Latest News 06 November 2022 उदयपुर की ताजा खबर Udaipur Latest News 06 November 2022 उदयपुर की ताजा खबर
