- हेलो फ्रेंड्स हम हाजिर हैं आज की अपडेट्स लेकर…
- भारतीय वायु सेना ने आज चंडीगढ़ मे 90 वा स्थापना दिवस मनाया। सुकना झील क्षेत्र में आयोजित इस समारोह में करीब 80 सैनिक विमानों और हेलीकॉप्टरों ने उड़ान भरी इस अवसर पर शानदार एयर शो का प्रदर्शन भी हुआ और वायुसेना कर्मियों के लिए नई युद्ध वरदी का अनावरण भी किया गया यह वर्दी विभिन्न तरह के क्षेत्रों में काम करने के अनुकूल है।
- शनिवार को गांधीनगर रेलवे स्टेशन पर पैलेस ऑन व्हील्स शाही ट्रेन को रवाना किया गया पिछले 40 वर्षों से चल रही इस ट्रेन का 2 वर्षों के अंतराल के बाद पुनः संचालन हो रहा है उल्लेखनीय है कि रेलवे और आरटीडीसी के संयुक्त तत्वावधान में इस ट्रेन में आधुनिक साज-सज्जा और सभी पर्यटक सुख-सुविधाओं का समावेश किया गया है।
- इस्लाम के पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर ईद मिलादुन्नबी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है रविवार को मुस्लिम समाज द्वारा जुलूस ए मोहम्मदी निकाला जाएगा।
वन विभाग द्वारा मनाए गए 68 में वन्य जीव सप्ताह का आज समापन हुआ जिसमें उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने सप्ताह के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया इस दौरान आगामी बर्ड फेस्टिवल के लिए सभी को आमंत्रित किया गया। - निजी समितियों के तत्वावधान में उदयपुर में 9 अक्टूबर को 2:30 घंटे तक सुंदरकांड पाठ का आयोजन और उसके बाद 7:30 बजे महाआरती का आयोजन होगा शरद पूर्णिमा के अवसर पर फतेह सागर तट पर महाआरती की जाएगी यह आयोजन फतेह सागर के मोती मगरी वाले गेट के तट पर होगा।
शरद पूर्णिमा का पर्व रविवार को विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के साथ मनाया जाएगा जहां घरों में इस दिन की तैयार की जाती है वही विशेष प्रकार की औषधियां भी इसमें मिलाई जाती है - महिला एशिया कप क्रिकेट ने में भारत ने मेजबान बांग्लादेश को 59 रनों से हराया पुरुष क्रिकेट में कल भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा एकदिवसीय मैच रांची में खेला जाएगा।
- मौसम
- मौसम विभाग ने कल के लिए उत्तर प्रदेश पश्चिम मध्य प्रदेश और गुजरात के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है इन क्षेत्रों में तेज बारिश होने का अनुमान है दिल्ली और आसपास के इलाकों में बारिश कल से कम हो जाएगी इस बारिश के लिए पश्चिमी विक्षोभ को जिम्मेदार ठहराया गया है।
- मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी राजस्थान सहित कुछ अन्य क्षेत्रों में 8 और 9 अक्टूबर को भारी बारिश की संभावना है।
- उदयपुर में आज लगातार दूसरे दिन अच्छी बरसात हुई जिससे वातावरण में ठंडक हो गई जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह तक शहर में 17 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 दिन और इसी तरह बारिश होने की संभावना है इस बारिश से जहां गर्मी से राहत मिली है लेकिन फर्स्ट फ्लोर को नुकसान हो सकता है पिछले 24 घंटों के दौरान शहर का तापमान रहा अधिकतम 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस
- तो ये थीं अब तक की अपडेट्स हम फिर आएंगे और अपडेट्स लेकर बने रहिए हमारे साथ…
Udaipur Latest News 08 October 2022 उदयपुर की ताजा खबर Udaipur Latest News 08 October 2022 उदयपुर की ताजा खबर Udaipur Latest News 08 October 2022 उदयपुर की ताजा खबर
