- हेलो फ्रेंड्स हम हाजिर हैं आज की अपडेट्स लेकर…
- महिला और बाल विकास मंत्रालय ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त तक बढ़ा दी है। राष्ट्रीय स्तर का यह पुरस्कार वीरता, खेल, समाज सेवा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, कला और संस्कृति तथा नवाचार के क्षेत्र में दिया जाता है।कोई भी भारतीय जिसकी आयु आवेदन प्राप्त होने की अंतिम तिथि तक 18 वर्ष से अधिक नहीं है, पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकता है। कोई अन्य व्यक्ति भी किसी योग्य बच्चे को पुरस्कार के लिए नामांकित कर सकता है। आवेदन आधिकारिक पोर्टल www.awards.gov.in पर भेजे जा सकते हैं।
- भारी बारिश के चलते आज तीन दिन बाद अमरनाथ यात्रा को फिर शुरू कर दिया गया है। इस दौरान करीब 6491 यात्रियों ने दर्शन किए।
- भारतीय मौसम विभाग ने उत्तर भारत के अधिकांश भागों में अगले एक से दो दिनों तक भारी से बहुत भारी वर्षा का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। मौसम विभाग ने कहा है कि दिल्ली सहित उत्तरी भारत में पश्चिमी विक्षोभ के कारण तीव्र वर्षा हो रही है। दिल्ली में इस मौसम में पहली बार भीषण वर्षा हुई है। मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान सहित पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में आज अलग-अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी और व्यापक स्तर पर मध्यम वर्षा की संभावना व्यक्त की है। मौसम विभाग ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में आज से 12 जुलाई तक कहीं-कहीं भीषण वर्षा हो सकती है और भारी से बहुत भारी वर्षा की भी संभावना है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के सात जिलों में रेड अलर्ट घोषित कर दिया गया है। शिमला, सिरमौर, लाहौल और स्पिति, चंबा और सोलन जिलों में भू-स्खलन और अचानक बाढ के कारण सड़कों पर यातायात भी बंद हो गया है।हिमाचल प्रदेश में पिछले दो दिनों से भारी वर्षा के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। राज्य में भीषण वर्षा के कारण अब तक 54 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के सात जिलों में रेड अलर्ट और तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राज्य में लगातार भारी वर्षा जारी है। मौसम विभाग ने राज्य में अचानक बाढ़ और भूस्खलन के संबंध में भी चेतावनी जारी की है।
राजधानी में पिछले दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश रुक-रुककर लगातार जारी है। पिछले 24 घंटे में दिल्ली में 107 दशमलव तीन मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।बारिश के चलते तामपान में भी पिछले 24 घंटे के दौरान चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। आज का अधिकतम तापमान 31 दशमलव चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं, न्यूनतम तापमान 25 दशमलव एक डिग्री सेल्सियस रहा।मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज मध्यम से भारी वर्षा की संभावना व्यक्त की है, साथ ही यह भी कहा है कि 15 जुलाई तक हल्की वर्षा जारी रह सकती है। दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद और फरीदाबाद में भारी वर्षा के कारण आज स्कूल बंद रखे गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में 24 घंटे में 153 मिलीमीटर वर्षा हुई जो 1982 के बाद से जुलाई में एक दिन में हुई सबसे अधिक वर्षा का कीर्तिमान है। इससे पहले 25 जुलाई 1982 को दिल्ली में 24 घंटे में 169 दशमलव 9 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई थी।इस बीच दिल्ली सरकार ने कल हरियाणा के हथिनी कुंड बांध से एक लाख क्यूसेक से अधिक जल छोड़े जाने पर बाढ़ की चेतावनी जारी की।उधर दक्षिण भारत में केरल और कर्नाटक में मूसलाधार वर्षा के बाद बहुत से क्षेत्रों में पानी भर गया। मौसम विभाग ने केरल के कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड सहित चार जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इस बीच, मौसम विभाग ने पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के क्षेत्रों में भी मध्यम वर्षा की संभावना व्यक्त की है। साथ ही पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और मणिपुर में अगले पांच दिनों तक कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा के भी आसार हैं।
- पंजाब के कई जिलों में आज भारी बारिश के कारण अभी भी बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की 15, राज्य आपदा मोचन बल की दो टीम, पंजाब पुलिस के अधिकारी और सेना की 12 टुकडियां सर्वाधिक प्रभावित जिलों मोहाली, रोपड़, फतेहगढ़ साहिब, जालंधर और पटियाला प्रशासन के साथ मिलकर राहत और बचाव कार्य में लगे है।
मॉनसून देश के अधिकतर हिस्सों में काफी ज्यादा सक्रिय हो गया है. साथ ही राजस्थान के पास एक्यूप्रेशर का एरिया बना है, जिसकी वजह से अरब सागर से जो नमी है, वह उत्तर पश्चिमी भारत में पहुंच रही है. उत्तरी पश्चिमी भारत के इलाकों में एक इंटरेक्शन Zone बना है. मॉनसून और Westerly Trough की वजह से वहां सबसे ज्यादा आज बारिश हो रही है. पंजाब में सबसे ज्यादा 35 सेंटीमीटर की बारिश रिकॉर्ड की गई है जबकि हिमाचल प्रदेश में 23 सेंटीमीटर, उत्तराखंड में 16 सेंटीमीटर और हरियाणा में 24 सेंटीमीटर.
- पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए आज रेड अलर्ट जारी किया है. , हालांकि उत्तराखंड के कई इलाकों में कल भी काफी ज्यादा बारिश का पूर्वानुमान है.
- हरियाणा के हथिनिकुंड बैराज से बड़ी मात्रा में पानी छोड़े जाने के बाद आज शाम पांच बजे यमुना नदी के जलस्तर ने खतरे के निशान-205.33 मीटर को पार कर लिया है। यमुना नदी के किनारे बसे इलाकों को प्रशासन द्वारा खाली करवाया जा रहा है
- देश भर में आज सावन का पहला सोमवार मनाया जा रहा है. देशभर के शिवालयों में भगवान शिव की आराधना के लिए श्रद्धालु उमड़ रहे हैं. ऐसे में वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में भी श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शनों के लिए पहुंचे. इस दौरान काशी विश्वनाथ मंदिर, गंगा के घाटों और मंदिर परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं पर भी हेलीकॉप्टर के जरिए पुष्प वर्षा की गई. साथ ही गंगा के घाट पर मौजूद कांवडियों पर भी फूल बरसाए गए. सावन के महीने का पहला सोमवार होने के चलते काशी विश्वनाथ मंदिर में काफी संख्या में श्रद्धालु उमड़े थे. इस दौरान हर हर महादेव के नारों से मंदिर परिसर गूंज उठा.
- झीलों की नगरी में में 13 फीट भराव क्षमता वाली फतहसागर झील का जलस्तर पूर्ण हो चूका है। आज शाम पौने आठ बजे जिला कलेक्टर द्वारा गेट खोले गए है। शहरवासियों को फतहसागर के गेट खोलने और ओवरफ्लो होने का हर समय इंतजार रहता हैफतहसागर में पानी की आवक मदार नहर के जरिए हो रही है। कैचमेंट क्षेत्र में अच्छी बारिश से थूर की पाल से मदार होकर पानी सीधे फतहसागर पहुंच रहा है। 24 फीट वाले उदयसागर में 22 फीट पानी है। दो दिन पहले इसके दो गेट खोले गए थे।वहीँ जयपुर मौसम केंद्र ने आज 11 शहरों में तेज बारिश होने का अनुमान जताया है। उदयपुर, अलवर, बांसवाड़ा, भरतपुर, बारां, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, करौली, सवाई माधोपुर और सिरोही में तेज बारिश होने की संभावना है।
- प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का आयोजन प्रत्येक माह की 9 तारीख को जिले के सभी चिकित्सालयो पर किया जाता है। 9 तारीख को रविवार के कारण राजकीय अवकाश होने से आज 10 जुलाई को आयोजित किया गया प्रत्येक माह प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का आयोजन किया जाता है। जिले के सभी चिकित्सा संस्थानों पर गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें गर्भ में पल रहे शिशु एवं स्वयं की देखभाल के बारे में बताते हुए पोषण युक्त आहार की जानकारी दी। इसमें गर्भवती महिलाओं के हिमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर, शुगर ,लंबाई, एचआईवी, सिफलिश आदि की जांच की गई एवं उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओ को चिंहित कर उच्च स्तर के चिकित्सा संस्थानों पर भेजा गया। गर्भवती महिलाओं के गुणवत्ता युक्त प्रसव पूर्व जांच सुविधा देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का आयोजन किया जाता है जिससे गर्भावस्था एवं प्रसव के दौरान जोखिम को कम करने में मदद मिल सके। अभियान में सभी चिकित्सा सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध कराई जाती है।
-
उदयपुर शहर में सुबह से ही बादल छाए हुए है। शहर के कुछ इलाकों में खंड वर्षा का दौर चला लेकिन बारिश ज्यादा तेज नहीं थी। इस बीच ऋषभदेव में घोड़ा खोज जलाशय भी लबालब हो गया है।
-
सावन के पहले सोमवार को उदयपुर शहर के भुवाणा से अमरखजी तक कावड़ यात्रा निकली। यात्रा सुखेर चौराहा होकर सीधे अमरखजी मंदिर पहुंची। रास्ते में यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया।
उदयपुर. शिव महोत्सव समिति की ओर से नाग पंचमी पर गंगु कुंड से उभयेश्वर महादेव तक निकलने वाली कावड यात्रा को लेकर रविवार को गंगु कुंड परिसर में बैठक हुई। अध्यक्ष श्रावण मास की नाग पंचमी पर 21 अगस्त को गंगा के चौथे पाये गंगु कुंड से उभयेश्वर महादेव तक 21 किलोमीटर तक 18वीं कावड यात्रा निकाली जाएगी। समिति की ओर से सात दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन होगा। पिछले वर्ष आठ हजार कावड़ियों ने महादेव का अभिषेक किया। इस बार 10 हजार का लक्ष्य है।कावड़ यात्रा को लेकर शहर के सभी सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक संगठनों की भागीदारी के लिए आगामी 30 जुलाई को सुबह 11 बजे गंगु परिसर में बैठक होगी। - सावन_माह के पहले सोमवार को शिवालयों में विशेष पूजा अर्चना की गई। आज सावन के महीने के पहले सोमवार पर नीलकंठ महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़उमड़ी। उन्होंने कहा कि श्रावण मास में भगवान शिव की पूजा-अर्चना का विशेष महत्व है भक्तों के लिए शिवालयों में पूजा-अर्चना एवं विशेष श्रृंगार की व्यवस्था की गई है।
-
प्री.डी.एल.एड. परीक्षा 2020, 2021 तथा 2022 के रिफण्ड के लिए आवेदन मांगे गए हैं। अभ्यर्थी जिन्होंने प्रवेश हेतु कॉउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लिया था तथा उन्होंने निर्धारित काउंसलिंग शुल्क ऑनलाईन रूप से जमा करवाया था लेकिन उन्हें कोई भी संस्था आवंटित नहीं हुई थी। वे रिफण्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।जिन अभ्यर्थियों ने रिफण्ड प्राप्त करने हेतु अभी तक आवेदन नहीं किया है, उन समस्त अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि वे अपने स्वयं के लॉगिन आई. डी. से रिफण्ड हेतु आवेदन करके नियमानुसार रिफण्ड प्राप्त कर सकते हैं।
- पार्थ सालुंखे युवा विश्व चैंपियनशिप में री-कर्व श्रेणी में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष तीरंदाज बन गए हैं। इस प्रतियोगिता में भारत ने अब तक के सर्वाधिक 11 पदक जीते। महाराष्ट्र में सतारा के रहने वाले 19 वर्ष के पार्थ सालुंखे ने कल रात आयरलैंड के लिमरिक में 21 वर्ष से कम उम्र की पुरुषों की री-कर्व स्पर्धा के फाइनल में कोरियाई खिलाड़ी को मात दी। वरियता क्रम में शिखर पर रहे सालुंखे पांच सेट के कड़े मुकाबले में सातवीं वरीयता प्राप्त अपने प्रतिद्वंद्वी सोंग इन जून पर भारी पडे। विश्व चैंपियनशिप में 24 सदस्यीय भारतीय टीम ने छह स्वर्ण, एक रजत और चार कांस्य पदक जीते। इनमें से छह पदक 21 वर्ष से कम की श्रेणी के खिलाडियों ने हासिल किए जिनमें चार स्वर्ण और कांस्य पदक शामिल हैं।
- बम्बई शेयर बाजार का संवेदी सूचकांक आज 64 अंक बढ़कर 65 हजार तीन सौ 44 पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 24 अंक चढ़कर 19 हजार 356 पर पहुंच गया।
-
- उदयपुर में दोनों कीमती धातुओं के भाव इस प्रकार रहे
सोना 22 कैरेट 1 ग्राम₹ 5549 सोना 24 कैरेट 1 ग्राम ₹ 5826
चांदी 1 किलो बार का भाव रहा ₹₹ 76800 - मौसम
- राज्य के कई जिलों में कल रात से रुक-रुक हो रही तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित-तेज वर्षा का दौर जारी रहने की संभावना हैं।
- उदयपुर में दोनों कीमती धातुओं के भाव इस प्रकार रहे
-
उदयपुर में पिछले 24 घंटों के दौरान तापमान रहा अधिकतम 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 सेल्सियस
- तो ये थीं अब तक की अपडेट्स हम फिर आएंगे और अपडेट्स लेकर बने रहिए हमारे साथ…