• Fri. Mar 29th, 2024

Udaipur News

Udaipur News Today | Udaipur News Live | उदयपुर न्यूज़ | उदयपुर समाचार

Udaipur Latest News 10 july 2022 उदयपुर की ताजा खबर Udaipur Latest News 10 july 2022 उदयपुर की ताजा खबर Udaipur Latest News 10 july 2022 उदयपुर की ताजा खबर

Byadmin

Jul 10, 2022
  •  हेलो फ्रेंड्स हम हाजिर हैं आज की अपडेट्स लेकर….
  • जम्मू कश्मीर में श्री अमरनाथ जी गुफा के पास बादल फटने की घटना में मारे गए श्रद्धालुओं की संख्या 16 हो गई है कई श्रद्धालुओं के मलबे में दबे होने की आशंका है राहत और बचाव कार्य जारी है। अमरनाथ यात्रा पहलगाम और बालटाल दोनों मार्गो से अस्थाई रूप से रोक दी गई है यात्रा मार्ग में फंसे श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया गया है 30 जून को शुरू हुई वार्षिक अमरनाथ यात्रा 11 अगस्त रक्षाबंधन के दिन संपन्न होगी अब तक 110000 से अधिक श्रद्धालु पवित्र गुफा के दर्शन कर चुके हैं।
  • ईद उल जुहा का पर्व पूरे देश में धार्मिक श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया श्रद्धालुओं ने मस्जिदों में नमाज अदा की और एक दूसरे को बधाई दी  ये ईद हजरत मोहम्मद के पूर्वज हजरत इब्राहिम की कुर्बानी को याद करने के लिए मनाई जाती है इसे भारत में बकरीद भी कहा जाता है।
  • शहर में भी ईद उल जुहा का पर्व धूमधाम से मनाया गया चेटक सर्कल स्थित पलटन मस्जिद पर सुबह 8:30 बजे नमाज अदा की गई नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी इसके बाद कब्रिस्तान और दरगाहों में अकीदत के फूल चढ़ाए गए फिर कुर्बानियों का सिलसिला शुरू हुआ प्रशासन के आला अधिकारियों ने मुस्लिम समुदाय को ईद की मुबारकबाद दी शहर में पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हाई रैंक के अधिकारियों को निगरानी के लिए नियुक्त किया गया शहर में ड्रोन से भी नजर रखी गई।
  • विंबलडन टेनिस के पुरुष सिंगल्स के फाइनल में आज शीर्ष खिलाड़ी नोवाक जोकोविच का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी से हो रहा है वही कजाकिस्तान की एलिना ने विंबलडन में महिलाओं का सिंगल्स खिताब जीत लिया है।
  • उदयपुर में पिछले दिनों हुए घटनाक्रम से संबंधित साथ में आरोपी को एनआईए ने गिरफ्तार किया है।
  •  लीवर स्वस्थ रखने को लेकर चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मैराथन दौड़ का आयोजन हुआ यह मैराथन दौड़ हेल्दी लिवर के संदेश को प्रसारित करती हुई रानी रोड से होते हुए राजीव गांधी गार्डन पर आकर समाप्त हुई मैराथन में कई छात्र छात्राओं और गणमान्य लोगों ने भाग लिया।
  • उदयपुर में दिव्यांगजन शल्य चिकित्सा शिविर का उद्घाटन हुआ।
  • प्रदेश में 11 नए खेल स्टेडियम बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है इनमें गिरवा उदयपुर में भी स्टेडियम का निर्माण प्रस्तावित है प्रत्येक स्टेडियम के निर्माण पर ₹15000000 खर्च होंगे हर स्टेडियम में एथलेटिक ट्रैक बास्केटबॉल कोर्ट वॉलीबॉल खो खो कबड्डी के मैदान आदि सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
  • उदयपुर में 11 जुलाई को सुबह 5:00 बजे से रात 10:00 बजे तक कर्फ्यू में ढील दी जाएगी।
  • विंबलडन टेनिस के पुरुष सिंगल्स के फाइनल में आज शीर्ष खिलाड़ी नोवाक जोकोविच का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी से हो रहा है वही कजाकिस्तान की एलिना ने विंबलडन में महिलाओं का सिंगल्स खिताब जीत लिया है।
  • मौसम
  • महाराष्ट्र और विदर्भ क्षेत्र में कल से भारी वर्षा जारी है इससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है।
  • दिल्ली में सोमवार और मंगलवार को बारिश नहीं होगी मौसम विज्ञानी के अनुसार 13 और 14 जुलाई को कम दबाव का क्षेत्र गुजरात को पार करने और मानसिक के कम दबाव मानसून के कम दबाव का क्षेत्र उत्तर की ओर बढ़ने के बाद बारिश की संभावना है इस बार कई क्षेत्रों में अतिरिक्त बारिश हुई है तो कई क्षेत्रों में अपेक्षित बारिश नहीं हुई है। मौसम विभाग ने 9 और 10 जुलाई को राजस्थान दिल्ली चंडीगढ़ समेत कई जगह व्यापक रूप से वर्षा गतिविधि की संभावना व्यक्त की थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ ।
  • प्रदेश में मानसून की हलचल तेज होने की संभावना है मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 2 दिनों में बारिश का दौर जारी रहेगा।
  • शहर में सुबह से बादल छाए रहे और कुछ स्थानों पर हल्की रिमझिम हुई पिछले 24 घंटों के दौरान शहर का तापमान रहा अधिकतम 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस
  • तो ये थीं अब तक की अपडेट्स हम फिर आएंगे और अपडेट्स लेकर बने रहिए हमारे साथ…

Leave a Reply

Your email address will not be published.