• Thu. Apr 18th, 2024

Udaipur News

Udaipur News Today | Udaipur News Live | उदयपुर न्यूज़ | उदयपुर समाचार

Udaipur Latest News 12 JANUARY 2021| उ द य पु र की ता जा ख ब र news 12 JANUARY 2021 | उदयपुर की ताजा खबर उ द यपु र की ता जा news 12 JANUARY 2021 | उदयपुर की ताजा खबर

Byadmin

Jan 12, 2021
  • हेलो फ्रेंड्स, हम हाजिर हैं आज की अपडेट्स लेकर…
  • सुप्रीम कोर्ट ने कृषि कानूनों के अमल पर आज से रोक लगा दी है। और किसानों से बातचीत के लिए 4 सदस्यों की कमेटी बनाई पर किसानों ने कहा कि यह कमेटी सरकार के पक्ष में है और इसके सदस्य कृषि कानूनों की वकालत करते रहे हैं इसलिए हम ऐसी कमेटी के सामने बातचीत नहीं करेंगे। कानून वापसी तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा। किसानों ने कहा है कि गणतंत्र दिवस पर वे शांतिपूर्ण रैली निकालेंगे और किसी तरह की हिंसा स्वीकार्य नहीं होगी। किसान आंदोलन का ये 48 वा दिन है। और अलग-अलग वजहों से अब तक 57 लोगों की इसमे मौत हो चुकी है। वहीं इससे पहले 9 दौर की बातचीत भी हो चुकी है। किसान तीनों कृषि कानून बिल वापस लिए जाने के पक्ष में है। अगली बैठक 15 जनवरी को होनी है।
  • जिले में आज कोरोना के19 पॉजिटिव मिले। वही नए साल में अब तक 288 मरीज मिल चुके हैं ।इन्हें मिलाकर कुल संक्रमितों की संख्या 11,616 हो गई है ।इनमें से 11092वे लोग ठीक हो चुके है‌। 411 एक्टिव केस है, 192 मरीज होम आइसोलेशन में है।
  • देशभर में सरकार द्वारा वैक्सीनेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला प्रशासन ने भी जिला मुख्यालय पर स्थापित वैक्सीन स्टोर का अवलोकन कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और वैक्सीन की सुरक्षा और वितरण की पूरी तैयारी की है। 16 जनवरी से टीकाकरण होना है। पहले दिन जिले में 12 सेंटर पर 1200 हेल्थ वर्कर को टीका लगेगा। इसके लिए कोविंन ऐप पर अब तक 32,913 हेल्थ वर्कर अपना रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। अगले दो-तीन दिन में यह वायल उदयपुर को मिल जाएगी। कोवि शील्ड को एस्ट्रोजनका और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने मिलकर बनाया है। देश में सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंडिया इसका प्रोडक्शन कर रही है। को वी शील्ड की मल्टी डोजेज वायल होंगी। एक वायल में 5ml खुराक होगी। हर व्यक्ति को 5ml खुराक लगनी है। 1 वायल में 10 लोगों को टीका लग पाएगा। वैक्सीनेशन सेंटर्स पर 108 और 104 एंबुलेंस उपलब्ध रहेंगी। कोवीशील्ड वैक्सीन कि वायल को को खोलने के बाद 4 घंटे में ही इस्तेमाल करना होगा। इसके बाद इसे यूज नहीं किया जा सकेगा। वैक्सीन को 2 से 8 डिग्री के तापमान पर रखना होगा।

    गौरतलब है कि टीकाकरण जीवन बचाता है इम्यूनिटी प्रदान करता है और हमारे समुदायों को बीमारियों से बचाता है। स्वयं को ,अपने परिवार को दोस्तों और समुदायों को बचाने के लिए टीकाकरण आवश्यक है। टीके विभिन्न परीक्षणों और सुरक्षा प्रोटोकॉल से गुजरने के बाद विकसित किए गए हैं और जनता के लिए लाए गए हैं। हालांकि टीको को बेहद कम समय में विकसित किया गया है लेकिन इनकी विकास में सभी आवश्यक प्रोटोकॉल का पालन किया गया है।

  • आरबीएसई 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 15 मई के बाद तय। पहले लिखित परीक्षा होगी और फिर प्रैक्टिकल होंगे।
  • Corona update Rajasthan
    Cumulative positive:3,13,718
    Active cases:6200
  • 12 जनवरी को देश में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। 12 जनवरी 18 63 को स्वामी विवेकानंद का जन्म हुआ था। उन्हीं की याद में 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप मे मनाया जाता है। इस अवसर पर देश भर में कई कार्यक्रम होते हैं। देश के युवाओं को सही मार्गदर्शन मिल सके इस हेतू भारत सरकार ने सन 1985 से 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस मनाने की घोषणा की ।स्वामी विवेकानंद देश के महान समाज सुधारक, विचारक और दार्शनिक थे उनके आदर्शों और विचारों से देशभर के युवा प्रोत्साहित हो सकते हैं।
  • बर्ड फ्लू यानी एवियन फ्लू के कारण देश में हजारों चिड़िया, बतख कौवे और प्रवासी पक्षियों की मौत हो चुकी है। देश के 10 राज्यों तक इसके मामले देखे जा रहे हैं। हालांकि अब तक इंसान में बर्ड फ्लू का कोई केस नहीं मिला है ।लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि चिकन और अंडे खाने की वजह से भी बर्ड फ्लू हो सकता है। यह बीमारी इनफ्लुएंजा टाइपिंग h5 एन1 वायरस की वजह से होती है । ये एक वायरस से फैलने वाली बीमारी है और यह पक्षियों और मुर्गियों में होती है यह इंसानों के लिए भी घातक है क्योंकि बच्चों की इम्युनिटी कमजोर होती है अतः उनमें यह खतरनाक साबित हो सकता है। इसकी वजह से खांसी ,सांस लेने में परेशानी, बुखार और सर दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। हालांकि देश में इसके इंसानों में होने की संभावना नहीं के बराबर है। क्योंकि एवियन इनफ्लुएंजा वायरस 70 डिग्री तापमान पर नष्ट हो जाते हैं। देश में इस की मौजूदा स्थिति देखते हुए प्रशासन सतर्क है और निगरानी की जा रही है।इससे बचाव के लिए जरूरी है कि मरी हुए पक्षियों या पशुओं के अवशेष को ना छुए। नियमित रूप से हाथ धोते रहे साफ सफाई का ध्यान रखें।|
  • जिला पावर लिफ्टिंग संघ उदयपुर के तत्वावधान में 17 जनवरी 2021 को लव-कुश इनडोर स्टेडियम में उदयपुर जिला सीनियर पुरुष और महिला पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसमें भाग लेने वाले खिलाड़ियों का वजन प्रतियोगिता स्थल पर उसी दिन पूर्व में सुबह 9:00 बजे लिया जाएगा। भाग लेने वाले इच्छुक पुरुष और महिला खिलाड़ी अपना मूल निवास प्रमाण पत्र और आधार कार्ड साथ लाएं। प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर सीनियर पुरुष और महिला टीम का चयन होगा। चयनित टीम 30 से 31 जनवरी तक पिलानी झुंझुनू में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय सीनियर पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में भाग लेगी
  • मंगलवार को बाजार में तेजी रही
    बीएसई सूचकांक 248 अंक की बढ़त के साथ उन 49,517 पर बंद हुआ .
    निफ्टी 79 अंक की तेजी के साथ 14,563 पर बंद हुआ.
  • सर्राफा
    उदयपुर में आज दोनों कीमती धातुओं के भाव इस प्रकार रहे
    सोना 22 कैरेट 4763 रुपए
    सोना 24 कैरेट ₹5004
    वहीं चांदी 1 किलो बार का भाव रहा ₹68,100
  • मौसम
    उदयपुर में आज का तापमान रहा अधिकतम 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस
  • तो ये थीं अब तक कि अपडेट्स, हम फिर आएंगे और अपडेट्स लेकर बने रहिए हमारे साथ…..

Leave a Reply

Your email address will not be published.