- हेलो फ्रेंड्स. हम हाजिर है आज की अपडेट्स लेकर..
- सरकार ने तय किया है कि कोविड-19 ठोको को को सबसे पहले कोरोना वारियर्स को उपलब्ध कराया जाएगा। और एक व्यक्ति को एक से अधिक टीका ना लगे इसके लिए आधार नंबर का इस्तेमाल किया जाएगा। गोरतलब है कि कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में चिकित्सक, नर्स और स्वास्थ्य कर्मियों ने सबसे अधिक योगदान दिया है।
- देश में कोविड-19 से स्वस्थ होने वालों की दरबरा 92.89% हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान 52,000 से अधिक लोग इस संक्रमण से ठीक हुए हैं। और अब इस संक्रमण ठीक होने वालों की कुल संख्या 80 लाख 66 हजार को पार कर गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण के 47,905 नए मामलों की पुष्टि होने के साथ ही अब यह संख्या 86 लाख से अधिक हो गई है ।वही देश में संक्रमण से मृत्यु दर 1.48% है।
- Corona update Rajasthan
Cumulative positive: 2,19,327
Active cases: ,17,352 - आज लोक सेवा प्रसारण दिवस मनाया गया। 1947 में इस दिन महात्मा गांधी के नई दिल्ली के आकाशवाणी स्टूडियो में आने की याद में इस दिन को मनाया जाता है। राष्ट्रपिता ने विस्थापित लोगों को संबोधित किया, जो बंटवारे के बाद अस्थाई रूप से हरियाणा के कुरुक्षेत्र में रह रहे थे।
- इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने स्पष्ट किया है कि विभिन्न कोर्सेज की परीक्षाओं का आयोजन रिवाइज्ड डेट शीट के अनुसार नवंबर और दिसंबर में होगा ।परीक्षा तिथियों को ध्यान में रखते हुए स्टूडेंट्स अपनी स्टडी पर फोकस करें ना कि झूठे प्रचार या गलत कथनों पर। गौरतलब है कि कुछ न्यूज़ वेबसाइट आईसीएआई द्वारा सीए परीक्षाओं को स्थगित करने के संबंध में गलत खबरें दे रहे थे।
सीए फाउंडेशन कोर्स परीक्षा न्यू स्कीम- 8, 10 ,12 और 14 दिसंबर 2020 को होनी है।
इंटरमीडिएट आईपीसी परीक्षा ओल्ड स्कीम ग्रुप वन और ग्रुप टू की परीक्षाएं- 22 नवंबर 2020से 5 दिसंबर 2020 तक होनी है।
इंटरमीडिएट आईपीसी परीक्षा न्यू स्कीम ग्रुप वन और ग्रुप 2 की परीक्षाए 22 नवंबर 2020 से 7 दिसंबर 2020 तक होनी है।
और फाइनल कोर्स परीक्षा ओल्ड और न्यू स्कीम ग्रुप वन ग्रुप टू की परीक्षाए 21 नवंबर 2020 से 6 दिसंबर 2020 तक होनी है। - एक तरफ देश भर में पटाखे जलाने पर प्रतिबंध लगाया गया है. वहीं कर्नाटक में ‘पटाखे मत जलाओ इन्हें खाओ की आवाजे सुनने को मिल रही है। दरअसल यहां चॉकलेट को .पटाखे मत जलाओ इन्हें खाओ ‘ के कांसेप्ट्स से बेचा जा रहा है। इन चॉकलेट का नाम रॉकेट, सुतली बम। और लक्ष्मी पटाखा जैसे हैं ।इन चॉकलेट को पटाखे की शक्ल में बेचने का मकसद लोगों को पटाखे ना जलाने का संदेश देना है।
- उदयपुर में कोविड-19 से संक्रमित मरीजों को सांस की तकलीफ से बचाने के लिए सिक्योर मीटर ने जिला कलेक्टर की मौजूदगी में आरएनटी मेडिकल कॉलेज को 10आकसी सी पेप के सेट निशुल्क दिए हैं।
- पिछले एक सप्ताह से त्यौहारी सीजन के कारण कोरोना सैंपलिंग कैम्प में पहले की तुलना में बहुत कम लोग जाँच कराने पहुँच रहे हैं। जिससे प्रतिदिन औसत कोरोना सैंपल फतेहपुरा चौकी में 19, कृषि मंडी में 20, टाउन हॉल में 16, सेक्टर14 में 21 ही हो रहे हैं।
इसलिए दीपावली के पर्व को देखते हुए 13 नवंबर से 16 नवंबर तक इन चारों जगहों पर कोरोना सैम्पलिंग कैम्प आयोजित नहीं किये जायेंगे।इस दौरान एम बी हॉस्पिटल के स्वाइन फ्लू वार्ड में पूर्ववत सैम्पलिंग जारी रहेगी जहाँ कोरोना संदिग्ध व्यक्ति अपनी कोरोना की जाँच करवा सकते हैं। - फिल्म अभिनेत्री कंगना राणावत के भाई अक्षत ने उदयपुर में एक शादी समारोह में ऋतु के साथ सात फेरे लिए। शादी में परिवार और कुछ खास मेहमान मौजूद रहे।
- रोशनी से जगमगाते पर्व की आज से शुरुआत हो गई है ।इस अवसर पर शुभ मुहूर्त बाजार गुलजार रहे। ऑटोमोबाइल, मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, बर्तन ,सराफा ,फर्नीचर, कपड़े की दुकानों सहित सजावटी सामान की दुकानों पर खासी भीड़ नजर आई ।वहीं प्रतिष्ठानों को भी आकर्षक रूप से सजाया गया है। आने वाले दिनों में बाजार और भी खिल खिलाने की उम्मीदें बरकरार है। शाम को घर आंगन में दीप जगमगाएंगे और परिवार के सुख समृद्धि और निरोग की कामना से पूजा अर्चना की जाएगी ।
- इस वर्ष धनतेरस, रूप चतुर्दशी एवं दीपावली तिथियों की तारीख़ और समय का विवरणधनतेरस
12/11/2020 गुरुवार को रात 9:30 बजे से 13/11/2020 शुक्रवार की शाम 6 बजे तक रहेगी।
चतुर्दशी
13/11/2020 शुक्रवार को शाम 6 बजे से 14/11/2020 शनिवार की दोपहर 2 : 16 बजे तक रहेगी।
दीपावली- अमावस्या
14/11/2020 शनिवार को दोपहर 2 : 17 बजे से आरम्भ हो जाएगी जो 15/11/2020 रविवार की सुबह 10 : 36 बजे तक रहेगी।इस तरह दीपावली पर्व 14 नवंबर को मनाया जायेगा और गोवर्धन पूजा अन्नकुट 15/11/2020 को सुबह 10 : 36 बजे के बाद मनाया जाएगा।
- दीपावली पर हर वर्ष लक्ष्मी गणेश पूजन के साथ सरस्वती पूजन का भी महत्व है। और इस परंपरा को निभाने के लिए कारोबारी बही खाते की खरीद करते हैं। लेकिन बदलते जमाने के साथ यह संस्कृति बुजुर्गों तक सीमित होती जा रही है। कंप्यूटर के युग में बही खाते अपनी चमक होते चले जा रहे हैं। अब यह मात्र दीपावली पर होने वाली पूजन का एक समान बनकर रह गए हैं क्योंकि इनकी जगह अब कंप्यूटर ने ले ली है।
- कांस्टेबल भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण कराने के बाद अब इस पेपर के आंसर की तैयार कर दी गई है। इसे 12 और 13 नवंबर मध्य रात्रि अपलोड कर दिया जाएगा। आंसर की जारी होने के बाद किसी व्यक्ति को कोई आपत्ति हो तो अगले 3 दिन यानी 72 घंटे में अभ्यर्थी ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं ।कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 6। 7 और 8 नवंबर को हुई थी जिसमें करीब 17 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे। लिखित परीक्षा का रिजल्ट दो माह में घोषित होता है। ऐसे में दिसंबर तक परिणाम आ सकता है। परीक्षा में चयनित पदों के मुकाबले 5 गुना अभ्यर्थियों को दौड़ और शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। हर जिले में भर्ती बोर्ड का गठन किया जाएगा जहां से चयनित अभ्यर्थी का मेडिकल, पुलिस वेरिफिकेशन, और दस्तावेज का वेरिफिकेशन होगा और उसके बाद अंतिम परिणाम घोषित होगा।
- शेयर बाजार में 8 दिनों से जारी तेजी पर आज ब्रेक लग गया
बीएसई सूचकांक 237 अंक गिरकर 43,357 पर बंद हुआ ।
वहीं निफ्टी 58 अंक की कमजोरी के साथ 12,691 पर बंद हुआ। - सराफा
उदयपुर में आज दोनों कीमती धातुओं के भाव इस प्रकार रहे
सोना 22 कैरेट 1 ग्राम ₹4825
सोना 24 कैरेट 1 ग्राम ₹5066
वहीं चांदी 1 किलो बार का भाव रहा ₹62700 - प्रदेश में आज कई स्थानों पर तापमान में गिरावट आई है। 4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ माउंट आबू आज भी सबसे ठंडा स्थान रहा ।वहीं उदयपुर का तापमान रहा 27 डिग्री सेल्सियसतो ये थीं अब तक की अपडेट्स हम फिर आएंगे और अपडेट्स लेकर, बने रहिए हमारे साथ…
Udaipur Latest News 12 november 2020 | उ द य पु र की ता जा ख ब र news 12 november 2020 | उदयपुर की ताजा खबर उ द यपु र की ता जा news 12 november 2020 | उदयपुर की ताजा खबर
