- हेलो फ्रेंड्स हम हाजिर हैं आज की अपडेट्स लेकर….
- अग्निवीर वायु 2023 बैच के पुरुष और महिला उम्मीदवारों की भर्ती के लिए पंजीकरण नवंबर 2022 के पहले सप्ताह में शुरू हो जाएगा और ऑनलाइन परीक्षा जनवरी 2023 में आयोजित होगी इच्छुक उम्मीदवार अग्नीपथ वायु डॉट cdac.in पर पंजीकरण कर सकते हैं।
- सरकार ने वित्त वर्ष 2021- 22 के लिए रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन के वेतन बराबर उत्पादकता से जुड़े बोनस के भुगतान को मंजूरी दी है यह लगभग 11 लाख 27 हजार अराजपत्रित कर्मचारियों को दिया जाएगा। इससे रेल चालकों गार्ड स्टेशन मास्टर निरीक्षक तकनीशियन तकनीकी सहायक पॉइंट्स मैन सहित सी समूह कर्मियों को लाभ होगा।
- हरियाणा सरकार ने सोनीपत में दवा बनाने वाले कारखाने को विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा इस कंपनी की बनाई खांसी की दवा के उपयोग को लेकर दी गई चेतावनी के बाद बंद कर दिया है।
- चित्तौड़ में 15 अक्टूबर 2022 शनिवार को राजकीय और निजी विद्यालयों में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन होगा जिसमें 40000 से अधिक छात्र छात्रा शामिल होंगे बच्चों में संस्कार देने के लिए गायत्री परिवार के प्रयासों के तहत यह आयोजन पूरे राजस्थान में 1 दिन एक ही समय पर 12:00 से 1:00 तक होगा।
- कॉलेज शिक्षा विभाग की सहायक आचार्य प्रतियोगी परीक्षा 2020 और होम साइंस फूड न्यूट्रिशन साक्षात्कार का परिणाम जारी कर दिया गया है जो संबंधित अधिकृत वेबसाइट पर उपलब्ध है।
- यूआईटी ने फतेहसागर झील में पेट्रोल डीजल से चलने वाली नावो के पुनः संचालन की अनुमति दे दी है 1 अक्टूबर 2022 से हाईकोर्ट के आदेश की पालना के अनुरूप इन नावो का संचालन बंद कर दिया गया था यूआईटी ने अधिकृत नाव संचालकों को अग्रिम आदेश तक पेट्रोल-डीजल से संचालित नावों के संचालन की अनुमति दे दी है जबकि अगले दिनों कोर्ट की सुनवाई है ।शहर के पेयजल स्रोत और जलीय जीवो को देखते हुए आने वाले दिनों में स्थिति स्पष्ट होगी।
वरिष्ठ साहित्यकार की स्मृति में सूचना केंद्र सभागार में राजस्थान मीडिया एक्शन फोरम की ओर से 13 अक्टूबर को सुबह पत्रकारिता जगत की चुनौतियां विषय पर परिचर्चा का आयोजन होगा। - 36 वें राष्ट्रीय खेलों का आज समापन हुआ इसमें सेना पदक तालिका में शीर्ष स्थान पर रही।
- राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों के चौथे चरण की शुरुआत 16 अक्टूबर को होगी यह प्रतियोगिताए 19 अक्टूबर तक चलेंगी इनमें 4000 खिलाड़ी भाग लेंगे राज्य स्तरीय इन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को लगभग ₹720000 की राशि पुरस्कार के रूप में दी जाएगी।
- सेंसेक्स
बीएसई सूचकांक आज 479 अंकों की बढ़त लेकर 57626 पर रहा।
वहीं निफ्टी 140 अंकों की बढ़त के साथ 17124 पर बंद हुआ। - सराफा
उदयपुर में दोनों कीमती धातुओं के भाव इस प्रकार रहे
सोना 22 कैरेट 1 ग्राम 4796 रुपए
सोना 24 कैरेट 1 ग्राम ₹5036
चांदी 1 किलो बार का भाव रहा ₹63000 - मौसम
हल्की ठंडक शुरू हो चुकी है पिछले 24 घंटों के दौरान शहर का मान रहा अधिकतम 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस - तो ये थीं अब तक की अपडेट्स हम फिर आएंगे और अपडेट्स लेकर बने रहिए हमारे साथ…
Udaipur Latest News 12 October 2022 उदयपुर की ताजा खबर Udaipur Latest News 12 October 2022 उदयपुर की ताजा खबर Udaipur Latest News 12 October 2022 उदयपुर की ताजा खबर
