- हेलो फ्रेंड्स हम हाजिर है आज की अपडेट्स लेकर….
- राष्ट्रपति ने 76 वे स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आज राष्ट्र को संबोधित किया।
- आज विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस है 1947 में आज के दिन देश के विभाजन से लोगों को हुई पीड़ा और कष्टों का स्मरण कराता है विभाजन के कारण हुई हिंसा और नफरत में कई लोगों की जान गई और कई लोग विस्थापित हो गए ये दिन विभाजन के दौरान लोगों के उत्पीड़न और दुख की याद दिलाता है और देश में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रेरित करता है।
- देश कल 76 वा स्वतंत्रता दिवस मनाएगा आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर देश में पिछले वर्ष मार्च से आजादी का अमृत महोत्सव चल रहा है जिसके कार्यक्रम 15 अगस्त 2023 तक जारी रहेंगे कल नई दिल्ली में लाल किले से प्रधानमंत्री राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और देश को संबोधित करेंगे। इस दौरान दिल्ली पुलिस ने मुख्य आयोजन स्थल पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए ।
इस बीच घर-घर तिरंगा अभियान को लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों में तिरंगा रैली निकाली जा रही है। - प्रदेश में स्वाधीनता दिवस का मुख्य समारोह है जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में सुबह 9:00 बजे से आयोजित होगा जिसमें मुख्यमंत्री झंडारोहण करेंगे और लोक कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जाएगी साथ ही पुलिस सेना बैंड का प्रदर्शन भी होगा।
- समारोह में इस बार पुरस्कार वितरण नहीं किया जाएगा इसके लिए अलग से समारोह आयोजित किया जाएगा।
- और राजभवन में शाम 5:45 पर एट होम का आयोजन होगा।
- जिले में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य आयोजन गांधी ग्राउंड में सुबह 9:00 बजे शुरू होगा जहां खाद्य और नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग मंत्री ध्वजारोहण करेंगे और आमजन को संबोधित करेंगे जिला स्तरीय समारोह में सुबह 9:00 बजे ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान होगा उसके बाद मुख्य अतिथि परेड का निरीक्षण करेंगे 9:10 पर मार्च पास्ट 9:30 माननीय राज्यपाल के संदेश का वाचन 9:45 पर मुख्य अतिथि का उद्बोधन 10:00 बजे मुख्य अतिथि द्वारा प्रशंसा पत्र वितरण 10:15 पर छात्र-छात्राओं द्वारा व्यायाम प्रदर्शन 10:30 पर छात्र-छात्राओं द्वारा सामूहिक नृत्य प्रस्तुति और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति होगी उसके बाद 10:50 मि पर राष्ट्रगान होगा और 11:00 बजे मुख्य अतिथि समारोह समापन के पश्चात प्रस्थान करेंगे समारोह में प्रवेश राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की ओर से किया जाएगा।
- राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के राज्य में 43 प्रमुख बस स्टैंड पर पैसेंजर ऑडियो अनाउंसमेंट सिस्टम के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस पर सुबह 8:00 बजे राष्ट्रगान का आयोजन किया जाएगा 15 अगस्त को 43 बस स्टैंड पर उपस्थित यात्री और कर्मचारी इसमें एक साथ हिस्सा लेंगे।
- राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक 2022 खेलों के आयोजन की तिथियां विद्यालयों खेलकूद प्रतियोगिताओं के आयोजन के समानांतर होने के कारण विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिताओं के लिए जारी 5 अगस्त 2022 आदेश तत्काल प्रभाव से स्थगित किया गया है।
- वन विभाग के सहयोग से प्रकृति प्रेमियों के लिए जंगल के शेर कार्यक्रम के तहत 19 और 20 अगस्त को गोरम घाट का भ्रमण कार्यक्रम निर्धारित किया गया है इच्छुक व्यक्ति इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और अन्य जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 94610 48788 पर या 63 7774 7041 पर संपर्क कर सकते हैं।
- मौसम
- प्रदेश में पिछले 24 घंटों में बाड़मेर और पाली में कुछ स्थानों पर भारी और कई कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज हुई।
- उदयपुर की झीलें और जलाशय इस मानसून सीजन में लबालब हो गए हैं फतेहसागर पिछोला उदय सागर के साथ आयर्ड नदी का बहाव भी लोगों को आकर्षित कर रहा है उदयपुर के प्रमुख 55 बांध और जिलों में से 30 बांध भर चुके हैं जो सिंचाई और पेयजल के लिए महत्वपूर्ण है मौसम विभाग के अनुसार अच्छी बारिश का यह दौर 16 अगस्त तक जारी रह सकता है और अन्य बांध और जलाशय भी लबालब हो सकते हैं।
उदयपुर में दिनभर मौसम सुहाना बना रहा और हल्की हवाएं चलती रही पिछले 24 घंटों के दौरान शहर का तापमान रहा अधिकतम 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस - तो ये थीं अब तक की अपडेट्स हम फिर आएंगे और अपडेट्स लेकर बने रहिए हमारे साथ…
Udaipur Latest News 14 August 2022 उदयपुर की ताजा खबर Udaipur Latest News 14 August 2022 उदयपुर की ताजा खबर Udaipur Latest News 14 August 2022 उदयपुर की ताजा खबर
