- हेलो फ्रेंड्स ,हम हाजिर है आज की अपडेट से लेकर …
- आज पुलवामा आतंकी हमले की बरसी है।2 वर्ष पूर्व भारतीय सेना के जवानों पर पुलवामा में हुए कायराना आतंकी हमला हुआ जिसमें देश के वीर सपूत शहीद हुए । देश के वीर सैनिकों को नमन श्रद्धांजलि….
- देश के राष्ट्रीय राजमार्गों पररविवार मध्य रात्रि से सभी टोल प्लाजा पर फास्टैग अनिवार्य हो जाएगा.
- Corona update Rajasthan today
New cases:103
Cumulative positive:3,18,923
Active cases:1409 - Corona update udaipur today
New cases:7
Cumulative positive:11,866
Cumulative discharged:11,632
Active cases:112
Home isolated:104 - कोविड-19 की दूसरी डोज लगवाना कितना जरूरी है?
विशेषज्ञ बताते हैं की कोविड-19 की दूसरी डोज 28 दिन के अंतराल पर लगनी है। इस के 14 दिन बाद ही शरीर में समुचित मात्रा में एंटीबॉडी विकसित हो पाते हैं। यानी 14 दिन बाद ही शरीर वायरस से लड़ने में सक्षम हो पाता है। इसलिए सभी को दूसरी डोज लगवानाना बहुत जरूरी है। - जब दोनों वैक्सीन समान रूप से प्रभावी है, तो एक ही वैक्सीन क्यों नहीं दी जा रही है?
विशेषज्ञ बताते हैं हमारे देश में दो वैक्सीन है एक कोवी शिल्ड और दूसरी को वैक्सीन। दोनों अलग-अलग कंपनियों द्वारा अलग-अलग पद्धतियों से बनाई गई है। देश की इतनी अधिक जनसंख्या को देखते हुए एक ही वैक्सीन लगाते तो उत्पादन बढ़ाना पड़ता। कोई भी कंपनी अपनी क्षमता से ज्यादा डोज नहीं बना सकती। इसलिए दो कंपनियां वैक्सीन सप्लाई कर रही है ।और सरकार यह प्रयास कर रही है कि अगले दो-तीन महीने में तीन चार या इससे भी अधिक वैक्सीन आ जाए जिससे जल्द से जल्द पूरे देश की जनसंख्या को वैक्सीन लग सके। - बच्चों को वैक्सीन कब दी जाएगी ?
विशेषज्ञ कहते हैं अभी तक जो वैक्सीन बनी है उसका ट्रायल 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों पर ही हुआ है । बच्चों पर ट्रायल कब होगा यह वैज्ञानिक तय करेंगे। अगर देश में 70% लोग वैक्सीन लेकर इम्यून हो जाए तो हर्ड इम्यूनिटी आ सकती है । ऐसा होने पर बच्चों को वैक्सीन देने की जरूरत नहीं पड़ेगी। - देश में 80 लाख 52 हजार से अधिक लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया गया। स्वस्थ होने की दर 97.31% हुई।
- मौसम
शहर के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। रविवार को उदयपुर का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में शहर के तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की संभावना है। - ये थीं अब तक की अपडेट्स, हम फिर आएंगे और अपडेट्स लेकर ,बने रहिए हमारे साथ…..
Udaipur Latest News 14 february 2021| उ द य पु र की ता जा ख ब र news 14 february 2021 | उदयपुर की ताजा खबर उ द यपु र की ता जा news 14 february 2021 | उदयपुर की ताजा खबर
