- हेलो फ्रेंड्स हम हाजिर हैं आज की अपडेट्स लेकर….
- एकीकृत रक्षा कर्मचारी मुख्यालय कल नई दिल्ली में शहीदों को श्रद्धांजलि देने और सशस्त्र बलों के बीच एकता दर्शाने के लिए त्रिसेवा बैंड सिंफनी का आयोजन कर रहा है जिसमें तीनों सेनाओं के बैंड देशभक्ति और राष्ट्रीय जोश से भरपूर गीतों की धुने बजाएंगे।
- 5 दिनों तक चलने वाले दीपावली पर्व की तैयारियां इन दिनों जोरों शोरों से हो रही है जहां घरों में साफ-सफाई रंग रोगन के कार्य जारी है वहीं त्योहार को लेकर विभिन्न पूजा अनुष्ठानों की तैयारी भी हो रही है इस पर्व मे धनतेरस नरक चतुर्दशी दीपावली गोवर्धन पूजा और भाई दूज सहित पांच दिवसीय पर्व की रौनक देखते ही बनती है हर दिन का अलग महत्व होता है धनतेरस के दिन जहां धन के देवता कुबेर की पूजा की जाती है तो नरक चतुर्दशी को जिसे छोटी दीपावली भी कहते हैं इस दिन मुख्य द्वार के पास दीपक जलाया जाता है और यम देव की पूजा की जाती है इस वर्ष यह तिथि 23 अक्टूबर 2022 को है इस दिन यम की पूजा करने के साथ-साथ दीप दान करते हुए कूड़ेदान के पास भी एक दीपक जलाया जाता है और घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर करने के लिए विशेष प्रार्थना की जाती है।
- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप के लिए मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम 2022 के तहत ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं वर्ष 2006 में इस योजना की शुरुआत हुई थी इसके लिए योग्य छात्र सीबीएसई की अधिकृत वेबसाइट पर सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप 2022 स्कीम के लिए आवेदन कर सकते हैं आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 नवंबर 2022 है यह स्कॉलरशिप उन्हीं लड़कियों को दी जाती है जो सीबीएसई द्वारा मान्यता प्राप्त स्कूलों में अध्ययनरत हैं और अपने माता-पिता की इकलौती संतान है और उन्होंने पहले पांच विषयों में 60% अंकों के साथ कक्षा दसवीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है। संबंधित विषय पर अधिकृत वेबसाइट पर जानकारी उपलब्ध है।
- उदयपुर में राज्य और संघ राज्य क्षेत्रों के विद्युत और नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रियों का दो दिवसीय सम्मेलन शुरू हुआ जिसमें 12 से अधिक तकनीकी सत्र होंगे सम्मेलन में केंद्र सरकार के साथ राज्यों के ऊर्जा के क्षेत्र में विकास की संभावनाओं और समस्याओं पर चर्चा हो रही है।इस सम्मेलन के दौरान केंद्रीय ऊर्जा मंत्री के अधीन पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन द्वारा प्रकाशित वित्तीय वर्ष 2020- 21 के लिए पावर यूटिलिटीज के प्रदर्शन पर रिपोर्ट जारी की गई।
- कोरोना के 2 वर्ष बाद इस वर्ष नगर निगम दशहरा दीपावली मेला आयोजित करने जा रहा है जिसका आगाज़ 15 अक्टूबर को होगा मेले के तहत प्रथम 7 दिन सांस्कृतिक आयोजन होंगे जिनमें प्रथम 2 दिन स्थानीय प्रतिभाओं को मौका मिलेगा 17 अक्टूबर को सिंगर नाइट आयोजित होगी अट्ठारह को रासलीला 19 को लाफ्टर नाईट बीस को डांस नाइट 21 को कवि सम्मेलन आयोजित होगा इसके अलावा मेले में खाने पीने की स्टॉल्स के साथ-साथ अन्य स्टालस भी लगाई जाएंगी जिनमें आमजन खरीदारी कर सकेंगे इसके साथ ही टाउन हॉल श्रमजीवी कॉलेज आरसीए लिंक रोड पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है मेले में प्रवेश निशुल्क रहेगा इसके साथ ही प्रशासन ने आपातकाल के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था की है और सीसीटीवी लगाए गए हैं साथ ही पुलिस और होमगार्ड की भी चौकचौबंद व्यवस्था रहेगी।
- आगामी दिनों में त्योहारों को देखते हुए जिला प्रशासन और चिकित्सा विभाग की टीम मिलावटखोरों के खिलाफ सख्ती बरते हुए हैं इसी क्रम में आज गोवर्धन विलास स्थित मिल्क शॉप पर कार्रवाई की गई जिसका सैंपल लेकर लेब भेज दिया गया है इस अभियान में दूध मावा मिठाइयों और दूध से बने उत्पादों की जांच प्राथमिकता से की जा रही है मिलावट संबंधी जानकारी होने पर आमजन टोल फ्री नंबर 181 पर शिकायत कर सकते हैं या कंट्रोल रूम नंबर 6367 304 312 पर सूचित कर सकते हैं सूचना सत्य पाए जाने पर प्रोत्साहन राशि दी जा सकती है।
- उत्तर पश्चिम रेलवे अजमेर मंडल के उदयपुर डूंगरपुर खंड का आज उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक ने निरीक्षण किया और स्टेशनों पर की गई व्यवस्थाओं से संतुष्टि व्यक्त की साथ ही कमियों के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
- प्राध्यापक माध्यमिक शिक्षा विभाग प्रतियोगी परीक्षा 2022 के तहत आयोजित की जा रही ग्रुप ए की परीक्षाएं आज संपन्न हो गई राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा 15 से 16 अक्टूबर 2022 तक ग्रुप बी की परीक्षाओं का आयोजन होगा
- प्रदेश के मुख्यमंत्री ने आज राज्य कार्मिकों को दीपावली के अवसर पर तदर्थ बोनस की सौगात दी इससे प्रदेश के करीब 6 लाख कर्मचारी लाभान्वित होंगे यह लाभ राज्य सेवा के राजपत्रित अधिकारियों को छोड़कर कर्मचारियों को मिलेगा और पंचायत समिति जिला परिषद के कर्मचारियों और कार्य प्रभारीत कर्मचारियों को भी देय होगा।
- राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने माध्यमिक शिक्षा विभाग के लिए आयोजित पुस्तकालय अध्यक्ष ग्रेड तृतीय सीधी भर्ती 2022 कृषि विभाग के अधीन जल ग्रहण विकास और भू संरक्षण विभाग के लिए आयोजित कनिष्ठ अभियंता कृषि सीधी भर्ती 2022 और कौशल नियोजन और उद्यमिता विभाग प्राविधिक शिक्षा निदेशालय जोधपुर के लिए आयोजित कनिष्ठ अनुदेशक कार्यशाला गणना और विज्ञान सीधी भर्ती 2022 का परिणाम जारी कर दिया है जो बोर्ड की अधिकृत वेबसाइट पर उपलब्ध है।
- गोगुंदा पिंडवाड़ा हाईवे पर मालवा का चोरा में हुए एक भीषण हादसे में सीमेंट से भरे चलते ट्रेलर में अचानक आग लग गई जिससे चालक और खलासी ने कूदकर जान बचाई। मामले की सूचना मिलने पर बेकरिया पुलिस और हाईवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची जहां ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया वहीं उदयपुर से पहुंची फायर ब्रिगेड ने भी आग बुझाने का भरसक प्रयत्न किया हादसे के कारण हाईवे पर लंबा जाम लग गया।
- जिला कलेक्टर ने धारा 144 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए उदयपुर जिले के संपूर्ण नगरीय और ग्रामीण सीमा में सार्वजनिक संपत्तियों पार्क चौराहे तिराहे विश्राम ग्रह सामुदायिक भवन विद्युत और टेलीफ़ोन पोलस या अन्य व्यक्ति की संपत्ति पर बिना सक्षम अधिकारी की सहमति के धार्मिक प्रतीक चिन्ह युक्त झंडा लगाने पर प्रतिबंध हेतू निषेधाज्ञा लागू कर दी है। और सभी नागरिकों से इस आदेश की पालना करने की अपील की गई है इन आदेशों का उल्लंघन करने पर भारतीय दंड संहिता के तहत कार्रवाई की जा सकेगी यह आदेश 8 अक्टूबर 2022 से आगामी 2 माह तक उदयपुर जिले के संपूर्ण क्षेत्र में प्रभावी रहेगा।
- भुवनेश्वर में फीफा महिला अंडर-17 विश्वकप मुकाबले चल रहे हैं इसमें आज भारत का मुकाबला मोरक्को से हो रहा है इससे पूर्व मंगलवार को अपने शुरुआती मैच में भारत को अमेरिका से हार का सामना करना पड़ा था यह टूर्नामेंट 11 से 30 अक्टूबर तक चलेगा।
- रविवार से आईसीसी t20 वर्ल्ड कप की शुरुआत हो रही है 16 अक्टूबर को टूर्नामेंट के पहला मुकाबला होगा वही 13 नवंबर को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
- सेंसेक्स
बीएसई सूचकांक आज 685 अंकों की बढ़त लेकर 57920 पर बंद हुआ।
वहीं निफ्टी 171 अंकों की बढ़त के साथ 17186 पर बंद हुआ। - सराफा उदयपुर में दोनों कीमती धातुओं के भाव इस प्रकार रहे
सोना 22 कैरेट 1 ग्राम ₹4791
सोना 24 कैरेट 1 ग्राम ₹5031
चांदी 1 किलो बार का भाव रहा ₹62300 - मौसम
- ऑस्ट्रेलिया में कुछ प्रांतों में अत्यधिक वर्षा के कारण आई बाढ़ से फंसे लोगों को लिए राहत अभियान जारी है बाढ़ से विक्टोरिया प्रांत बुरी तरह प्रभावित है देश के कई हिस्सों में 24 घंटों में इस महीने औसत से 3 गुना अधिक बारिश हुई है
- मौसम विशेषज्ञों के अनुसार लंबे समय तक चले बारिश के दौर के कारण वातावरण में नमी बनी हुई है इस कारण ठंड का असर समय से पूर्व दिखने लगा है माना जा रहा है कि ठंड का असर भी इस बार अधिक रहेगादिनोंदिन ठंड का असर शुरू होने लगा है पिछले 24 घंटों के दौरान शहर का तापमान रहा अधिकतम 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस
- तो ये थीं अब तक की अपडेट्स हम फिर आएंगे और अपडेट्स लेकर बने रहिए हमारे साथ…
Udaipur Latest News 14 October 2022 उदयपुर की ताजा खबर Udaipur Latest News 14 October 2022 उदयपुर की ताजा खबर उदयपुर की ताजा खबर Udaipur Latest News 14 October 2022
