- हेलो फ्रेंड्स हम हाजिर हैं आज की अपडेट्स लेकर
- आज राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस है वैक्सीन के प्रति जागरूकता लाने के लिए हर वर्ष 16 मार्च को यह दिवस मनाया जाता है आज से ही देश में 12 से 14 वर्ष के बच्चों और 7 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए एहतियाती टीकाकरण की भी शुरुआत हो गई है पात्र व्यक्तियों से टीका लगवाने का आग्रह किया गया है।
- जिले के विभिन्न विद्यालयों में इन दिनों वार्षिकोत्सव मनाया जा रहा है।
- जिले के गोगुंदा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर दो बाइक्स की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवती की मौत हो गई तीन लोगों को हल्की चोटें आई हैं गलत साइड से आ रही तेज गति की बाइक ने दूसरी बाइक को टक्कर मार दी जिससे बाइक पर सवार युवक और युवती घायल हो गए युवती की गंभीर चोट लगने से मृत्यु हो गई।
जिले में 12 से 14 वर्ष के बच्चों का वैक्सीनेशन आज से शुरू हो गया है इन्हें कार्बोवेक्स वैक्सीन लगाई जा रही है साथ ही 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को एहतियाती खुराक भी लगाई जा रही है जिसमें अब कोमोरबिडिटी की बाध्यता समाप्त कर दी गई है।। - राज्य में सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना में शैक्षणिक सत्र 2021- 22 के लिए पेपरलेस आवेदन हेतु पोर्टल शुरू कर दिया गया है इसके लिए नवीन निर्धारित अंतिम तिथि 31 मार्च 2022 कर दी गई है।
- आर ए एस मैंस परीक्षा 2021 प्रदेश के संभाग मुख्यालयों पर 20 और 21 मार्च को आयोजित होगी।
- राजस्थान में बीकानेर जैसलमेर बाड़मेर जालौर जोधपुर और पाली में अगले 2 दिन जोरदार लू चलने की संभावना है।
- उदयपुर में आज कोरोना के 3 नए पॉजिटिव मिले।
- मनोरंजन जगत से…
- ऋषि कपूर को गुजरे …. 2 साल हो चुके हैं 30 अप्रैल 2020 को कैंसर से उनका निधन हो गया था उनकी आखिरी फिल्म शर्मा जी नमकीन का ट्रेलर कल जारी होगा इससे पहले रणबीर कपूर का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह अपने पिता की फिल्मे पर बात करते हुए इमोशनल हो गए वह कहते हैं यह फिल्म उनके लिए बहुत खास है सिर्फ इसलिए नहीं क्योंकि यह उनके पापा की आखिरी फिल्म है बल्कि इसलिए भी क्योंकि इस फिल्म की स्टोरी पर भी वे बहुत विश्वास करते थे।
- अमृता राव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शादी की तस्वीर शेयर की है इसमें वे मराठी दुल्हन बनी हुई है वहीं आरजे अनमोल परंपरिक दूल्हे के लिबास में है। इस तरह अमृता ने अपने फ्रेंड्स को सरप्राइज कर दिया है हालांकि यह फोटो लेटेस्ट नहीं है लेकिन उन्होंने अपनी शादी को लेकर मजेदार सीक्रेट रिवील किया है अमृता ने लिखा है -एपिसोड विवाह इज आउट, लिंक इन बायो
- सेंसेक्स
- बीएसई सूचकांक आज 1040 अंकों की बढ़त लेकर 56800 सोलह पर बंद हुआ।
वहीं निफ्टी 312 अंकों की बढ़त के साथ 16975 पर रहा । - सर्राफा
- उदयपुर में दोनों कीमती धातुओं के भाव इस प्रकार रहे
सोना 22 कैरेट 1 ग्राम₹3745
सोना 24 कैरेट 1 ग्राम ₹5175
चांदी 1 किलो बार का भाव रहा ₹72300 - मौसम
- मार्च में तीखी यून्शी गर्मी जून जैसी गर्मी का एहसास हो रहा है पिछले 24 घंटों के दौरान शहर का तापमान रहा अधिकत्म 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस
- तो यह थी अब तक की अपडेट्स हम फिर आएंगे और अपडेट्स लेकर बने रहिए हमारे साथ…..
Udaipur Latest News 16 March 2022 उदयपुर की ताजा खबर Udaipur Latest News 16 March 2022 | उदयपुर की ताजा खबर Udaipur Latest News 16 March 2022
