- हेलो फ्रेंड्स हम हाजिर हैं आज की अपडेट्स लेकर….
- युवा और खेल मंत्रालय स्वच्छ भारत अभियान का आयोजन कर रहा है जो 1 महीने तक चलेगा इस दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक और कचरा प्रबंधन के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा अभियान 31 अक्टूबर तक चलेगा इसमें नेहरू युवा केंद्र और राष्ट्रीय सेवा योजना जैसी युवा संगठनों को शामिल किया जाएगा सभी से इस अभियान को सफल बनाने में योगदान करने की अपील की गई है ।
- उदयपुर नगर निगम द्वारा आयोजित दशहरा दीपावली मेले में चौथे दिन जहां रासलीला का आयोजन दर्शकों को भक्ति के रंग में रंग गया वहीं आज लाफ्टर नाइट होगी हो रही है जिसमें मशहूर कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।
- उदयपुर की प्रमुख होटल में आसियान देशों और भारत के कलाकारों द्वारा ओसियन ऑफ़ कनेक्टिविटी की थीम पर बनाई गई पेंटिंग्स का लोकार्पण हुआ इस वर्ष भारत ओसियान मैत्री वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है।
- 20 अक्टूबर को विश्व ओस्टियोपोरोसिस दिवस है इस बीमारी के बारे में लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए यह दिवस मनाया जाता है इसकी समस्या अधिकतर महिलाओं में देखी जाती है जिसमें हड्डियां कमजोर हो जाती है जिनकी सुरक्षा के लिए अक्सर घरेलू उपाय किए जाते हैं ऐसे में शुरुआत के लक्षण पहचान कर इसका उपचार शुरू किया जाना आवश्यक है लाइफस्टाइल बदलने से यह बीमारी होती है जिससे हड्डियों में घनत्व की कमी हो जाती है और हड्डियां कमजोर हो जाती है इसमें हड्डियां असामान्य रूप से छिद्र युक्त हो जाती है जिससे बार-बार फ्रैक्चर होने लगते है शुरुआत में लक्षणों से इसकी पहचान करना मुश्किल है लेकिन जब छोटी-छोटी गतिविधियों में भी फ्रैक्चर होने लगे तब इस रोग के बारे में पता चलता है हड्डियों के पोषण के लिए कैल्शियम और विटामिन भोजन में शामिल करना बेहद जरूरी है इनकी कमी होने पर यह बीमारियां आसानी से जकड़ लेती हैं 50 वर्ष की उम्र के बाद 50 मिलीग्राम कैल्शियम का सेवन आवश्यक रूप से किया जाना चाहिए इसके अलावा यह बीमारी अनुवांशिक भी होती है परिवार में किसी को हो चुकी है तो अन्य को भी हो सकती है फिजिकल एक्टिविटी की कमी धूम्रपान शराब का सेवन से भी ओस्टियोपोरोसिस हो सकता है। बचाव के लिए व्यायाम शेयर करना अति आवश्यक है जिनसे शरीर की मांसपेशियां मजबूत होती है और खानपान में कैल्शियम युक्त आहार सहित विटामिन बी के लिए कच्ची धूप में बैठने जैसे उपायों से इस रोग से राहत पाई जा सकती है।
- सेंसेक्स
बीएसई सूचकांक आज 147 अंकों की बढ़त लेकर 59107 पर बंद हुआ।
वहीं निफ्टी 25 अंकों की बढ़त लेकर 17512 पर बंद हुआ। - सर्राफा
उदयपुर में दोनों कीमती धातुओं के भाव इस प्रकार रहे
सोना 22 कैरेट 1 ग्राम 4761 रुपए
सोना 24 ग्राम कैरेट 1 ग्राम ₹4999
चांदी 1 किलो बार का भाव रहा ₹61500 - मौसम
जम्मू कश्मीर में पर्वतीय स्थलों पर पिछले 24 घंटों में हल्का हिमपात हुआ जिससे दिन के तापमान में कमी आई ऐतिहासिक मुगल रोड पर फिसलन के कारण यातायात रोक दिया गया राष्ट्रीय राजमार्ग से बर्फ हटा दी गई है लेकिन मार्ग पर फिसलन होने के कारण यातायात चालू नहीं किया गया मौसम विभाग के अनुसार जम्मू कश्मीर में अगले 24 घंटों में बादल छाए रहने और हल्की वर्षा होने का अनुमान है। पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानों में सर्दी शुरू होगी।
पिछले 24 घंटों के दौरान शहर का तापमान रहा अधिकतम 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस - तो ये थीं अब तक की अपडेट्स हम फिर आएंगे और अपडेट्स लेकर बने रहिए हमारे साथ…
Udaipur Latest News 19 October 2022 उदयपुर की ताजा खबर Udaipur Latest News 19 October 2022 उदयपुर की ताजा खबर Udaipur Latest News 19 October 2022 उदयपुर की ताजा खबर
