- हेलो फ्रेंड्स हम हाजिर हैं आज की अपडेट्स लेकर….
- विलुप्त होने की कगार पर पहुंची गौरेया के के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए आज विश्व गौरैया दिवस मनाया जाता है इस समय घरेलू गौरैया की प्रजाति लगभग लुप्त होने वाली है कीटनाशकों का बढता उपयोग घरों मे बगीचों की कमी और भवन निर्माण शैली में बदलाव से पिछले कुछ समय से गौरेया की संख्या तेजी से घटी है और टीवी टावर के रेडिएशन भी इनकी संख्या घटने के कारण है।
- आज विश्व प्रसन्नता दिवस है और इस वर्ष इस दिवस की दसवीं वर्षगांठ है विश्व प्रसन्नता सूचकांक की दृष्टि से , जिसमें लोगों की खुशहाली संतुष्टि सकारात्मकता नकारात्मकता पैमाने मापे जाते हैं इस सूची में भारत 136 स्थान पर है और फिनलैंड लगातार पांचवे साल सबसे खुशहाल देश बन गया है अमेरिका 16वें स्थान पर है और अफगानिस्तान सबसे निचले पायदान पर है।
- नीति आयोग का महिला उद्यमशीलता मंच अपने पांचवें विमेन ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया अवॉर्ड्स के तहत कल 75 महिलाओं का सम्मान करेगा इन्हें सशक्त और समृद्ध भारत से संबंधित उपलब्धियों और योगदान के लिए यह पुरस्कार दिए जाएंगे।
- रूस यूक्रेन युद्ध के कारण अब तक यूक्रेन से करीब एक करोड़ लोग विस्थापित हुए हैं जो यूक्रेन की कुल आबादी का एक चौथाई है उल्लेखनीय है कि रूस ने 24 फरवरी को पड़ोसी देश यूक्रेन पर हमला किया था और यहां पिछले 25 दिनों से भीषण लड़ाई जारी है इनमें लाखों लोग देश होने पर मजबूर हो गए हैं जबकि और लोग यूक्रेन के भीतर ही अन्य जगहों पर सुरक्षित जगहों की तरफ चले गए हैं देश में मारियो पोल और सुमी जैसे शहरों में रूसी सेना की घेराबंदी है और वहां फंसे लोगों की स्थिति बेहद चिंताजनक है रूसी सेना रिहायशी क्षेत्रों को निशाना बना रही है जिससे आम लोगों की जिंदगी पर संकट पैदा हो गया है पड़ोसी देश पोलैंड में अब तक 20 लाख से अधिक शरणार्थी पहुंच चुके हैं तो 5 लाख लोगों ने रोमानिया में और तीन लाख लोगों ने हंगरी में भी शरण ली है यूक्रेन में 18 से 60 वर्ष तक की उम्र के पुरुष सेना में भर्ती होने के योग्य है वह देश नहीं छोड़ सकते हैं।
- देश में अब तक 181 करोड़ 21 लाख से अधिक कोविड-19 रोधी टीके लगाए जा चुके हैं।
- रविवार को जिले में r.a.s. मुख्य परीक्षा विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हुई इस दौरान परीक्षार्थियों की 87 फ़ीसदी से अधिक उपस्थिति रही सुबह 9:00 से 12:00 बजे तक हुई परीक्षा में 5 परीक्षा केंद्रों पर 1083 अभ्यर्थी शामिल हुए जबकि कुल परीक्षार्थियों की संख्या 1237 थी दूसरी पारी 2:00 से 5:00 तक हुई जिसमें 1076 अभ्यर्थी शामिल हुए यहां भी कुल अभ्यर्थियों की संख्या 1237 थी।सभी संभागीय जिला स्तर पर परीक्षा शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुई ।
- उदयपुर के गांव मेनार में जमरा बीज पर तोपों और बंदूकों से होली मनाई गई परंपरा के अनुसार हर वर्ष जमरा बीज पर लोग यहां लकड़ी तलवार बंदूक लेकर गोला बनाकर नाचते हैं और आतिशबाजी की जाती है इस दौरान दूर-दूर से इस परंपरा को देखने लोग पहुंचते हैं वहीं आसपास के ग्रामीण जुट कर इस परंपरा में युद्ध का दृश्य दर्शाते हैं साथ ही घरों में व्यंजन पकवान आदि बनाए जाते हैं। इस त्यौहार को मनाने की वजह यहां के ब्राह्मणों की मुगलों से हुए युद्ध में विजय है इसी कारण यह उत्सव यहां बहुत परंपरा और उल्लास से मनाया जाता है।
- प्रदेश में कोरोना की आज 32 नए मामले सामने आए।
जिले में आज कोरोना के दो नए पॉजिटिव केस मिले अब यहां एक्टिव केस की संख्या 27 है यह सभी होम आइसोलेशन में हैं। - मेवाड़ अंचल में होली के दूसरे दिन से ही दशा माता का पूजन और कहानी कहने सुनने के आयोजन शुरू हो गया है प्रतिदिन महिलाएं स्नान ध्यान कर दशा माता की पूजा करती हैं यह आयोजन 10 दिन तक लगातार चलता है और दसवें दिन व्रत रखकर दशा माता की पूजा की जाती है।
- वन विभाग द्वारा विश्व वानिकी दिवस के उपलक्ष में ग्राम किटोडा दई माता ग्राम पंचायत काया तहसील गिरवा में 21 मार्च को सुबह पलाश पुष्पन उत्सव आयोजित होगा वनों के महत्व को समझने और लोगों को जागरूक करने के लिए हर वर्ष 21 मार्च को विश्व वानिकी दिवस मनाया जाता है यहां वन खंड में बहुतायत में पलाश के पेड़ पाए जाते हैं जो इन दिनों फूलों से भरे रहते हैं पलाश को ढाक खाखरा या फ्लेम ऑफ द फॉरेस्ट भी कहा जाता है जिसके पत्तों का उपयोग हर्बल गुलाल बनाने और पत्तल दोने बनाने में भी होता है इसके फूल नारंगी रंग के होते हैं। पलाश और समग्र वन क्षेत्रों के प्रति जागरूकता लाने के लिए पलाश पुष्पन उत्सव मनाया जा रहा है।
- मनोरंजन जगत से…..
- राजामौली की फिल्म और और और 25 मार्च को रिलीज हो रही है सभी भाषाओं में रिलीज होगी इसमें एनटीआर जूनियर मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।
- अजय देवगन की फिल्म रनवे 34 का ट्रेलर 21 मार्च को रिलीज हो रहा है इस फिल्म का नया प्रोमो रिलीज हुआ जो पसंद किया जा रहा है
- विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स साल की सबसे चर्चित फिल्म बन गई है कश्मीरी पंडितों पर आधारित इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रखा है और देश नहीं विदेश में भी में हर कोई इस फिल्म की चर्चा कर रहा है।
- पंकज आडवाणी ने एशियन बिलियर्ड्स चैंपियनशिप जीत ली है उन्होंने आखिरी चैंपियनशिप जीती है और उनका यह 24 वां अंतरराष्ट्रीय खिताब है।
- मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय की मेजबानी में ऑल इंडिया इंटर जोनल हॉकी महिला चैंपियनशिप का आयोजन 21 मार्च सोमवार से शुरू होने जा रहा है समारोह में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे इसमें देश के चारों जोन की 16 विश्वविद्यालय की टीमें भाग ले रही हैं।
- मौसम
प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर गर्मी के तेवर तीखे बने रहे मौसम विभाग ने आज से गर्म हवाओं से राहत की संभावना जताई है। पिछले 24 घंटों के दौरान शहर का तापमान रहा अधिकतम 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस - तो ये थीं अब तक की अपडेट्स हम फिर आएंगे और अपडेट्स लेकर बने रहिए हमारे साथ…..
Udaipur Latest News 20 March 2022 उदयपुर की ताजा खबर Udaipur Latest News 20 March 2022 | उदयपुर की ताजा खबर Udaipur Latest News 20 March 2022
