• Sun. Dec 10th, 2023

Udaipur News

Udaipur News Today | Udaipur News Live | उदयपुर न्यूज़ | उदयपुर समाचार

Udaipur Latest News 21 August 2023 उदयपुर की ताजा खबर Udaipur Latest News 21 August 2023 उदयपुर की ताजा खबर Udaipur Latest News 21 August 2023 उदयपुर की ताजा खबर

Byadmin

Aug 21, 2023
  • हेलो फ्रेंड्स हम हाजिर हैं आज की अपडेट्स लेकर…..
  • NewDelhi के नेहरू तारामंडल ने Chandrayaan3 की सॉफ्ट लैंडिंग को लेकर एक विशेष शो का आयोजन किया। इसमें अंतरिक्ष में चंद्रयान-3 की लैंडिंग का लाइव प्रसारण किया जायेगा। इस शो में आम लोग निशुल्क हिस्सा ले सकते हैं । हालांकि इसके लिए लोगों को नेहरू तारामंडल की वेबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण करना होगा।।Chandrayaan2 के ऑर्बिटर और #Chandrayaan3 के लैंडर मॉड्यूल विक्रम के बीच संचार स्थापित हो गया है। चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर ने औपचारिक रूप से चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल का स्वागत किया।
  • चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम के चंद्रमा की सतह पर उतरने से कुछ दिन पहले, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने कहाकि उसने मिशन के पूर्ववर्ती ऑर्बिटर के साथ दोतरफ़ा संचार स्थापित किया है. हालांकि चंद्रयान-2 मिशन का लैंडर खो गया था, ऑर्बिटर PRADAN, वर्तमान में चंद्रमा के चारों ओर 100 किमी x 100 किमी की कक्षा में है. एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में, इसरो ने कहा कि ऑर्बिटर ने चंद्रमा के सुदूर हिस्से पर उतरने का प्रयास कर रहे लैंडर विक्रम को एक स्वागत संदेश भेजा है.”स्वागत है दोस्त!” सीएच-2 ऑर्बिटर ने औपचारिक रूप से सीएच-3 एलएम का स्वागत किया. अंतरिक्ष एजेंसी ने अपने पोस्ट में कहा, दोनों के बीच दोतरफा संचार स्थापित हो गया है. एमओएक्स के पास अब एलएम तक पहुंचने के लिए और अधिक रास्ते हैं.
  •  

  • प्रदेश के 66,000 से अधिक सरकारी विद्यालयों में ‘असुरक्षित स्पर्श‘ के प्रति जागरूकता कार्यक्रम 26 अगस्त, 2023 को आयोजित होंगे
  •  डिग्गी कल्याणजी के लक्खी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं का रोडवेज बसों में आधा किराया ही लगेगा। इस संबंध में सोमवार को आदेश जारी किए।  श्रद्धालुओं को किराए में 50 फीसदी की छूट 22 से 26 अगस्त तक मिलेगी। बजट में रोडवेज की साधारण एवं एक्सप्रेस बसों के किराए में मिलने वाली रियायत को 30 प्रतिशत से बढाकर 50 प्रतिशत किया। साथ ही मेलों की संख्या भी बढ़ाई गई थी।
     श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सवाई माधोपुर, दौसा, जयपुर एवं विधाधर नगर डिपो से 5-5 अतिरिक्त बसें वैशाली नगर एवं टोंक आगार को आवंटित करने के आदेश जारी किए हैं। ये सभी बसें मेले के लिए खास तौर पर चलाई जाएंगी। बसों के संचालन संबंधी जानकारी टोल फ्री नंबर 18002000103/149 एवं विभागीय वेबसाईट www.rsrtconline.rajasthan.gov.in पर ली जा सकेगी।
    गौरतलब है कि डिग्गी स्थित कल्याणपुरी की लक्खी पदयात्रा मंगलवार से शुरू होगी। पदयात्रा में जयपुर सहित आसपास की जगहों से करीब सात लाख से अधिक श्रद्धालु शामिल होंगे। इस दौरान वहां होने वाले मेले में जाने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु जयपुर और टोंक जिले से जाते है। ऐसे में श्रद्धालुओं को दिन-रात पर्याप्त बसें मिल सके इसके लिए अतिरिक्त बसें चलाई जाएगी।
  • उदयपुर के गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र के महात्मा गांधी सरकारी सी.सै. स्कूल बारापाल में सोमवार सुबह पोषाहार बनाते समय गैस लीक होने से अचानक सिलेंडर में आग लग गई। पोषाहार बना रही महिला  ने तुरंत अध्यापकों को सूचना दी। तत्काल कुछ शिक्षक आग बुझाने में जुट गए तो कुछ ने फर्स्ट फ्लोर पर क्लास में बैठे बच्चों को सीढ़ियां लगाकर नीचे उतारा। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। अगर सिलेंडर फट जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। स्कूल में करीब 150 बच्चे पढ़ते हैं।

    सिलेंडर से गैस लीकेज होने के कारण आग लगना बताया जा रहा है। पोषाहार बनाने वाली महिला ने सुबह सब्जी बना ली थी और रोटी बनाना शुरू ​किया था। तभी अचानक सिलेंडर में आग पकड़ी ली। पोषाहार बना रही लक्ष्मी तुरंत बाहर निकली। वहां मौजूद टीचर को सूचना दी। जिसके बाद टीचर  ने फर्स्ट फ्लोर पर कक्षा में बैठै बच्चों को सीढ़ी लगाकर नीचे उतारा। क्योंकि सीढ़ियों से उतरने का रास्ता रसोई की तरफ से था और सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो सकता था।

     राष्ट्रीय फ्लोरोसिस नियंत्रण एवं रोकथाम कार्यक्रम के अंतर्गत आज मावली खंड के तुलसीदास जी की सराय गांव के विद्यालय में कक्षा 1 से 8 तक के 180 बच्चों की फ्लोरोसिस की जांच की गई  तथा इससे बचाव व उपचार के बारे में बताया गया।बच्चों को तंबाकू, गुटखा आदि खाने से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में बताया गया एवं भविष्य में तंबाकू का सेवन नहीं करने के लिए शपथ दिलाई गई।

    डबोक क्षेत्र के मोती खेड़ा विद्यालय के 98 बच्चों की दंतीय फ्लोरोसिस की जांच कर उपचार दिया गया । गांव के लोगों को फ्लोरोसिस से बचाव हेतु जागरूक किया गया।

    कम्युनिटी स्तर पर लोगों को जागरूक किया गया फ्लोरोसिस से संभावित मरीजों को दवाइयां दी गई उनके यूरिन के सैंपल लिए गए एवं गांव से पानी के सैंपल लिए गए।

    उदयपुर। आईसीएमआर  ने आरएनटी मेडिकल कॉलेज में सिकल सेल सेंटर को मंजूरी दे दी है। अनुसंधान परियोजना सिकल सेल रोग में वासो – ओक्लूसिव संकट के लिए नैदानिक प्रोफाइलिंग और आनुवंशिक जोखिम कारकों का अध्ययन किया जाएगा। आरएनटी अब सिकल सेल रोग से संबंधित शोध कार्य बीएचयू, एम्स- रायपुर (एमपी) और आरआईएमएस (RIMS) – झारखंड के साथ भी कर सकेगा।

    अभी तक इस बीमारी पर कोई खास अनुसंधान नहीं किए गए हैं, जबकि यह बीमारी आदिवासी आबादी में सबसे ज्यादा होती है। आदिवासी आबादी की आनुवंशिक प्रोफाइलिंग नहीं है, जिसकी वजह से परामर्श, स्क्रीनिंग और चिकित्सीय हस्तक्षेप में परेशानी होती है।

     

    •  सिकल सेल रोग से पीड़ित आदिवासी आबादी की सामाजिक – महामारी विज्ञान और नैदानिक प्रोफाइलिंग का अध्ययन करना।
    • अगली पीढ़ी के अनुक्रमण दृष्टिकोण का उपयोग करके रोग से पीड़ित रोगियों में आवर्ती वासो- ओक्लूसिव संकट एपिसोड से जुड़े आनुवंशिक वेरिएंट की जांच करना। 
    • आदिवासी एससीडी रोगियों के लिए जीनोटाइप-फेनोटाइप सहसंबंध उत्पन्न करना। 
  • बम्‍बई शेयर बाजार का संवेदी सूचकांक आज 267 अंक बढ़कर 65 हजार 216 पर बंद हुआ। नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी भी 83 अंक चढ़कर 19 हजार 394 पर पहुंच गया।
  • उदयपुर में दोनों कीमती धातुओं के भाव इस प्रकार रहे
    सोना 22 कैरेट 1 ग्राम₹  5519 सोना 24 कैरेट 1 ग्राम ₹ 5715
    चांदी 1 किलो बार का भाव रहा ₹₹ 76700
  • मौसम
  • मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत और सिक्किम में तेज से बहुत तेज वर्षा होने की संभावना व्‍यक्‍त की है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले पांच दिनों के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश में और अगले दो से तीन दिनों में पूर्वी राजस्थान और मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर तेज बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने तमिलनाडु में कल मूलसलाधार बारिश होने की अनुमान व्‍यक्‍त किया है। राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के बागीदौरा में सबसे अधिक 16 सेंटीमीटर और उत्तराखंड के देहरादून जिले के सहस्त्रधारा में 10 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई।
  • त्रिपुरा में भीषण गर्मी और नमी के कारण लोगों को प्रतिकूल मौसम का सामना करना पड़ रहा है। पिछले तीन दिनों के दौरान राज्य में एक-दो बार बारिश हुई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से कुछ समय के लिए राहत मिली।

    मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में पिछले 24 घंटों में केवल शून्‍य दशमलव 4 मिलीमीटर बारिश हुई है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, आर्द्रता 79 फीसदी दर्ज की गई।

    उदयपुर में लगातार तीसरे दिन सोमवार को खंड वर्षा का दौर जारी है। सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। मामूली बूंदाबांदी हो रही है। लगातार बारिश से तापमान में कमी आई है। गर्मी में लोगों को राहत मिली है। हालांकि कल देर रात तक हुई बारिश से​ जिले में कई जगह बिजली

  • उदयपुर में  पिछले 24 घंटों के दौरान  तापमान रहा अधिकतम 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम  24 सेल्सियस
  • तो ये थीं अब तक की अपडेट्स हम फिर आएंगे और अपडेट्स लेकर बने रहिए हमारे साथ..

Leave a Reply

Your email address will not be published.