- हेलो फ्रेंड्स हम हाजिर है आज की अपडेट्स लेकर…
- भारत ने यूक्रेन और रूस संकट का परस्पर स्वीकार्य समाधान निकालने पर जोर दिया है और सभी पक्षों से संयम बरतने की अपील की है इस समय लगभग 20000 भारतीय विद्यार्थी और नागरिक यूक्रेन में है भारत अपने नागरिकों को वापस लाने का प्रयास कर रहा है इसके लिए एयर इंडिया का विमान आज सुबह नई दिल्ली से कीव अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए रवाना हुआ इस महीने की 24 और 26 तारीख को दो और विशेष उड़ाने भी संचालित होंगी वही 25 और 27 तारीख और 6 मार्च को कीव से भी नई दिल्ली के लिए उड़ानें संचालित होंगी इनके लिए बुकिंग विमान कंपनियों के कार्यालय वेबसाइट कॉल सेंटर और अधिकृत ट्रैवल एजेंट के माध्यम से की जा सकती है।
- आज से 1 सप्ताह तक देश के 75 स्थानों पर विज्ञान सर्वत्र पूज्यते कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है इस कार्यक्रम में देश की वैज्ञानिक विरासत और प्रौद्योगिकी कौशल का प्रदर्शन होगा जिसने रक्षा अंतरिक्ष स्वास्थ्य कृषि खगोल विज्ञान और अन्य क्षेत्रों में संबंधित मुद्दों का समाधान खोजने में मदद की है।
- राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में अब तक 175 करोड 83 लाख से अधिक कोविड-19 रोधी टीके लगाए जा चुके हैं पिछले 24 घंटों में 13000 से अधिक लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई इस समय देश में 181075 लोगों का कोरोना उपचार चल रहा है।
- निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए देशव्यापी प्रतियोगिता मेरा वोट मेरा भविष्य एक वोट की ताकत फिर शुरू की है। इसका उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया को और अधिक सहभागी बनाने के बारे में विचार जानना है प्रतियोगिता पांच श्रेणियों में होंगी, इनमें प्रश्नोत्तरी स्लोगन गीत प्रतियोगिता वीडियो बनाना और पोस्टर बनाने की प्रतियोगिताएं शामिल है इन में प्रविष्टि भेजने की अंतिम तारीख 15 मार्च है।
- महात्मा गांधी की पत्नी कस्तूरबा गांधी का निधन 22 फरवरी 1944 को हुआ था 74 वर्ष की उम्र में पूना में अंग्रेजों के कारागार में उनकी मृत्यु हुई। वे भारतीय स्त्रीत्व का आदर्श रहे शक्तिमान धैर्यवान शांत और आत्मनिर्भर ।
वे हिंदुस्तान की बेटियों के लिए हमेशा प्रेरणा स्त्रोत रहेगी। - प्रदेश में भूतपूर्व महिला सैनिकों को शहीद महिला सैनिक के पति को यूडी टैक्स नहीं देना होगा स्वायत शासन विभाग ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं।
- आर ए एस प्री एग्जाम परिणाम रद्द कर दिया गया है पुनः परिणाम जारी करने के आदेश दिए गए हैं।
- कल प्रदेश का बजट सुबह 11:00 बजे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रस्तुत करेंगे अलग से कृषि बजट भी पेश होगा।
- जिले के दरमियां पंचायत के ऊपरीपादर निवासी घास काट रहे पति पत्नी पर भालू ने हमला बोल दिया जिससे वे दोनों जख्मी हो गए और भागकर अपनी जान बचाई इसके बाद वे कोटडा पहुंचे जहां सीएचसी में उनका उपचार किया गया उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई फिलहाल भी स्वस्थ है।
- उदयपुर में आज कोरोना मरीजों की संख्या में फिर बढ़ोतरी हुई और 45 नए मामले सामने आए अब एक्टिव मरीजों की संख्या 433 है इनमें से 419 रोगी होम आइसोलेशन में है और 14 रोगी अस्पताल में भर्ती है।
- मनोरंजन जगत से..
- आज निर्माता निर्देशक सूरज बड़जात्या का जन्मदिन है 1990 में उनका क्रेज इस कदर था कि लोग उनके नाम से फिल्मों को जानते थे और रिलीज होने का इंतजार करते थे उनकी प्रमुख फिल्में है मैंने प्यार किया हम आपके हैं कौन विवाह आदि उन्होंने महेश भट्ट के असिस्टेंट के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी और साल 1989 में पहली फिल्म मैंने प्यार किया बनाई उन्होंने अपने 33 सालों के करियर में महज सात फिल्में ही बनाई है।
- सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म काय पो छे ने 9 साल पूरे कर दिए हैं साल 2013 में यह फिल्म रिलीज हुई थी फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत राजकुमार राव और अमित साध लीड रोल में थे।
राना डग्गुबाती और पवन कल्याण की फिल्म भीमला नायक का ट्रेलर रिलीज हुआ इसे जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है ट्रेलर एक्शन से भरपूर है यह फिल्म 25 फरवरी को रिलीज हो रही है । - शतरंज में भारत के ग्रैंड मास्टर आर प्रगनानन्था ने एयर थिंग मास्टर प्रतियोगिता के आठवें दौर में विश्व चैंपियन मैगनस कार्लसन को हरा दिया है एयर थिग मास्टर ऑनलाइन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट है जिसमें 16 खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं विश्वनाथ आनंद और पी हरीकृष्णन के बाद कार्लसन को हराने वाले प्रगनानंथा तीसरे भारतीय ग्रैंडमास्टर है।
- सेंसेक्स
बीएसई सूचकांक आज 383 अंकों की गिरावट लेकर 57300 पर बंद हुआ।
वहीं निफ्टी 114 अंक गिरकर 17092 पर रहा। - सर्राफा
- उदयपुर में आज दोनों कीमती धातु किस प्रकार रहे के भाव इस प्रकार रहे
सोना 22 कैरेट 1 ग्राम ₹₹4600
सोना 24 कैरेट 1 ग्राम₹5015 - चांदी 1 किलो बार का भाव रहा ₹68700
- मौसम
- मौसम बदलने की शुरुआत हो चुकी है पिछले 24 घंटों में तेजी से बदलाव देखने को मिला जहां तेज हवाएं चली वही तापमान में भी बढ़ोतरी हुई दोपहर की धूप तेज होने लगी है अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 13.1 डिग्री सेल्सियस रहा मौसम विज्ञानियों के अनुसार अब प्रदेश भर में तापमान में बढ़ोतरी होगी ठंड का असर धीरे-धीरे काम हो रहा हैहालांकि सुबह और शाम की ठंड बनी रहेगी वही अगले कुछ दिनों तेज हवाएं चल सकती हैं।
- तो ये थीं अब तक की अपडेट्स हम फिर आएंगे और अपडेट से लेकर बने रहिए हमारे साथ…
Udaipur Latest News 22 February 2022 उदयपुर की ताजा खबर Udaipur Latest News 22 February 2022 | उदयपुर की ताजा खबर Udaipur Latest News 22 February 2022
