• Wed. Sep 27th, 2023

Udaipur News

Udaipur News Today | Udaipur News Live | उदयपुर न्यूज़ | उदयपुर समाचार

Udaipur Latest News 24 december 2020 | उ द य पु र की ता जा ख ब र news 24 december 2020 | उदयपुर की ताजा खबर उ द यपु र की ता जा news 24 december 2020 | उदयपुर की ताजा खबर

Byadmin

Dec 24, 2020
  • हेलो फ्रेंड्स, हम हाजिर है आज की अपडेट्स लेकर….
  • शहर के ऐतिहासिक शेफर्ड मेमोरियल चर्च में हर साल होने वाले क्रिसमस के विभिन्न कार्यक्रम इस बार नहीं आयोजित होंगे। क्रिसमस पर्व केवल प्रभु आराधना तक ही सीमित रहेगा। फादर के अनुसार कोरोना के कारण क्रिसमस पर्व पर प्रभु आराधना सुबह 9:30 से 10:30 और 11:00 से 12:00 और 12:30 से 1:30 और 2:00 से 3:00 तक चार भागों में होगी । इसमें केवल गीत, प्रार्थना, बाइबल पाठ आदि कार्यक्रम होंगे। जहां पहले इनमें 1400 लोग मौजूद होते थे, अब इस बार केवल 400 लोगों को ही शामिल किया जाएगा। वहीं हर साल होने वाले क्रिसमस रैली भी इस बार नहीं निकाली जाएगी और व घर-घर जाकर होने वाली कैरोल सिंगिंग भी इस वर्ष नहीं की जा रही है।
  • 58 वा तीन दिवसीय अखिल भारतीय महाराणा कुंभा संगीत समारोह कल से पहली बार वर्चुअली आयोजित होगा। अब तक की 57 वर्ष की संगीत यात्रा में यह ऐसा पहली बार होगा कि इस समारोह में देशभर के संगीत प्रेमी वर्चुअली जुड़कर इसका आनंद ले सकेंगे। इसके लिए देश भर से शुभकामनाएं प्रेषित हुई है। गौरतलब है कि भारतीय संस्कृति के विकास के क्रम में हर वर्ष उदयपुर में तीन दिवसीय अखिल भारतीय महाराणा कुंभा संगीत समारोह आयोजित होता है जिसमें देश के चोटी के कलाकार भाग लेते हैं। गत वर्षों में भारत के 15 सौ से अधिक सर्वोच्च शास्त्रीय संगीत गायक, वादक और नर्तक इस मंच को सुशोभित कर चुके हैं।कोरोना के इस दौर में संगीत प्रेमियों की इच्छा अनुसार इस कार्यक्रम को जारी रखते हुए वर्चुअल रूप से आयोजित करने का निर्णय किया गया है। कल पहले दिन जयपुर के प्रोजेक्ट गंगानी दल का विशिष्ट कत्थक नृत्य 26 को मुंबई की प्रसिद्ध कलाकार अर्चिता भट्टाचार्य का शास्त्रीय गायन और 27 को मुंबई की पद्मभूषण डॉ एन राजन के वायलिन वादन की प्रस्तुति होगी।
  • महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय उदयपुर का 14 वां दीक्षांत समारोह ऑनलाइन मोड पर आज दिन में 12:30 बजे आयोजित किया गया माननीय कुलपति एमपीईटी डॉक्टर नरेंद्र सिंह राठौर ने कार्यक्रम के प्रारंभ में माननीय राज्यपाल राजस्थान और कुलाधिपति महोदय कलराज मिश्र माननीय कृषि मंत्री और अन्य अतिथियों का दीक्षांत समारोह में स्वागत किया और विश्वविद्यालय का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए विश्वविद्यालय की उपलब्धियों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया ।इस वर्ष दीक्षांत समारोह में श्रेष्ठ विद्यार्थियों को स्नातक स्तर पर 13 स्नातकोत्तर स्तर पर 13 और पीएचडी स्तर पर तीन स्वर्ण पदक प्रदान किए गए इसके अलावा कृषि संकाय में एक कुलाधिपति स्वर्ण पदक इंजीनियरिंग संकाय में स्नातक स्तर और स्नातकोत्तर स्तर पर एक एक श्रेष्ठ विद्यार्थी को इरीगेशन स्वर्ण पदक प्रदान किया गया इस तरह दीक्षांत समारोह में कुल 712 उपलब्धियां और 32 स्वर्ण पदक प्रदान किए गए। इस वर्ष स्वर्ण पदक प्राप्त करने वालों 32 विद्यार्थियों में से 15 छात्राएं और 589 स्नातक उपाधियां प्राप्त करने वालों में से 136 छात्राएं थी ।
  • राजस्थान अनुसूचित जाति जनजाति वित्त विकास निगम जयपुर के निर्देशानुसार राष्ट्रीय निगम योजनाओं के अंतर्गत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सफाई कर्मी दिव्यांगजन और अन्य पिछड़ा वर्ग के व्यक्तियों को रियायती ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराने के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र 31 दिसंबर तक आमंत्रित किए गए हैं। आवेदक ई मित्र पर अपनी एसएसओ आईडी से आवेदन कर सकते हैं। इन योजनाओं में निगम मुख्यालय द्वारा निर्धारित न्यूनतम ब्याज दर पर ऋण के लिए आवेदन कर लाभ लिया जा सकता है। अनुसूचित जाति के लिए यदि बीपीएल हो या निर्धारित आय ₹60000 हो तो अधिकतम ₹10000 देना होगा। इसके लिए पात्रता में उदयपुर जिले के मूल निवासी हो, जाति प्रमाण पत्र, उम्र 18 से 60 वर्ष के मध्य हो, आय प्रमाण पत्र प्रस्तुत करें और आवेदक किसी ऋण दायी संस्था का ऋणी ना हो और आधार कार्ड की प्रति, वार्षिक आय प्रमाण पत्र आदि दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।
  • जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग द्वारा संचालित समस्त आवासीय विद्यालयों में नेशनल कैडेट कोर की आर्मी विंग स्थापित होगी जिससे जनजाति विद्यार्थियों में अनुशासन और राष्ट्रीय भावना का विकास हो और विद्यार्थी प्रमाण पत्र प्राप्त करके आर्मी के ऑफिसर बन सके इसके अंतर्गत जनजाति विद्यार्थियों को विभिन्न गतिविधियां करवाई जाएंगी और संबंधित जिले के एनसीसी मुख्यालय से उन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा।
  • यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे ने 20 जोड़ी स्पेशल रेल सेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार किया है इनमें शामिल है-गाड़ी संख्या 0 9602 उदयपुर सिटी- न्यू जलपाईगुड़ी -उदयपुर सिटी साप्ताहिक स्पेशल। साथ ही 26 दिसंबर 2020 से प्रतिदिन यात्रियों की सुविधा के लिए इंदौर- उदयपुर सिटी- इंदौर स्पेशल रेल सेवा गाड़ी संख्या 09329 का भी संचालन होगा।
  • Corona update Rajasthan
    Cumulative positive:3,02,709
    Active cases: 11,759
  • शहर में आज की कोरोना रिपोर्ट में 47 पॉजिटिव पाए गए। इनके साथ ही दिसंबर में अब तक 1776 पॉजिटिव मिल चुके हैं। और इस तरह शहर में कुल पॉजिटिव केस की संख्या 11,008 हो गई है इनमें से 10,552 लोग ठीक हो कर घर जा चुके हैं। अभी एक्टिव केस 348 है और 168 मरीज होम आइसोलेशन में है।
  • कोरोनावायरस के दो नए वेरिएंट मिलने के बाद फिर दुनिया भर में चिंता है और वैज्ञानिक यह पता लगाने में जुटे हैं कि क्या यह ज्यादा संक्रामक है और क्या वैक्सीन इन पर काम करेगी? सभी वायरस प्राकृतिक तौर पर म्युटेंट करते हैं यानी अपनी संरचना में बदलाव करते हैं इसी तरह यह वायरस भी करता है अनुमानित तौर पर 1 महीने में एक या दो बदलाव। विशेषज्ञ कहते हैं अक्सर म्यूटेशन के कारण वायरस की प्रॉपर्टी पर कम असर पड़ता है। पर कभी-कभी वायरस इस तरह म्युटेंट कर जाता है जिससे उसके जीवित रहने और प्रजनन की क्षमता को वृद्धि मिलती है। अब यह जानने की कोशिश हो रही है कि क्या नए ब्रिटेन वेरिएंट में भी यही हुआ है जो तेजी से फैलता नजर आ रहा है। एक ऐसा ही लेकिन इस से नहीं जुड़ा एक वैरीअंट दक्षिण अफ्रीका में भी सामने आया है और चिंता की बात यह है कि दोनों ही म्यूटेशन स्पाइक प्रोटीन की जीन में हुई है इसी स्पाइक प्रोटीन के जरिए वायरस मानव कोशिका से चिपक कर दाखिल होता है। ब्रिटेन वाले वेरिएंट में 14 म्यूटेशन हुई है जिससे प्रोटीन बनाने वाले अमीनो एसिड में बदलाव वह और जेनेटिक कोड में कुछ हिस्से खत्म हो गए जिसे डीलीशन कहा जाता है। डब्ल्यूएचओ के अनुसार इनमें से कुछ म्यूटेशन वायरस फैलने की गति को प्रभावित कर सकते हैं। कई वेरिएंट में स्पाइक प्रोटीन एन510 वाई में म्यूटेशन पाई गई है दक्षिण अफ्रीका वाले 1 वेरिएंटट में भी। लैब प्रयोग यह समझा रहे हैं कि शायद यह म्यूटेशन वायरस को मानव कोशिका से जुड़ने में मदद कर सकती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार एक और स्पाइक प्रोटीन p681 एच में म्यूटेशन महत्वपूर्ण हो सकता है। इस प्रोटीन में 69-70 पोजिशन पर जो डिलीशन हुई उसका संबंध कमजोर सिस्टम इम्यून सिस्टम वाले मरीजों से भी जोड़ा गया इसमें कई महीनों तक वायरस उसके शरीर में रहा और साथ-साथ म्युटेंट करता रहा। प्रोफेसर बताते हैं कि फिलहाल यह माना जा रहा है कि वायरस लंबे संक्रमण के दौरान कई म्यूटेशन से बना है। हालांकि इनका जानवर के साथ संबंध नजर नहीं आ रहा अभी ऐसा कोई सबूत नहीं है कि मिंक या किसी और जानवर का इस से संबंध है लेकिन समझदारी है कि इस सोच को पूरी तरह खारिज ना किया जाए। वैज्ञानिक अब मिले वायरस के बारे में ज्यादा पता लगाने की कोशिश रहे हैं और हर तरह की जांच हो रही है जानकारी के अनुसार किसी भी जीव या वायरस के पूरे जीन सेट को जीनोम कहा जाता है। वैज्ञानिकों ने अब तक सार्स कोव 2 के ढाई लाख जीनोम सीक्वेंस किए हैं और खुले तौर पर साझा किए हैं। संक्रमित मरीज के स्वाब के सैंपल से वायरस के जेनेटिक कोड को निकाला जा सकता है और रीड होने से पहले सीक्वेंसर की मदद से जेनेटिक कोड की संख्या बढ़ाई जा सकती है । किसी भी जीव के डीएनए या आर एन ए कु मोनोमर यूनिट को ही न्यूक्लियोटाइड कहते हैं। इनकी वजह से जीनोम और म्यूटेशन की तुलना की जा सकती है। इन जानकारियों से बताया जा सकता है कि कि ब्रिटेन में आया वेरिएंट चिंताजनक हो सकता है अब जानकारी बहुत तेजी से साझा हो रही है एक महत्वपूर्ण सवाल है कि क्या म्यूटेशन की वजह से वैक्सीन प्रभावित होगी। हालांकि कई विशेषज्ञ कहते हैं ऐसा नहीं होगा कम से कम दीर्घ काल में तो नहीं। कहते हैं वैक्सीन आ गई है यह सवाल धीरे-धीरे जरूरी हो जाएगा ताकि किसी संभावित केस का जल्द पता लगा लिया जाए और उसको फॉलो किया जाए और ट्रैक किया जाए हमें वैक्सीन की संरचना और इसकी डिलीवरी की स्ट्रेटेजी के आकलन के लिए थोड़ा ज्यादा वक्त चाहिए इसीलिए यह कोशिश जारी रहेगी हालांकि अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगा ।
  • कई वैक्सीन एक साथ आएंगी तो उनमें से कौन सी ले यह कैसे तय होगा?
    विशेषज्ञ कहते हैं जो वैक्सीन आसानी से उपलब्ध हो उसका इस्तेमाल होगा। फाइजर की वैक्सीन माइनस 70 डिग्री सेल्सियस पर रखी जाती है मॉडर्ना की वैक्सीन माइनस 20 डिग्री पर। इनके ट्रांसपोर्टेशन पर काफी खर्च आता है अगर यह वैक्सीन लेते हैं तो उसकी कीमत चुकानी होगी । हमारे देश में बन रही सभी वैक्सीन साधारण फ्रीजर में रखी जा सकती है। दूसरी बात हमारे देश में जो कंपनी भारी मात्रा में उत्पादन करती है वहीं आसानी से मिल पाएगी। वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स भी मालूम होने चाहिए उसके बाद तय किया जाए कि कौन सी वैक्सीन लेनी है।
  • कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन का आज 29 दिन रहा। मोदी सरकार की ओर से किसानों से बातचीत का प्रस्ताव भेजा गया जिसे किसानों ने ठुकरा दिया। गोरतलब है कि किसान कानूनों में सुधार की बात नहीं कर रहे बल्कि तीनों कानून को निरस्त करने की मांग कर रहे हैं।
  • गुरुवार को घरेलू शेयर बाजारों ने शानदार तेजी के साथ सत्र का अंत किया
    बीएसई सूचकांक 529 अंक बढ़कर 46,974 पर बंद हुआ
    वहीं निफ्टी 148 अंक बढ़कर 13,749 पर बंद हुआ।
  • सराफा
    उदयपुर में दोनों कीमती धातुओं के भाव इस प्रकार रहे
    सोना 22 कैरेट 1 ग्राम ₹4815
    सोना 24 कैरेट 1 ग्राम ₹5057
    वहीं चांदी एक किलो बार का भाव रहा ₹71,300
  • मौसम
    उदयपुर में आज का तापमान रहा अधिकतम 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस
  • क्रिसमस की हार्दिक शुभकामनाएं..
  • तो ये थीं अब तक की अपडेट्स, हम फिर आएंगे और अपडेट्स लेकर बने रहिए हमारे साथ….

Leave a Reply

Your email address will not be published.