• Fri. Mar 29th, 2024

Udaipur News

Udaipur News Today | Udaipur News Live | उदयपुर न्यूज़ | उदयपुर समाचार

Udaipur Latest News 26 JANUARY 2021| उ द य पु र की ता जा ख ब र news 26 JANUARY 2021 | उदयपुर की ताजा खबर उ द यपु र की ता जा news 26 JANUARY 2021 | उदयपुर की ताजा खबर

Byadmin

Jan 26, 2021
  • हेलो फ्रेंड्स, हम हाजिर हैं आज की अपडेट्स लेकर….
  • देश आज 72 वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। आज राजपथ पर परेड हुई जिसमें राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री शामिल हुए‌। परेड मे पहली बार बांग्लादेश की टुकड़ी ने गणतंत्र दिवस समारोह में हिस्सा लिया वहीं भारतीय वायु सेना का राफेल फाइटर जेट भी इस परेड का हिस्सा बना। हालांकि इस बार गणतंत्र दिवस परेड में कोई मुख्य अतिथि शामिल नहीं हुआ। इस बार गणतंत्र दिवस परेड में वायु सेना ने तीन नेत्र फॉरमेशन बनाया जिसे त्रिशूल फॉरमेशन भी कहा जाता है वही राफेल जेट फाइटर भी इसमें शामिल हुआ। गौरतलब है कि राफेल की पहली खेप पिछले साल ही भारतीय वायुसेना को मिली है। साथ ही केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा प्राप्त होने के बाद लद्दाख की झांकी भी इस परेड में शामिल हुई जिसमें राज्य की संस्कृति और विरासत को दर्शाया गया।
  • शहर में 72 वां गणतंत्र दिवस समारोह सादगी पूर्ण मनाया गया। गांधी ग्राउंड में प्रभारी मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास ने ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया। वहीं अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओपी बुनकर ने राज्यपाल कलराज मिश्र का संदेश पढ़ा। समारोह में कुछ जनप्रतिनिधि और अधिकारियों को कोरोना गाइड लाइन्स के अनुसार प्रवेश दिया गया था‌ इस दौरान शहर में चिकित्सा विभाग द्वारा कोरोना वेकसीनेशन प्रक्रिया की झांकी निकाली गई जिसमें वैक्सीन प्रक्रिया के प्रथम से लेकर तृतीय चरण को दर्शाया गया।समारोह में कोरोना जागरूकताके ऑडियो जिंगल्स और संदेशों का भी प्रसारण किया गया। समारोह के दौरान कोरोना प्रोटोकोल की पूरी पालना की गई।
  • शहर में आज भी कोरोना संक्रमितों की संख्या सिंगल डिजिट में पाई गई। आज 7 पॉजिटिव पाए गए। इन्हें मिलाकर नए साल में अब तक 418 संक्रमित मिल चुके हैं। और कुल संक्रमितों की संख्या 11,746 हो गई है। इनमें 11,276 लोग ठीक हो चुके हैं, 354 एक्टिव केस है, और 210 मरीज होम आइसोलेशन में है।
  • Corona update Rajasthan
    New cases.: 125
    Cumulative positive:3,16,970
    Active cases:2836
  • आपको कोरोना वैक्सीन दी गई, कैसा अनुभव रहा?
    विशेषज्ञ बताते हैं कोरोना वैक्सीन लगवाए हुए 2 दिन हो गए। लोग कहते हैं जहां पर इंजेक्शन लगता है वहां दर्द होता है बुखार आता है मुझे और मेरे आस-पास कई स्वास्थ्य कर्मियों को ऐसा प्रभाव देखने को नहीं मिला।
  • आम लोगों को वैक्सीन कब से दी जाएगी?
    विशेषज्ञ कहते हैं वैक्सीन बनने में समय लगता है। देश ने अपनी क्षमता के अनुसार अभी तक 30 करोड लोगों के लिए वैक्सीन बना ली है। फिलहाल हेल्थ केयर वर्कर, फ्रंटलाइन वर्कर्स और 50 वर्ष की आयु से अधिक लोगों को और कोमोरबिडिटी से ग्रसित लोगों को वैक्सीन दी जा रही है। बाकी लोगों के बारे में सरकार जल्द ही घोषणा करेगी।
  • दिल्ली में किसानों की 26 जनवरी की ट्रैक्टर परेड दोपहर अचानक हिंसक हो गई। इसमें दिल्ली का आईटीओ इलाका सर्वाधिक प्रभावित रहा। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई हालांकि कारणो की पुष्टि नहीं हुई है। इस घटना के बाद शव को लेकर प्रदर्शनकारी आईटीओ चौराहे पर बैठे रहे और शाम को शव को गाड़ी में रखकर गाजीपुर धरना स्थल की जगह तक लेकर चले गए। इसके बाद घंटों से आईटीओ पर जमा ट्रैक्टर धीरे-धीरे गाजीपुर बॉर्डर की ओर लौटने लगे। गाजीपुर पर जमा किसानों के लिए जो रूट परेड के लिए तय हुआ था उसमें अक्षरधाम वाला इलाका शामिल नहीं था। 26 जनवरी सुबह 10-11 बजे गाजीपुर से अक्षरधाम तक पहुंचे प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई। पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी छोड़े। वही प्रदर्शनकारियों की ओर से भी पुलिस बेरिकेडिंग तोड़ी गई। यहां जब हालात कुछ काबू हुए तो प्रदर्शनकारियों को दिल्ली जाने की इजाजत दी गई। प्रदर्शनकारी सराय काले खां, प्रगति मैदान के पास वाली सड़क। डिपो के पास वाली सड़क से होते हुए आईटीओ की ओर बढ़ने लगे ।दिन के 1:00 बज रहे थे ट्रैक्टर्स की स्पीड इतनी ज्यादा थी की सड़क पर संभल कर चलना पड़ रहा था धीरे-धीरे आईटीओ के पास ट्रैक्टर जमा होने लगे और पुलिस हेड क्वार्टर के पास प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प होने लगी। आईटीओ के पूरे रास्ते पर ट्रैक्टर खड़े थे। वहीं प्रदर्शनकारियों में शामिल कुछ युवा सड़क की बैरिकेडिंग तोड़ने लगे‌ दोपहर 1:30 बजे के करीब पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े जवाब में प्रदर्शनकारियों ने भी हमला किया। इस बीच खबर आई एक व्यक्ति की मौत हो गई है। 2:00 बजे के करीब शव को प्रदर्शनकारियो ने आईटीओ के मुख्य चौराहे पर ले जाकर रख दिया ।इस वक्त पुलिस भारी संख्या में तैनात था। और नारेबाजी चलती रही 4:30 बजे के करीब आईटीओ समेत कई जगहों पर इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई। शाम करीब 5:00 बजे शव को हटाने पर चर्चा हुई और 5:45 पर शव को ट्रॉली में रखकर गाजीपुर भेज दिया गया। शाम 6:00 बजे आईटीओ पर दोपहर से जमा ट्रैक्टर गाजीपुर की ओर लौटने लगे और नारेबाजी होती रही कि काले कानून वापस लेने होंगे।
  • गणतंत्र दिवस पर आज शेयर बाजार में अवकाश
  • सर्राफा
    उदयपुर में आज दोनों कीमती धातुओं के भाव इस प्रकार रहे
    सोना 22 कैरेट 1 ग्राम 4721 रुपए
    सोना 24 कैरेट 1 ग्राम ₹4957
    चांदी 1 किलो बार का भाव रहा ₹66700
  • मौसम
    मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार हिमालय से आ रही उत्तरी हवाओं से ठंड का असर बढ़ रहा है
    उदयपुर में आज का तापमान रहा अधिकतम 21 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम 5 डिग्री सेल्सियस
  • तो ये थीं अब तक की अपडेट्स, हम फिर आएंगे और अपडेट्स लेकर, बने रहिए,हमारे साथ…..

Leave a Reply

Your email address will not be published.