- हेलो फ्रेंड्स हम हाजिर हैं आज कीअपडेट्स लेकर….
- दिल्ली एम्स में 23 नवंबर को हुए साइबर हमले से प्रभावित रोगियों की डिजिटल सुविधाएं मैनुअल मोड में सक्रिय है एम्स के सर्वर पर हुए साइबर हमले की जांच कई सरकारी एजेंसियां कर रही है डिजिटल सेवाओं को बहाल करने के सभी प्रयास किए जा रहे हैं।
- इसरो के ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण वाहन के जरिए भूटान सेट आई एम एस टू बी उपग्रह छोड़ा गया
- संविधान दिवस की पूर्व संध्या पर भारतीय संविधान की प्रस्तावना के ऑनलाइन वचन और प्रश्नावली के लिए पोर्टलो का वर्चुअली शुभारंभ हुआ प्रस्तावना के वाचन के लिए लोग www.readpreamble.nic.in और और प्रश्नावली के लिए www.dot कॉन्स्टिट्यूशन क्विज डॉट nic.in ब्लॉक ऑन कर सकते हैं।
- आज संविधान दिवस है
नागरिकों को संवैधानिक मूल्यों और अपने अधिकारों से परिचित करवाने के लिए हर वर्ष 26 नवंबर को राष्ट्रीय संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है संविधान को 73 साल पहले 26 नवंबर 1949 के दिन अपनाया गया और तब से हर साल इस दिन संविधान दिवस मनाया जाता है आज संविधान को अपनाया जाने की तभी वर्षगांठ है भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है। - आज संविधान दिवस पर आज जिले में प्रबुद्ध जनों की संगोष्ठी आयोजित हुई जिसमें वक्ताओं ने संविधान की प्रस्तावना को लेकर अपने विचार व्यक्त किए
- राष्ट्रीय दुग्ध दिवस है इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजित हुए उल्लेखनीय है कि वैश्विक दूध उत्पादन में भारत का 32% हिस्सा है देश में दुग्ध उत्पादन व्यवसाय से 222 सहकारी समितियां और 1.70 करोड़ से अधिक किसान जुड़े हुए हैं।
- 14 साल पहले 26 नवंबर 2008 को हमलावरों ने मुंबई के कई स्थानों पर हमला किया जिसमें 166 लोग मारे गए थे और सैकड़ों अन्य घायल हुए प्रशिक्षित और भारी हथियारों से लैस 10 चरमपंथियों ने मुंबई की कई जगह हो और प्रतिष्ठित इमारतों पर हमला किया जो 4 दिन तक चला 10 में से एक हमलावर जिंदा पकड़ा गया जिसे 21 नवंबर 2012 को पुणे के यरवदा जेल में सुबह 7:30 बजे फांसी दे दी गई और शव को जेल परिसर में ही दफनाया गया। नो हनी चरमपंथियों के शौकीन साल भर से अधिक समय तक सुरक्षित रखने के बाद जनवरी 2010 में अज्ञात स्थान पर दफनाए गए जिसकी जानकारी सुरक्षा कारणों के चलते अप्रैल 2010 में दी गई आज मुंबई हमले की बरसी पर आम जन ने हमले में मारे गए लोगों की याद में श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
- जाने-माने फिल्म अभिनेता विक्रम गोखले का पुणे में निधन हो गया वह 77 वर्ष के थे उन्होंने लगभग 50 वर्षों तक टेलीविजन थियेटर और सिनेमा के क्षेत्र में100 से अधिक मराठी और हिंदी फिल्मों और नाटकों में अभिनय किया।उनका अंतिम संस्कार रविवार शाम 6:00 बजे पुणे में किया जाएगा
- राजसमंद के देवगढ़ थाना क्षेत्र में पेट्रोल बम से हमले में घायल पुजारी की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई जानकारी के अनुसार देवगढ़ में जमीन विवाद के चलते गत दिनों देर रात बदमाशों ने पुजारी दंपति पर दुकान में पेट्रोल पंप फेंककर आग लगा दी जिससे वे दोनों 80 प्रतिशत झुलस गए थे जिन्हें देवगढ़ सीएससी भर्ती कराया गया बाद में उन्हें उदयपुर रेफर किया गया जहां उपचार के दौरान आज पुजारी ने दम तोड़ दिया पुलिस ने मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है पुजारी के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ ही परिवार को मुआवजा और परिवार के सदस्यों को सरकारी नौकरी देने की मांग की है।
- उदयपुर में रविवार से विश्व की सबसे बड़ी वेलचेर क्रिकेट स्पर्धा का आयोजन होने जा रहा हैजो 27 नवंबर से 3 दिसंबर तक चलेगी व्हीलचेयर क्रिकेट स्पर्धा का आयोजन इसलिए किया जा रहा है ताकि दिव्यांग प्लेयर्स को मंच दिया जा सके प्रतियोगिता के लिए विभिन्न राज्यों की टीमें उदयपुर पहुंच चुकी है शहर के प्रमुख दिव्यांग संस्थान की ओर से उनके भोजन और आवास की व्यवस्था की गई है टीमें मजबूत इरादों के साथ प्रदर्शन के लिए तैयार हैं प्रतियोगिता का उद्घाटन आरसीए ग्राउंड में सुबह 11:00 बजे होगा प्रतियोगिता में 300 से अधिक दिव्यांग भाग ले रहे हैं।इससे पूर्व यहां पहुंच चुके हैं खिलाड़ियों ने शनिवार को जमकर अभ्यास किया
- शहर में शादी सीजन के चलते आयोजनों की धूम रही । दिनभर वाहनों की रेलम पेल लगी रही।
- फीफा फुटबॉल विश्व कप में आज ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला ट्यूनीशिया से हुआ और फ्रांस का मुकाबला डेनमार्क से है वही सऊदी अरब का मुकाबला पोलैंड से और अर्जेंटीना और मैक्सिको आमने-सामने होंगे।
- मौसम
- प्रदेश में सर्दी के तेवर तीखे होते जा रहे हैं सुबह अगर रात को तापमान में जहां अधिक गिरावट हो रही है वही दिन मे अच्छी धुप खिल रही है माउंट आबू में पारा 2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है ओस की बूंदे जमती नजर आ रही हैं पेड़ पौधों की पत्तियों पर बर्फ की परत जमने लगी है मौसम विभाग के अनुसार अगले चार-पांच दिन सर्दी का असर और तेज होगा।
शहर में ठंड का असर धीरे-धीरे तेज हो रहा है पिछले 24 घंटों के दौरान शहर का तापमान रहा अधिकतम 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 8.4 डिग्री सेल्सियस - तो ये थी अब तक की अपडेट्स हम फिर आएंगे और अपडेट्स लेकर बने रहिए हमारे साथ….
Udaipur Latest News 26 November 2022 उदयपुर की ताजा खबर Udaipur Latest News 26 November 2022 उदयपुर की ताजा खबर Udaipur Latest News 26 November 2022 उदयपुर की ताजा खबर
