• Thu. Mar 28th, 2024

Udaipur News

Udaipur News Today | Udaipur News Live | उदयपुर न्यूज़ | उदयपुर समाचार

Udaipur Latest News 27 december 2020 | उ द य पु र की ता जा ख ब र news 27 december 2020 | उदयपुर की ताजा खबर उ द यपु र की ता जा news 27 december 2020 | उदयपुर की ताजा खबर

Byadmin

Dec 27, 2020
  • हेलो फ्रेंड्स, हम हाजिर है आज की अपडेट्स लेकर .
  • .उदयपुर की संस्थान द्वारा आज 35 वा सामूहिक विवाह समारोह आयोजित हुआ जिसमें 11 दिव्यांग और वंचित वर्ग के जोड़े विवाह सूत्र में बंधे। इस दौरान कोरोना गाइडलाइंस की पूरी पालना की गई।
  • उदयपुर में कोरोना के आज 67 नए मरीज मिले, इनके साथ ही शहर में अब तक कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 11,167 हो गई है जबकि 10,689 लोग घर जा चुके हैं ठीक होकर ।अभी 368 एक्टिव केस है और 181 मरीज होम आइसोलेशन में हैं।
  • शहर में ब्रिटेन से आए 29 प्रवासियों में से उदयपुर जिले के 22 लोगों के सैंपल में से पांच संक्रमित मिले हैं। शनिवार को 15 लोगों की जांच के बाद आज 7 और लोगों के सैंपल लिए गए ।जिन लोगों की गलत पते मिले थे उनका भी पता लगा लिया गया है। इनमें से 5 लोगों के सैंपल नहीं लिए गए क्योंकि एक यूके लौट चुका है जबकि दो अजमेर एक बीकानेर और एक अहमदाबाद से है। कुल 22 लौटे यात्रियों के अब तक के सैंपल रिपोर्ट जांच में से 5 संक्रमित मिले हैं 11 केस रिपोर्ट नेगेटिव आई है और छह की जांच रिपोर्ट आना बाकी है। वहीं इन सभी प्रवासियों के संपर्क में आए 18 लोगों के सैंपल जांच के लिए ले गए थे जिनमें सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। पॉजिटिव प्रवासियों को हिरण मगरी सेटेलाइट चिकित्सालय में रखा गया है और अन्य को घर पर ही होम क्वॉरेंटाइन किया गया है ।
  • सोमवार को शहर के बेणेश्वर धाम पर संभाग की जनजाति प्रतिभाओं के सम्मान समारोह का आयोजन जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग द्वारा किया जाएगा। जिसमें वर्ष 2019 में उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त करने वाली 21 जनजाति प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए 210 आवेदन प्राप्त हुए हैं। सम्मान के तहत प्रोत्साहन राशि इन के बैंक खाते में सीधे हस्तांतरित की जाएगी। और शेष विद्यार्थियों को रजिस्टर्ड डाक द्वारा प्रमाण पत्र और प्रतीक चिन्ह निवास स्थान पर प्रेषित किए जाएंगे।
  • Corona update Rajasthan
    Cumulative positive:3,05,360
    Active cases:11,157
  • मौसम
    शहर का तापमान रहा अधिकतम 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 4 डिग्री सेल्सियस
  • तो ये थीं थे अब तक की अपडेट्स हम फिर आएंगे और अपडेटस लेकर, बने रहिए हमारे साथ….m

Leave a Reply

Your email address will not be published.