- हेलो फ्रेंड्स हम हाजिर है आज की अपडेट्स लेकर…..
- हिंदी लेखिका गीतांजलि श्री को प्रतिष्ठित बुकर सम्मान से नवाजा गया हैउनकी रचना रेत समाधि के अंग्रेजी अनुवाद टूम्ब ऑफ सेंड के लिए यह प्रतिष्ठित सम्मान मिला है। वह हिंदी की पहली ऐसी लेखिका हैं जिन्हें अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार मिला है
- देश के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू जी की आज पुण्यतिथि है 27 मई 1964 को दोपहर 1:44 पर उन्होंने आखिरी सांस ली उस दिन बुद्ध जयंती थी।
- 17 वा मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव रविवार को मुंबई में शुरू होगा इसमें वृत्तचित्र लघु कथा और एनिमेशन फिल्में दिखाई जाएंगी इस परिसर में भारतीय सिनेमा का राष्ट्रीय संग्रहालय में स्थित है फिल्मोत्सव मे 30 देशों से 808 प्रविष्टियां शामिल होंगी प्रतियोगिता श्रेणी में 102 अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 35 और राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 67 फिल्में दिखाई जाएंगी एम आई एस एफ फिल्म श्रेणी में 18 फिल्में दिखाई जाएंगी ।महोत्सव की सर्वश्रेष्ठ फिल्म को ₹1 लाख रू नगद और गोल्डन शंख पुरस्कार अन्य पुरस्कारों में रजत ट्रॉफी, प्रमाण पत्र और 5 से ₹1 लाख तक के नकद पुरस्कार दिए जाएंगे अंतिम दिन सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी फिल्म के लिए ₹1लाख और ट्रॉफी और सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक को दादा साहब फाल्के पुरस्कार दिया जाएगा लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार के तहत ₹10 का नकद पुरस्कार स्वर्ण शंख प्रशस्ति पत्र और प्रख्यात फिल्म निर्माता को वृत्तचित्र फिल्मों में महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रदान किया जाएगा।
ज्येष्ठ कृष्ण अमावस्या को शनि जयंती मनाई जाती है इस बार शनि जयंती 30 मई को मनाई जाएगी - शहर के स्वरूप सागर रोड पर स्थित एक होटल के बाहर हुई चाकूबाजी की घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और एक अन्य गंभीर घायल हो गया जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- सुखाड़िया यूनिवर्सिटी के कुलपति आज राजभवन में भी पेश नहीं हुए उन्हें राज्य सरकार को भ्रामक रिपोर्ट देने के मामले में अपना पक्ष देने के लिए आज राज्यपाल के समक्ष उपस्थित होना था उन्होंने वीडियो से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ना चाहते थे जिसके लिए राज्यपाल ने मना कर दिया इससे पूर्व 26 मई को उन्हें बट कमेटी के समक्ष भी पेश होना था मगर में उपस्थित नहीं हुए राजभवन ने अपने पिछले पत्र में लिखा था कि अगर सिंह 27 मई को पेश नहीं होते हैं तो उपलब्ध साक्ष्य और दस्तावेजों के आधार पर राजभवन निर्णय कर लेगा।
- शहर में 31 मई की रात 8:00 बजे से 11:00 बजे तक पेट्रोल पंप बंद रहेंगे महंगाई की दर के अनुसार डीलर कमीशन में बदलाव की मांग को लेकर पेट्रोलियम डीलर्स ने ये निर्णय लिया है।
- शहर के एनआईएफडी और निजी संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में 28 मई को आयोजित होने वाले उदयपुर डिजाइन फेस्ट फैशन शो में भाग लेने वाले बच्चों ने अपनी मां के साथ कैटवॉक कर आज शो की रिहर्सल की।
- राजस्थान में महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय उदयपुर को राज्य के वित्त पोषित विश्वविद्यालय में पहले स्थान पर रहने के लिए कुलाधिपति अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।
- मनोरंजन जगत से….
- मशहूर निर्माता-निर्देशक बोनी कपूर के क्रेडिट कार्ड से से किसी अनजान शख्स ने 3.8 लाख रुपए की खरीदारी कर ली मामले की जानकारी मिलने पर बोनी कपूर के सहायक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई पुलिस धोखाधड़ी करने वाले शख्स की तलाश कर रही है।
- रवि किशन और पवन सिंह की भोजपुरी फिल्म मेरा भारत महान 27 मई को प्रदर्शित हो रही है।
- सेंसेक्स
- बीएसई सूचकांक आज 632 अंक उछलकर 54885 पर बंद हुआ।
- वहीं निफ्टी 182 अंक चढ़कर 16352 पर रहा।
- सराफा
उदयपुर में दोनों कीमती धातुओं के भाव इस प्रकार रहे
सोना 22 कैरेट 1 ग्राम ₹4889 - सोना 24 कैरेट 1 ग्राम 5133 रुपए
चांदी 1 किलो बार का भाव रहा ₹ ₹66600 - मौसम
- केरल अरब सागर लक्ष्यदीप में अगले दो-तीन दिनों में दक्षिण पश्चिम मानसून के समय से पहुंचने की अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं।
- पिछले 24 घंटों के दौरान शहर का तापमान रहा अधिकतम 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस
- तो यह थीअब तक की अपडेट्स हम फिर आएंगे और अपडेट्स लेकर बने रहे हमारे साथ….
Udaipur Latest News 27 May 2022 उदयपुर की ताजा खबर Udaipur Latest News 27 May 2022 उदयपुर की ताजा खबर Udaipur Latest News 27 May 2022 उदयपुर की ताजा खबर
