- हेलो फ्रेंड्स ,हम हाजिर हैं आज की अपडेट्स लेकर…
- उदयपुर शहर में आज 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाएं बाधित रही। सोशल हार्मनी और कानून और व्यवस्था बनाए रखने की दृष्टि से ऐसा किया गया ।इंटरनेट सेवाएं रात 11:00 बजे पुनः बहाल हो सकी। हालांकि इतवार होने के चलते ऑनलाइन स्कूल क्लासेस पर इसका कोई विपरीत प्रभाव नहीं पड़ा।
- देश भर में आज संयुक्त प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस 2020 का सफल आयोजन हुआ। कुल पंजीकृत उम्मीदवारों में से 96% उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित रहे।
- राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने संसद से पारित तीन कृषि विधायकों को आज मंजूरी दे दी। इन कानूनों का उद्देश्य देश की कृषि अर्थव्यवस्था में बदलाव लाना और किसानों की आय बढ़ाना है
- राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जम्मू-कश्मीर आधिकारिक भाषा विधेयक 2020 को भी मंजूरी दे दी इसके साथ ही अब कश्मीरी ,डोगरी हिंदी, अंग्रेजी और उर्दू केंद्र शासित प्रदेश जम्मूकी अधिकारिक भाषा होगी ।2011 की जनगणना के अनुसार वर्तमान में जम्मू कश्मीर में जनसंख्या 1 करोड़ 21 लाख से ज्यादा है। यहां उर्दू बोलने वालों की संख्या कम है।
- विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर पेट्रोलियम मंत्री ने आज पर्यटन और ग्रामीण विकास पर आधारित एक ऑनलाइन बैठक को पर्यटन और संस्कृति मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के साथ संबोधित किया। पेट्रोलियम मंत्री ने पर्यटन मंत्रालय की पहल ‘देखो अपना देश’ की सराहना की, इस कार्यक्रम के जरिए स्थानीय धरोहर स्थलों और पर्यटन स्थलों को प्रोत्साहन दिया जाता है। साथ ही दुनिया को वैश्विक गांव में बदलने में इंटरनेट की भूमिका के बारे में उन्होंने कहा कि भारत को दुनिया के प्रमुख स्थलों के रूप में स्थापित करने के लिए तकनीक का प्रभाव इस्तेमाल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पर्यटन उद्योग में ग्रामीण क्षेत्रों में हमारी युवाओं को सशक्त करने और उन्हें रोजगार के अवसर देने की अभूतपूर्व संभावनाएं हैं ।उन्होंने कहा कि देश के हर जिले में एक ऐतिहासिक कहानी है आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर हमें अपने स्वतंत्रता सेनानियों की याद में पर्यटन स्थल विकसित करनी चाहिए।
- पेरिस में ग्रैंड स्लैम टेनिस टूर्नामेंट फ्रेंच ओपन आज से शुरू।
- बैडमिंटन वर्ल्ड टूर 2020 का एशियाई चरण अगले वर्ष जनवरी में बैंकॉक में होगा
- आईपीएल में आज राजस्थान रॉयल्स ने किंग्स इलेवन पंजाब के साथ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।
- स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कोरोनावायरस के खिलाफ सुधीर महामारी के खिलाफ ढील बरतने पर दी चेतावनी।
- क्वेरी
सैनिटाइजर वाले हाथ अगर मुंह पर चले जाए तो क्या वह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है?
विशेषज्ञों की मानें तो मुंह पर हाथ जाना स्वाभाविक है ।लेकिन अगर मास्क लगाए हैं तो हाथ जाएगा तो भी कोई परेशानी नहीं है। अगर सैनिटाइजर से हाथ साफ किया है तो जब तक वह हाथ सूख न जाए ,तब तक मुंह पर मत ले जाएं। सैनिटाइजर लगाने के कुछ ही सेकंड बाद ही उड जाता है और हाथ सुख जाते हैं । फिर आप कुछ भी खा सकते हैं। - Corona update Rajasthan
Cumulative positive: 1,28859
Active cases:. 19700 - शिक्षक भर्ती मामले को लेकर डूंगरपुर में प्रदर्शन कर रहे नौजवानों और प्रशासन के बीच बातचीत
प्रदेश में आज 373 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई। - पूर्व केंद्रीय मंत्री और बाड़मेर के पूर्व सांसद जसवंत सिंह का निधन…. श्रद्धांजलि..
- आज मशहूर फिल्म निर्माता-निर्देशक यश चोपड़ा का जन्मदिन है। यश चोपड़ा हिंदी फिल्मों के एक प्रसिद्ध निर्देशक जिन्होंने अपने भाई बी आर चोपड़ा और आई एस जौहर के साथ बतौर सहायक निर्देशक फिल्म जगत में प्रवेश किया। 1959 में उन्होंने अपनी पहली फिल्म धूल का फूल बनाई थी उसके बाद 1961 में आई फिल्म धर्मपुत्र। 1965 में बनी फिल्म वक्त से उन्हें अपार शोहरत हासिल हुई ।उन्हें फिल्म निर्माण के क्षेत्र में कई पुरस्कार और सम्मान प्राप्त हुए। बॉलीवुड से फिल्म फेयर पुरस्कार ,राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार। दादा साहेब फाल्के पुरस्कार के अलावा भारत सरकार ने उन्हें साल 2005 में भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया।
- आज विश्व पर्यटन दिवस है आज विश्व पर्यटन दिवस है। इस दौरान देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होते हैं इस बार यह कार्यक्रम ऑनलाइन आयोजित हुए। इनका उद्देश्य मुख्यता पर्यटन और आतिथ्य कार्यक्रमों के बारे में जागरूकता पैदा करना होता है घूमने के शौकीन लोग तो घुमक्कड़ प्रवृत्ति के होते ही हैं पर शायद ही कोई हो जैसे घूमना पसंद नहीं हो। घूमने के लिए लोग देश से विदेशों तक जाते हैं। पर्यटन ही एक देश को दूसरे देश से जोड़ने का रास्ता है पर्यटन से ही लोग एक दूसरे देश की संस्कृति को करीब से जान पाते हैं। हर वर्ष 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस के रूप में मनाया जाता है ।और उसकी हर वर्ष एक थीम होती है । इस वर्ष की थीम है -टूरिज्म एंड रूरल डेवलपमेंट।
- तो ये थी हमारी आज की अपडेट्स, हम फिर आएंगे और अपडेट्स लेकर, बने रहिए हमारे साथ….
Udaipur Latest News 27 september 2020 | उदयपुर की ताजा खबर | Udaipur Latest News 27 september 2020 | उदयपुर की ताजा खबर
