• Thu. Mar 28th, 2024

Udaipur News

Udaipur News Today | Udaipur News Live | उदयपुर न्यूज़ | उदयपुर समाचार

Udaipur Latest News 31 May 2022 उदयपुर की ताजा खबर Udaipur Latest News 31 May 2022 उदयपुर की ताजा खबर Udaipur Latest News 31 May 2022 उदयपुर की ताजा खबर

Byadmin

May 31, 2022
  •  हेलो फ्रेंड्स हम हाजिर हैं आज की अपडेट्स लेकर….
  • 2 महीने तक चलने वाला हर घर दस्तक अभियान का दूसरा चरण कल से शुरू हो रहा है इस व्यापक कोविड-19 टीकाकरण अभियान का उद्देश्य सभी पात्र लोगों को इसके दायरे में लाना और टीकाकरण की गति में तेजी लाना है 1 जून से 31 जुलाई 2022 तक सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में यह अभियान लागू किया जा रहा है।
  •  दो प्रमुख सामाजिक सुरक्षा योजनाएं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना की प्रीमियम दरों में संशोधन किया गया है जीवन ज्योति बीमा की प्रीमियम दर ₹330 से संशोधित कर ₹436 वार्षिक कर दी गई है सुरक्षा बीमा योजना की प्रीमियम दर ₹12 की जगह ₹20 वार्षिक कर दी गई है संशोधित प्रीमियम दरे कल से लागू हो रही हैं वर्ष 2015 में दोनों योजनाओं की शुरुआत के बाद प्रीमियम दरों में यह पहला संशोधन किया गया है।
  • प्रदेश में 2 करोड़ से अधिक लोगों ने तंबाकू उत्पादों का सेवन न करने और अन्य लोगों को इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लेकर एक कीर्तिमान स्थापित किया है आज विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर सुबह 11:00 बजे राज्य भर में शपथ कार्यक्रम आयोजित किए गए जिनमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार तंबाकू सेवन से हर साल करीब 80 लाख लोगों की मृत्यु होती है इनमें 12 लाख अप्रत्यक्ष तौर पर तंबाकू का सेवन करने वाले शामिल हैं भारत में हर साल 13.5 लाख लोगों की मौत तंबाकू सेवन से होती है भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा तंबाकू उत्पादक और खपत करने वाला देश है। किसी को भी अपने आसपास या अपनों के आसपास धूम्रपान ना करने दें स्वच्छ हवा मूलभूत मानवाधिकार है तंबाकू की मांग इसलिए बढ़ रही है क्योंकि एशिया और अफ्रीका में धूम्रपान करने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है कारोबारी हितों के चलते तंबाकू कंपनियां स्वास्थ्य नियामक ओं को चुनौतियां दे रही है और धूम्रपान पर पूरी तरह पाबंदी को टालने में कामयाब हो रही हैं पैसिव स्मोकिंग के चलते दुनिया भर में हर साल 65000 बच्चों की मृत्यु हो जाती है अप्रत्यक्ष धूम्रपान के चलते बच्चों में श्रवण क्षमता में कमी आ जाती है वही श्वसन संबंधी रोगों का खतरा भी काफी बढ़ जाता है दुनिया भर में तंबाकू से होने वाली मौतों को रोकने के लिए 2005 में तंबाकू नियंत्रण के फ्रेमवर्क कन्वेंशन लाया गया जिस पर अब तक 182 देशों ने हस्ताक्षर किए हैं सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान पर पाबंदी लगाने से अलावा भी और प्रयासों की जरूरत है करीब एक अरब 30 करोड़ लोग अब भी धूम्रपान करते हैं।
  • राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की वर्ष 2022 की सीनियर सेकेंडरी विज्ञान और वाणिज्य वर्ग का परीक्षा परिणाम 1 जून 2022 दोपहर 2:00 बजे घोषित किया जाएगा बोर्ड का यह परिणाम अधिकृत वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।
  • शहर के बड़गांव स्थित आरा मशीन के पास स्थित मकान में गैस की टंकी फटने से आग लग गई जिसने फेल कर आसपास के मकानों को भी चपेट में ले लिया और चार मकान जलकर खाक हो गए मौके पर पहुंची दमकलो ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया आगजनी की यह घटना गैस की टंकी फटने से हुई बताई जा रही है हालांकि जनहानि नहीं हुई जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट से आग लगना माना जा रहा है।
  • दिल्ली में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले राजस्थान के अल्प आय वर्ग के विद्यार्थियों को राहत देने के लिए दिल्ली स्थित उदयपुर हाउस में नेहरू यूथ ट्रांजिट हॉस्टल और फैसिलिटेशन सेंटर का निर्माण और संचालन के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।
  • पावर कट सूचना
  • 1 जून 2022 को सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक महाप्रज्ञ बिहार शोभागपुरा शोभागपुरा चौराहा पुला कच्ची बस्ती शोभागपुरा मट सिद्धार्थनगर सुखदेवी नगर महावीर नगर कम्हारो का मोहल्ला बेदला माता जी रोड घाटी और आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।मनोरंजन जगत से…
    रणबीर कपूर और आलिया की फिल्म ब्रह्मास्त्र के ट्रेलर रिलीज की तारीख का आज ऐलान हुआ जब मेकर्स ने ब्रह्मास्त्र की दुनिया से झलक साझा की तो सितारों का स्वागत बड़ी धूमधाम और प्यार से किया गया यह फिल्म 9 सितंबर 2022 को 5 भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म का ट्रेलर 15 जून को रिलीज किया जाएगा।
  • कमल हसन की फिल्में विक्रम भी रिलीज से पहले ही लोगों के बीच हिट हो गई है इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही 204 करोड रुपए का बिजनेस कर लिया है फिल्म का कुल बजट 150 करोड रुपए है ईश्वर में सैटेलाइट राइट्स के साथ ओटीटी राइट्स से कमाई कर ली है।
  • ब्रिटेन में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की ताजपोशी की 70 वीं वर्षगांठ मनाने की तैयारियां चल रही है भारतीय मूल के अभिनेता और एक प्रमुख परफॉर्मेंस कंपनी को इस अवसर के लिए लंदन के बर्किंघम पैलेस के बाहर बॉलीवुड शैली की वेडिंग पार्टी आयोजित करने के लिए चुना गया है इस पार्टी के लिए विभिन्न आयु वर्ग के 250 कलाकार बॉलीवुड शैली की वेडिंग पार्टी प्रस्तुति का हिस्सा बनेंगे उल्लेखनीय है कि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय अपने पिता के निधन के बाद 6 जून 1952 को ब्रिटेन की महारानी बनी थी।
  • फिल्म ये जवानी है दीवानी को रिलीज हुए आज 10 साल पूरे हो गए इस फिल्म की शूटिंग उदयपुर में भी की गई थी।
  • सेंसेक्स
  • बीएसई सूचकांक आज 359 अंकों की गिरावट लेकर 55566 पर बंद हुआ।
  • वहीं निफ्टी 77 अंकों की गिरावट के साथ 16584 पर रहा।
  • सर्राफा
  • उदयपुर में दोनों कीमती धातुओं के भाव इस प्रकार रहे
  • सोना 22 कैरेट 1 ग्राम ₹4790
  • सोना 24 कैरेट 1 ग्राम 5225
  • चांदी 1 किलो बार का भाव रहा ₹67500
  • मौसम
  • दक्षिण पश्चिम मानसून कर्नाटक के कुछ हिस्सों में पहुंच गया है अगले 24 घंटों में कर्नाटक के कई हिस्सों में गरज के साथ बारिश की संभावना है।
  • शहर में आज गर्मी से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित रहा सुबह से तेज गर्मी होने से हाल बेहाल हो गए  मौसम विशेषज्ञों के अनुसार जून के पहले सप्ताह में प्री मॉनसून बारिश से गर्मी से हल्की राहत मिल सकती है।पिछले 24 घंटों के दौरान शहर का तापमान रहा अधिकतम 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस
  • तो ये थीं अब तक की अपडेट्स हम फिर आएंगे और अपडेट्स लेकर बने रहिए हमारे साथ…

Leave a Reply

Your email address will not be published.