- हेलो फ्रेंड्स, हम हाजिर है आज की अपडेटस लेकर..
- भारत में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की कुल संख्या5,33787 है। ठीक हो चुके रोगियों की संख्या 76.5 लाख से ज्यादा है। वही राष्ट्रीय स्तर पर रोगियों के ठीक होने की दर 92% के पार है पिछले 24 घंटे में 53,356 मरीज ठीक हुए, जबकि 46253 नए मामले दर्ज हुए।
- सुहाग का पर्व करवाचौrथ पूरे देश में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। हालांकि सामूहिक आयोजन नहीं हुए और घर पर रहकर ही पूजा की गई। शाम को चांद को अरध देकर व्रत खोला गया।
- केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और इजरायल के बीच स्वास्थ्य और दवा के बीच सहयोग करने के बारे में समझौता ज्ञापन एमओयू पर हस्ताक्षर करने को मजबूर मंजूरी दी ।इसमें डॉक्टरों और अन्य स्वास्थ्य पेशेवरों के आदान-प्रदान और प्रशिक्षण ,मानव संसाधन में स्वास्थ्य विकास और स्वास्थ्य देखभाल सुविधाएं स्थापित करने में सहायता करना। चिकित्सा उपकरणों और सौंदर्य प्रसाधनों के विनिमय के संबंध में सूचनाओं का आदान प्रदान ,जलवायु संबंधी जोखिम के हिसाब से नागरिकों के स्वास्थ्य के लिए मौजूद खतरे का आकलन और नियंत्रण, निराकरण के उद्देश्य से जन स्वास्थ्य संबंधी पहल के बारे में विशेषज्ञता को साझा करना आदि शामिल है।
- उदयपुर में दोनों कीमती धातुओं के भाव इस प्रकार रहे
- सोना 22 कैरेट 1 ग्राम ₹4916
सोना 24 कैरेट 1 ग्राम ₹5162
वहीं चांदी 1 किलो बार का भाव रहा ₹61200 - उदयपुर में आज का तापमान रहा अधिकतम 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस
- तो यह थी अब तक के अपडेट्स हम फिर आएंगे और अपडेट्स लेकर बने रहिए हमारे साथ…
Udaipur Latest News 4 november 2020 | उदयपुर की ताजा खबर | Udaipur Latest News 4 november 2020 | उदयपुर की ताजा खबर
