- दूर क्षितिज पर सूरज चमका ,सुबह खड़ी है आने को ।
धुंध हटेगी ,धूप खिलेगी, वक्त नया है छाने को।
हेलो फ्रेंड्स हम हाजिर है आज की अपडेट्स लेकर …. - देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से 66.659 लोग ठीक हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार स्वस्थ होने वालों की दर में लगातार सुधार हो रहा है ,अब यह 77.15% हो गई है।
देश में कोविड-19 से अब तक ठीक हुए मरीजों की संख्या। 30 लाख 37 हजार 151
देश में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 8,31,124 - कोरोना अपडेट राजस्थान
Cumulative पॉजिटिव. 86,965
एक्टिव केस 14614 - आज प्रदेश में 738 नए कोरोना मरीज सामने आए ।उदयपुर में अब तक के कोरोना पॉजिटिव की संख्या हुई 2956
- क्वेरी
क्या स्टेरॉयड से फायदा है कोरोना मरीज को
एक रिसर्च बताती है कि जो लोग ऑक्सीजन पर हैं या गंभीर रूप से बीमार हैं उन्हें स्टेरॉयड दी जा सकती है। यह पद्धति कई अस्पतालों में अपनाई जाती है। हां पर यह कोरोना की हल के लक्षण वालों के लिए नहीं है ,क्योंकि इसके कई नुकसान होते हैं। इसकी गलत डोज घातक हो सकती है ।इसे डॉक्टर की देखरेख में बहुत नियंत्रित मात्रा में दवा के रूप में लिया जाता है। - रेलवे से माल ढुलाई को बढ़ावा देने के लिए व्यापार विकास इकाइयों की स्थापना की गई है। यह रेलवे और माल ग्राहकों के बीच समन्वयक के रूप में कार्य करेंगे।
- हिंदी फिल्मों के मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर का आज जन्मदिन है ।4 सितंबर 1952 का जन्म और 30 अप्रैल 2020 को बोन मैरो कैंसर के कारण हुई परेशानी से उनका निधन हुआ। वे सबसे पहले श्री 420 फिल्म में एक छोटे बच्चे के रूप में नजर आए ,उसके बाद’ मेरा नाम जोकर’ फिल्म में अपने पिता राज कपूर के बचपन का किरदार निभाया और पहली बार हीरो के रूप में नजर आए फिल्म बॉबी में, जिसकी सफलता के बाद उन्होंने 90 से ज्यादा फिल्मों में रोमांटिक रोल किए। नीतू कपूर के साथ ऋषि की जोड़ी को बेहद पसंद किया गया। आप जानते हैं ऋषि ने एक अंग्रेजी फिल्म ‘डोंट स्टॉप ड्रीमिंग’ भी की है, जिसे शम्मी कपूर के बेटे आदित्य राज कपूर ने निर्देशित किया था ।हिंदी फिल्मों के इस चमकते सितारे को सलाम…
- साथ ही आज एक भारतीय संगीतकार पार्श्वगायक आदेश श्रीवास्तव का भी जन्मदिन है 4 सितंबर 1964 का जन्म। 100 से अधिक हिंदी फिल्मों में संगीत देने वाले आदेश श्रीवास्तव 51 वर्ष की उम्र में कैंसर की वजह से दुनिया को अलविदा कह गए। नमन…..
- पिछले दिनों शहर और आसपास कैचमेंट एरिया में हुई अच्छी बरसात के बाद शहर के जलाशयों में पानी की आवक जारी है। पिछोला में लगातार पानी की आवक के चलते स्वरूप सागर के गेट खोले गए, इससे जल राशि आमंड से होते हुए उदय सागर पहुंचने लगी है, उदयसागर के गेट खोले गए हैं ।वहीं शहर वासियों को अबफतह सागर के भरने का इंतजार है। गौरतलब है कि फतेहसागर झील लबालब होकर 12 फीट तक पहुंच चुकी है जल्द ही 13 फीट तक होने पर फतह सागर के गेट खोले जाएंगे। वही उदय सागर के जल ग्रहण क्षेत्र में निरंतर पानी की आवक होने से बांध के गेट खोल कर पानी को वल्लभनगर में अपवर्तन किया जा रहा है।
- सराफा
उदयपुर में आज दोनों कीमती धातुओं के भाव इस प्रकार रहे….
सोना 22 कैरेट 1 ग्राम ₹5000
सोना 24 कैरेट 1 ग्राम ₹5250
चांदी बार 1 किलो का भाव रहा ₹70100 - सेंसेक्स
बीएसई सूचकांक आज 633.76 अंक की गिरावट के साथ 38357.18 पर रहा
वहीं निफ्टी भी 193.60 अंक गिरकर 11333.85 पर बंद हुआ। - मौसम की जानकारी
मौसम विभाग ने कल अलवर ,भरतपुर, दौसा जयपुर ,सीकर, झुंझुनू जिले में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना जताई है। वही उदयपुर में भी मेघ गर्जन के साथ कुछ स्थानों पर वर्षा होने की संभावना है। मॉनसून सीजन में अब तक के प्राप्त आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में सामान्य से 9% अधिक वर्षा दर्ज की गई है। वहीं पूर्वी राजस्थान में सामान्य और पश्चिमी राजस्थान में सामान्य से 25% अधिक वर्षा दर्ज की गई है ।पिछले 24 घंटों में चिड़ावा झुंझुनू में अत्यधिक भारी वर्षा 139 मिलीमीटर दर्ज की गई।
उदयपुर शहर का तापमान रहा आज 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास - वक्त गुजरता सिखलाता है भूल पुरानी बातें सब, साज नया हो, गीत नया हो, छेड़ नए अफसाने को ….
तो यह थी हमारी आज की अपडेट्स, हम फिर आएंगे और अपडेट्स लेकर, बने रहिए हमारे साथ….
Udaipur Latest News 4 september 2020 | उदयपुर की ताजा खबर | Udaipur Top News Today | 4 september 2020
