- हेलो फ्रेंड्स हम हाजिर है आज की अपडेट्स लेकर …
- डेमोक्रेटिक पार्टी उम्मीदवार जो बायडेन अमेरिका के 46वे राष्ट्रपति चुने गए हैं। उन्होंने 273 सीटें हासिल कर राष्ट्रपति पद की दौड़ में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को पीछे छोड़ दियाहै। 78 वर्षीय बायडेन को लगभग 7:30 करोड़ लोगों के वोट मिले हैं ,जो अमेरिकी इतिहास में किसी भी राष्ट्रपति को मिले सर्वाधिक वोट है। इसके साथ ही डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस का उप राष्ट्रपति बनना भी तय हो गया है। वह अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति होंगी सुश्री हैरिस भारतीय और अफ्रीकी मूल की ऐसी पहली महिला है जो अमेरिकी सीनेट की सदस्य होंगी। अमेरिकी संसद के लिए नव निर्वाचित प्रतिनिधि 14 दिसंबर को आधिकारिक रूप से नए राष्ट्रपति को निर्वाचित करेंगे। नए राष्ट्रपति अगले वर्ष 20 जनवरी को कार्यभार संभालेंगे्।
- देश में कोविड-19 से स्वस्थ होने की दर 92.49 % हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान उन 50,000 से अधिक कोविड रोगी ठीक हुए हैं इस तरह स्वस्थ होने वालों की संख्या देश में 78 लाख 68 हजार से अधिक हो गई है। पिछले 24 घंटों में 45,674 नए मामले आए हैं। इन्हें मिलाकर देश में अब तक संक्रमित लोगों की संख्या 85 लाख से अधिक हो गई है। वही देश में इससे मृत्यु दर 1.48% है।
- Corona update Rajasthan
Cumulative positive:2,11310
Active cases:16,376 - प्रदेश में आज सुबह तक 351 नए कोविड- रोगी चिन्हित हुए।
उदयपुर में अब तक के कोविड रोगियो की संख्या हुई 7200 - आज अहोई अष्टमी है। कार्तिक कृष्ण पक्ष की अष्टमी के दिन यह पर्व आता है ।इसमे
माताओं द्वारा अपनी संतान की लंबी आयु और स्वस्थ रहने की कामना को लेकर व्रत किया जाता है। - राजस्थान साहित्य समारोह अडावल उदयपुर मैं आज शुरू हुआ। परिधानों की गाथा गाबा के साथ इसकी शुरुआत हुई।
- कर्मचारी राज्य बीमा निगम को अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना के तहत एफिडेविट फॉर्म के जरिए दावा प्रस्तुत करने की आवश्यकता नहीं है। रोजगार मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि योजना के लाभार्थियों की प्रतिक्रियाओं को देखते हुए ही छूट दी गई है। यह पाया गया था कि एफिडेविट के जरिए दावा जमा कराने की शर्तों के कारण परेशानियां हो रही हैं।
- आज प्रसिद्ध शायर इकबाल का जन्मदिन है। उन्होंने सारे जहां से अच्छा हिंदुस्ता हमारा जैसे गीत लिखने वाले कवि और शायर अल्लामा इकबाल 9 नवंबर 1877 को सियालकोट पंजाब में जन्मे थे।
- प्रदेश में 3 दिन चली राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा आज संपन्न हो गई। यह परीक्षा 6 से 8 नवंबर तक रोजाना दो पारियों में हुई थी । इसमें लगभग 70.48% अभ्यर्थी उपस्थित रहे। कॉन्स्टेबल के कुल 5438 पदों के लिए आयोजित इस भर्ती परीक्षा के लिए 17 लाख 61 हजार 760 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया और 12 लाग41 हजार 600 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। यह प्रदेश के 32 जिलों के 518 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई। कोविड-19 को ध्यान रखते हुए अलग से बनाए आइसोलेशन कमरों में 19 कोविड- रोगी और 14 कोविड लक्षण वाले अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। पूरे प्रदेश में यह परीक्षा 518 परीक्षा केंद्रों के 13,500 कमरों में आयोजित की गई थी। इन सभी परीक्षा केंद्रों पर जैमर लगाए गए थे। जिससे इंटरनेट बंद करने की आवश्यकता नहीं पड़ी। साथ ही शहरवासियों को भी परेशानी नहीं उठानी पड़ी। यह इस साल की सबसे बड़ी परीक्षा थी। 17 लाख से ज्यादा आवेदन आए थे।ये पुलिस विभाग के अफसरों और कार्मिकों की भी परीक्षा थी। जिसमें नकल को रोकना , यातायात संबंधी परेशानियों का ध्यान रखना, और कई अन्य बातें शामिल थी। जिसमें पुलिस ने मुस्तैदी दिखाई और परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हो गई।
- आज किसी भी तरह की चोट का सटीक आकलन के लिए डॉक्टर सबसे पहले x-ray करवाते हैं । एक्सरे की शुरुआत करने वाली शख्सियत का नाम है विल हम रॉन्टजेन। इन्हीं की बदौलत हम अपने शरीर के भीतरी हिस्सों को भी साफ देख सकते ।हैं यह अविष्कार साल 18।95 में आज के दिन हुआ था इस दिन को पूरी दुनिया रेडियोलॉजी दिवस के रूप से मनाती है। विलहम ने कैथोड रेडिएशन के साथ प्रयोग करते समय एक्स-रे का आविष्कार किया। उन्हें इस रिसर्च से महसूस हुआ कि एक्स-रे इंसानी टिशु से पार निकल जाता है और हड्डियां दिखने लगती है ।पहला x ray उन्होंने अपनी पत्नी के हाथों पर किया। आज दुनिया भर में हर सेकंड में 126x ray होते हैं, यानी 1 साल में 4 अरब।
- आईपीएल क्रिकेट में अबू धाबी में दूसरे क्वालीफायर मैच में दिल्ली कैपिटलस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला चल रहा है। दिल्ली कैपिटल्स पहले बल्लेबाजी कर रही है टॉस जीतकर। आज की विजेता टीम मंगलवार को दुबई में मुंबई इंडियंस के साथ फाइनल मुकाबला खेलेगी।
- मौसम
उदयपुर में सर्दी का असर दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ रहा है। वहीं अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। - ये थी अब तक की अपडेट्स, हम फिर आएंगे और अपडेट्स लेकर , बने रहिए हमारे साथ
Udaipur Latest News 8 november 2020 | उ द य पु र की ता जा ख ब र news 8 november 2020 | उदयपुर की ताजा खबर
