- हेलो फ्रेंड्स हम हाजिर हैं आज की अपडेट्स लेकर…..
- संसद ने ‘सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) विधेयक, 2024’ पारित कर दिया है। राज्यसभा ने आज इसे स्वीकृति दी। विधेयक पर चर्चा के उत्तर में केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री ने कहा कि सरकार ने युवाओं को जो प्राथमिकता दी है वह पिछली सरकारों के दौरान नहीं मिली थी। उन्होंने कहा कि सरकार ने पारदर्शिता के साथ कई युवा केंद्रित सुधार किए हैं। इनमें राजपत्रित अधिकारियों द्वारा सत्यापन को समाप्त करना, विभिन्न चयन प्रक्रियाओं में साक्षात्कार को समाप्त करना और रोजगार मेले शुरू करना शामिल है। उन्होंने कहा कि सरकार को देश के युवाओं पर भरोसा है।
- सार्वजनिक परीक्षाओं में संघ लोक सेवा आयोग, कर्मचारी चयन आयोग, रेलवे भर्ती बोर्ड, राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी और केंद्र सरकार के विभागों की परीक्षाएं सम्मिलित हैं। इस विधेयक का उद्देश्य किसी भी अनुचित तरीके से लिप्तता या साजिश पर रोक लगाना है। अनुचित साधनों में प्रश्न पत्र या उत्तर कुंजी की अनधिकृत पहुंच या लीक होना, सार्वजनिक परीक्षा में परीक्षार्थी की सहायता करना, कंप्यूटर नेटवर्क के साथ छेड़छाड़ करना, फर्जी परीक्षा आयोजित करना और फर्जी प्रवेश पत्र जारी करना सम्मिलित है। विधेयक में अपराध करने पर तीन से दस वर्ष का कारावास और दस लाख से एक करोड़ रुपये तक का जुर्माने का प्रावधान है।
- भारत की साइबर सुरक्षा एजेंसी CERT-In ने Google Chrome OS के पुराने वर्जन में संभावित खतरों के बारे में चेतावनी जारी की है। उनका कहना है कि खामियों को दूर करने के लिए और भविष्य में किसी खतरे से बचाव के लिए यूजर्स को अपने ब्राउजर को 114.0.5735.350 या नए वर्जन में अपडेट करना चाहिए। ये कमजोरियां रिमोट अटैकर्स को हानिकारक कोड एग्जिक्यूट करने, रूट प्रिवलेज प्राप्त करने, सिक्योरिटी सॉल्यूशन को बायपास करने या प्रभावित सिस्टम पर सर्विस को बाधित करने की अनुमति दे सकती हैं।
समस्याएं मुख्य रूप से साइड पैनल सर्च फीचर की खामी और एक्सटेंशन में अपर्याप्त डेटा वैरिफिकेशन से पैदा होती हैं। अटैकर यूजर्स को किसीखास वेबसाइट पर जाने के लिए प्रेरित करके कमजोरियों को सक्रिय कर सकता है और इन कमजोरियों का फायदा उठा सकता है। - भारतीय रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर ने गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों-एनबीएफसी को पीयर-टू-पीयर यानी ऑनलाइन माध्यम से ऋण देने के बारे में चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि रिजर्व बैंक को दिशानिर्देशों के अनुरूप कुछ व्यावसायिक प्रथाओं का पता चला है। डिप्टी गवर्नर ने कहा कि ऋणदाताओं का लाइसेंसिंग शर्तों और नियामक दिशानिर्देशों का कोई भी उल्लंघन अस्वीकार्य है। उन्होंने ऊंची ब्याज दरें वसूलने के लिए माइक्रो फाइनेंस कंपनियों के प्रति रिजर्व बैंक की नाराजगी पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बैंक ऐसी प्रथाओं से परिचित है। डिप्टी गवर्नर ने कहा कि एनबीएफसी सेक्टर भारतीय वित्तीय क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण हितधारक है। श्री राव ने आशा व्यक्त की कि एनबीएफसी आगे चलकर भारत के पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
- राजस्थान में फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है. शुक्रवार को 24 आरएएस अधिकारियों का तबादला हुआ है. इनमें से 6 अफसर मुख्यमंत्री कार्यालय में लगाए गए हैं. इसके साथ ही मंत्रियों को भी स्पेशल असिस्टेंट मिले हैं. कर्मिक विभाग की ओर से इसकी चिट्ठी जारी कर दी गई है. कर्मिक विभाग की ओर से जारी चिट्ठी के अनुसार छह अफसरों को सीएमओ में उपसचिव और ओएसडी के पद पर लगाया गया है. वहीं 16 आरएएस अफसरों को मंत्रियों के यहां स्पेशल असिस्टेंट के पद पर लगाया है. इस तबादले के बाद अब ज्यादातर मंत्रियों को एसए मिल गए हैंराज्य सरकार ने आज राजस्थान प्रशासनिक सेवा के 24 अधिकारियों के तबादले किए है। इसमें उदयपुर के दो अफसरों को जयपुर लगाया गया है। एक को सीएमओ में तो एक को मंत्री का विशिष्ट सहायक लगाया गया है।
- हिंदू धर्म में हर तिथि का अपना महत्व है। ऐसे ही हर माह में आने वाली अमावस्या तिथि पितरों को समर्पित होती है। इस साल की पहली माघ अमावस्या 9 फरवरी 2024, शुक्रवार को है। इसे मौनी अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन स्नान-दान करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। मौनी अमावस्या पर पितरों को भी खुश करने का विधान है क्योंकि मौनी अमावस्या के दिन पितृ लोक से धरती पर आते हैं। वंशजों द्वारा किए गए छोटे-मोटे उपाय पितरों को तृप्त करते हैं। मौनी अमावस्या के दिन पितरों को तर्पण, दान और श्राद्ध आदि करने के साथ दीप जलाने का भी विशेष महत्व माना जाता है।
- केंद्रीय आईटी मिनिस्टर ने राज्यसभा में बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स को अधिक जवाबदेह बनाने के लिए कानून लाया जा रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स पर किसी भी निंदनीय कंटेंट के लिए जवाबदेह बनाने के लिए कानून लाया जा रहा है। डीपफेक को कानून के दायरे में लाया जा सकेगा। सरकार गलत सूचना और डीप फेक के खतरे से निपटने के लिए सोशल मीडिया के लिए मध्यस्थ नियमों में संशोधन कर रही है। इसका कारण यह है कि बड़े पैमाने पर फर्जी मुद्दे सामने आए हैं।गलत सूचना और डीप फेक के प्रसार के साथ, यह सुनिश्चित करने के लिए सख्त और तत्काल कार्रवाई के लिए कानून बनाना होगा। ऐसे खतरे को दूर करने या उस पर शिकंजा कसने के लिए कानूनी दायर बढ़ाया जा रहा है इसलिए मध्यस्थ नियमों में संशोधन कर रहे हैं। हम ऐसे प्रावधानों के साथ आ रहे हैं जहां एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स को जवाबदेह बनाया जा रहा है जिससे वे डीप फेक का पता लगा सकें, गलत सूचनाओं पर लगाम लगा सकें और कार्रवाई की जा सके। अधिकांश सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पहले से ही बहुत सारी सामग्री को मॉडरेट कर रहे हैं और ये साइटें अब 30 साल पहले के शुद्ध प्लेटफॉर्म नहीं रहीं, संपूर्ण वैश्विक नियामक संस्था इस मामले पर एक तरह की आम सहमति पर पहुंच रही है।
मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा की पालना में राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा सात संभाग मुख्यालयों यथा जयपुर, भरतपुर, बीकानेर, उदयपुर, जोधपुर,कोटा एवं अजमेर से अयोध्या के लिए एक्सप्रेस बस सेवा का प्रारम्भ 15 फरवरी, 2024 से किया जायेगा। इस हेतु ऑनलाइन आरक्षण की सुविधा दिनांक 10 फरवरी 2024 से प्रारम्भ कर दी गई है। ऑनलाइन आरक्षण सुविधा के लिए निगम की वेबसाईट https://rsrtconline.rajasthan.gov.in/ पर जाकर टिकिट बुक करने के साथ-साथ सातों संभागों के बुकिंग काउन्टर से भी टिकिट प्राप्त किया जा सकेगा।
उदयपुर में ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित ट्रेलर ने पांच वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में 10 लोग घायल हो गए। हादसा शुक्रवार दोपहर साढ़े बारह बजे नेशनल हाईवे -48 पर खेरवाड़ा कस्बे की है। सभी घायलों को खेरवाड़ा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से कनिष्ठ लेखाकार एवं तहसील राजस्व लेखाकार संयुक्त भर्ती परीक्षा 11 फरवरी को होगी। जिले में 23 केन्द्रों पर होने वाली यह परीक्षा दो पारी में होगी। पहली पारी सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी पारी दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी। जिसमें कुल 7172 अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे।
- पुरूष अंडर-19 क्रिकेट विश्वकप का फाइनल रविवार को दक्षिण अफ्रीका के बेनोनी में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जायेगा। कल खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में एक विकेट से हरा दिया।इससे पहले पाकिस्तान की टीम 48 ओवर पांच गेंद में एक सौ उनासी रन ही बना सकी। जबाव में ऑस्ट्रेलिया ने नौ विकेट पर 181 रन बनाकर मैच एक विकेट से जीत लिया।
- बम्बई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज 16 अंक बढ़कर 71,595 पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 64 अंक बढ़कर 21,782 पर आ गया।
- ।उदयपुर में दोनों कीमती धातुओं के भाव इस प्रकार रहे
- सोना 22 कैरेट 1 ग्राम₹ 5894 सोना 24 कैरेट 1 ग्राम ₹ 6189
चांदी 1 किलो बार का भाव रहा ₹₹ 76500 - मौसम
- उदयपुर में पिछले 24 घंटों के दौरान तापमान रहा अधिकतम 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 5
- डिग्री सेल्सियस
- तो ये थीं अब तक की अपडेट्स हम फिर आएंगे और अपडेट्स लेकर बने रहिए हमारे साथ…
Udaipur Latest News Friday 09 February 2024 उदयपुर की ताजा खबर Udaipur latest News Friday 09 February 2024 उदयपुर की ताजा खबर Udaipur Latest News Friday 09 February 2024
