- हेलो फ्रेंड्स हम हाजिर हैं आज की अपडेट्स लेकर…
🙏🏻 शुभ दीपावली🙏🏻
- देश में दीपोत्सव की धूम है। अयोध्या में आज शाम आयोजित दीपोत्सव समारोह में 12 लाख दिए जला कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है दीपोत्सव समारोह लगातार 5 वर्षों से आयोजित किया जा रहा है हर बार इसका आकार और स्तर बढ़ रहा है राम की पैड़ी पर 9 लाख जबकि शहर के विभिन्न भागों में अन्य घाटों पर तीन लाख दिए जलाए गए। पूरा अयोध्या जगमग आ रहा है।
- बद्रीनाथ में दीपावली पर्व पर मंदिर फूलों से सजा कर तैयार कर दिया गया है भक्तों के लिए व्यवस्थाएं चाक-चौबंद की गई है। मौसम बेहद ठंडा हो चुका है बर्फबारी भी हो रही है वहीं लक्ष्मी पूजन दीपावली शाम को होगा बता दें कि भगवान शिव के दर्शनों के लिए भक्तों दीपावली पर हजारों की संख्या में यहां पहुंचते हैं।
- युवा कार्य और खेल मंत्रालय ने वर्ष 2021 के लिए राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों की घोषणा की है ये पुरस्कार हर वर्ष खेलो में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडियों को दिए जाती हैं राष्ट्रपति 13 नवंबर को राष्ट्रपति भवन में विशेष समारोह में खिलाडियों को यह पुरस्कार प्रदान करेंगे इस वर्ष 12 खिलाड़ियों को इस पुरस्कार के लिए चुना गया है यह पुरस्कार पिछले 4 वर्षों के दौरान सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को दिए जाते हैं इस वर्ष 35 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार दिए जाएंगे खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने वाले उत्कृष्ट प्रशिक्षकों को विभिन्न श्रेणियों में द्रोणाचार्य पुरस्कार दिया जाता है लाइफटाइम पुरस्कार श्रेणी और अन्य श्रेणियों के लिए 5 प्रशिक्षकों के नामों की घोषणा की गई है।
- त्योहारों की शुरुआत के साथ ही बाजारों में रौनक लगी हुई है इस त्यौहार पर दीयों की जगमगाहट के साथ व्यापार भी बेहतर ऊंचाइयों पर रहने की उम्मीद है।
- विश्व स्वास्थ्य संगठन ने देश में निर्मित कोविड-19 रोधी टीके के आपात इस्तेमाल को मंजूरी दे दी है। इससे आवश्यकता पड़ने पर विभिन्न देशों को वितरण के लिए वैक्सीन और टीकाकरण वैश्विक गठबंधन को वैक्सीन प्राप्त करने में सुविधा मिलेगी।
- दीपावली पर पटाखों से भी आसमान जगमगाता है लेकिन इससे प्रदूषण भी होता है।
- सरकार ने पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी ₹5 और डीजल पर ₹10 कम कर दी है यह दरें गुरुवार को दीपावली के दिन से लागू हो जाएंगी इससे आम आदमी को राहत मिल सकेगी वहीं केंद्र सरकार ने राज्यों से भी पेट्रोल और डीजल पर वेट घटाने को कहा है ताकि आमजन को और अधिक राहत मिल सके
- दीपावली खुशियों और रोशनी का त्योहार है और हर खुशी मिठाई के साथ सेलिब्रेट की जाती है डायबिटीज के मरीज इन दिनों असहज हो सकते हैं लेकिन ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रखने के साथ मीठा खाने की इच्छा हो तो अपने चिकित्सक की सलाह से मधुमेह रोगी डार्क चॉकलेट का सेवन कर सकते हैं ओट्स की खीर खाई जा सकती है ड्राई फ्रूट्स के लड्डू या स्मूदीज का सेवन कर सकते हैं वही फ्रेश फ्रूट्स का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।।
- उदयपुर के जावर माइंस में बुधवार को ब्लास्टिंग के दौरान बड़ा पत्थर गिरने से एक श्रमिक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य श्रमिक घायल हो गया माइंस में चार पारियों में कामकाज चल रहा था श्रमिक ब्लास्टिंग के लिए बारूद लगा रहे थे ब्लास्टिंग के दौरान ही अचानक एक बड़ा पत्थर श्रमिकों पर गिर गया इससे झारखंड निवासी श्रमिक की मृत्यु हो गई ।परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
- त्योहारी सीजन पर धान मंडी इलाके में मावा भंडार पर कार्रवाई करते हुए सैंपलिंग गई। आज धौलपुर से उदयपुर आये मावे के भंडार पर निगरानी रख रही टीम ने 1400 किलो मावा संदिग्ध मानते हुए जब्त किया। प्राथमिक तौर पर मावे के नकली होने की पूरी संभावना है कार्रवाई के दौरान धानमंडी थाने से जाब्ता भी पहुंचा और फूड इंस्पेक्टर के साथ गोदाम का निरीक्षण कर नमूने लिए गए।
- शहर में छोटी दिवाली यानी रूप चौदस पर महिलाओं ने साज श्रृंगार कर खुद को दीपावली के लिए तैयार किया इस समय सर्दियां शुरू हो जाने से त्वचा में रूखापन आ जाता है इससे उबटन लगाकर निखार लाया जाता है।
- राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा 27 अक्टूबर 2021 को आयोजित आर एस प्री प्रतियोगी परीक्षा 2021 की मॉडल आंसर की आयोग की वेबसाइट पर आज जारी कर दी गई यह कुंजी परीक्षा आयोजन के सात दिन में ही जारी कर दी गई है।
- दीपावली पर्व के मद्देनजर बाजारों में खास सजावट की गई है वहीं घरों दुकानों प्रतिष्ठानों को भी रोशनी दियो से आकर्षक सजाया गया है बाजारों में एक तरफ जहां मौसमी फलों सीताफल सेब गन्ने की बाहर आई हुई है , दिए, सजावट सामग्री पूजा के सामान, रोशनी की लड़ो आदि से बाजार लकदक हैं वही खरीदारों की भीड़ भी त्यौहार की रौनक बढ़ा रही है।
- वहीं कार्तिक माह के चलते विभिन्न पवित्र सरोवर में स्नान दीपदान भी जारी है।
- बदलते मौसम के मद्देनजर मौसमी बीमारियों से बचाव करें और सुरक्षित रहें मच्छरों को आसपास पनपने ना दे और बीमारियों से सचेत रहें।
- वही दीपावली पर आतिशबाजी का चालन है ऐसे में बच्चे खास तौर पर ध्यान रखें।और निर्धारित समय में बड़ों की देखरेख में पटाखे जलाएं और केवल ग्रीन पटाखों का इस्तेमाल करें।
- प्रदेश के दिव्यांगजन अपनी पेंशन संबंधी समस्याओं की शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 181 पर कॉल करके दर्ज करवा सकते हैं और निर्धारित समय सीमा में समाधान प्राप्त कर सकते हैं।
- बीते अक्टूबर माह में कोरोना फ्री हो जाने के बाद जिले में आज दो पॉजिटिव केस मिले हैं जो अभी होम आइसोलेशन में नहीं है और एक्टिव केस की संख्या 2 है।
- मनोरंजन जगत से…
- मशहूर संगीतकार बप्पी लहरी अपने विशेष लुक के लिए भी जाने जाते हैं धनतेरस के मौके पर सबकी निगाहें उन पर टिकी होती हैं कि वह इस बार अपने गोल्ड कलेक्शन में क्या शामिल करने जा रहे हैं इस बार उन्होंने अपने लिए गोल्ड टी सेट मंगवाया है इसके बारे में उन्होंने कहा गोल्ड का सब कुछ तो है इस बार मैंने मेरी पत्नी से कहा कि वह मेरे लिए एक गोल्ड टी सेट लेकर आए या एक कप और प्लेट बेहतर रहेंगे। इस तरह धनतेरस पर अपनी खरीदारी से बप्पी दा ने सभी को चौंका दिया है।
- यामी गौतम ने फेंस को छोटी दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं उन्होंने अपने पति के साथ वाली एक खूबसूरत तस्वीर साझा की है उन्होंने लिखा- हर साल दिपावली नई यादें और नई शुरुआत लेकर आती है आपको और आपके परिवार को शुभकामनाएं यह साल खुशियों स्वास्थ्य और सफलता से भरा हो। उनकी इस तस्वीर को फैंस पसंद कर रहे हैं और उन्हें भी शुभकामनाएं दे रहे हैं।
- अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की फिल्म सूर्यवंशी दुनिया भर में बड़े पैमाने पर रिलीज होने के लिए तैयार है इस फिल्म के साथ ही रणवीर की फिल्म 83 का टीजर भी अटैच होगा जो सिर्फ थिएटर्स में दिखाई देगा।
- 20-20 क्रिकेट विश्व कप में आज आबू धाबी में भारत का मुकाबला अफगानिस्तान से हो रहा है।
- सेंसेक्स
- बीएसई सूचकांक आज 257 अंकों की गिरावट लेकर 59772 पर रहा।
वही निफ्टी 60 अंकों की गिरावट लेकर 17829 पर रहा । - सर्राफा
- उदयपुर में आज दोनों कीमती धातुओं के भाव इस प्रकार रहे
सोना 22 कैरेट 1 ग्राम ₹4572
सोना 24 कैरेट 1 ग्राम ₹4804
चांदी 1 किलो बार का भाव रहा 67700 रुपए - मौसम
- शहर में दिनोंदिन ठंड का असर तेज हो रहा है पिछले 24 घंटों के दौरान शहर का तापमान रहा अधिकतम 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस
- तो ये थीं अब तक की अपडेट्स हम फिर आएंगे और अपडेट्स लेकर बने रहिए हमारे साथ…
Udaipur Latest News Udaipu Latest News 03 November 2021 उदयपुर की ताजा खबर News 03 November 2021 | उदयपुर की ताजा खबर News 03 November2021
