• Fri. Apr 19th, 2024

Udaipur News

Udaipur News Today | Udaipur News Live | उदयपुर न्यूज़ | उदयपुर समाचार

Udaipur Latest News Udaipur Latest News 29 SEPTEMBER 2021| उदयपुर की ताजा खबर News 29 SEPTEMBER 2021 | उदयपुर की ताजा खबर News 29 SEPTEMBER 2021

Byadmin

Sep 29, 2021
  • हेलो फ्रेंड्स हम हाजिर हैं आज की अपडेट्स लेकर….
  • मौसम विभाग ने दक्षिण गुजरात और सौराष्ट्र के तटीय जिलों में अगले 2 दिन मूसा लाधार वर्षा की आशंका व्यक्त की है मौसम विभाग के अनुसार चक्रवात गुलाब के कारण दक्षिण गुजरात पर कम दबाव का क्षेत्र बना है जिसके अगले 24 घंटे में चक्रवात में तब्दील होने की आशंका है मछुआरों को 2 अक्टूबर तक समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है राज्य के 13 जिलों को अगले 2 दिनों के लिए अलर्ट पर रखा गया है वही राज्य के कई बांधों का जलस्तर भी सामान्य से अधिक हो गया है।
  • आज विश्व हृदय दिवस है कोरोना काल के बाद ह्रदय रोगी 50% बढ़े हैं बीते डेढ़ साल में रूटीन चेकअप रोकने वाले मरीजो को कई तकलीफे सामने आ रही है वही युवा हार्ट मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है इसकी एक मुख्य वजह लोगों की लाइफ स्टाइ बदलना भी है वर्क फ्रॉम होम की वजह से एक्टिविटी नहीं हो रही है चलना फिरना कम है दूसरी बात कई लोगों ने अपना रूटीन चेकअप नहीं कराया है।
  • उदयपुर जिले में लगातार सातवें दिन आज कोई भी पॉजिटिव केस कोरोना का नहीं मिला अब तक एक्टिव केस की संख्या छह है जो होम आइसोलेशन में है।
  • विधानसभा उपचुनाव 2021 के तहत सरकारी अर्द्ध सरकारी और निजी अधिग्रहित वाहनों को पेट्रोल डीजल और लुब्रिकेंट ऑयल उपलब्ध कराए जाने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिले के 65 पेट्रोल पंप संचालकों को पेट्रोल डीजल और ऑयल का रिजर्व स्टॉक रखने के निर्देश दिए हैं।
  • शहर की फतेहसागर झील 11.4 फीट पर पहुंच चुकी है जबकि झील की भराव क्षमता 13 फिट है अभी भराव तक पहुंचने में कुछ समय लगेगा इससे पूर्व फतेहसागर झील के ओवरफ्लो होने का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है मदार नहर से पानी की आवक अच्छी बनी रहे तो अगले कुछ दिनों में फतेहसागर झील भी छलक जाएगी शाम 5:00 बजे तक समाप्त बीते 12 घंटों में उदयपुर और मदार में 4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई वही पिछोला के स्वरूप सागर बांध की रपट पर कंम वेग से पानी ओवरफ्लो हो रहा है।
  • मनोरंजन जगत से….
  • अभिनेत्री तापसी पन्नू ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से देश में शार्ट फिल्म वल्नरेबल स्कार्स दैट यू डोंट सी को रिलीज किया है इस फिल्म का विश्व प्रीमियर हो चुका है यह फिल्म समावेशिता और समानता को दर्शाती है।ये पहली भारतीय फिल्म है जो सुंदरता के नियमित मानकों को अलग करने पर बनी है।
  • सोहा अली और कुणाल खेमू की बेटी इनाया का आज जन्मदिन है वे अभी 5 वर्ष की है इस अवसर पर करीना कपूर ने उनको जन्मदिन की बधाई दी।
  • हिंदी सिनेमा के मशहूर कॉमिक एक्टर महमूद का आज जन्मदिन है वे 1932 में मुंबई में पैदा हो गए थे साल 2004 में उनका निधन हो गया था 50 से 70 के दशक की हिंदी फिल्मों में उनकी तस्वीर लीड एक्टर के साथ पोस्टर्स पर छपती थी एक बेहतरीन इंसान थे।
  • सेंसेक्स
    बीएसई सूचकांक आज 254 अंकों की गिरावट लेकर 59413 पर बंद हुआ।
    वहीं निफ्टी 37 अंकों की गिरावट के साथ 17711 पर बंद हुआ।
  • सर्राफा
    उदयपुर में दोनों कीमती धातुओं के भाव इस प्रकार रहे
    सोना 22 कैरेट 1 ग्राम ₹4510
    सोना 24 कैरेट 1 ग्राम ₹4740
    चांदी 1 किलो बार का भाव रहा ₹64200
  • मौसम
    शहर में सुबह से बादल छाए रहे और हवाएं चलती रही दिन में रुक रुक कर कुछ जगह हल्की बरसात हुई इससे गर्मी और उमस से राहत मिली वहीं दोपहर कुछ जगह और ग्रामीण इलाकों में आधा घंटा अच्छी बरसात हुई जिससे झीलों में आ रहे पानी की आवक में हल्की बढ़ोतरी हुई मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 दिन अच्छी बरसात का अनुमान है इस पूरे सप्ताह बरसात का दौर बने रहने की संभावना है।शहर का तापमान रहा अधिकतम 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस।
  • तो ये थीं अब तक की अपडेट्स हम फिर आएंगे और अपडेट्स लेकर बने रहिए हमारे साथ….

Leave a Reply

Your email address will not be published.