• Mon. May 20th, 2024

Udaipur News

Udaipur News Today | Udaipur News Live | उदयपुर न्यूज़ | उदयपुर समाचार

Udaipur Latest News 01 JANUARY 2021| उ द य पु र की ता जा ख ब र news 01 JANUARY 2021 | उदयपुर की ताजा खबर उ द यपु र की ता जा news 01 JANUARY 2021 | उदयपुर की ताजा खबर

Byadmin

Jan 1, 2021
  • हेलो फ्रेंड्स, हम हाजिर है आज की अपडेटस लेकर.,
  • साल के पहले दिन आज की कोरोना रिपोर्ट में 23 नए कोरोना सकमित मिले हैं। इन्हें मिलाकर शहर में कुल पॉजिटिव केस की संख्या 11,351 हो गई है जबकि 10,801 मरीज ठीक ठीक हो चुके हैं। 241 मरीज होम आइसोलेशन में है और 439 एक्टिव केस है।
  • मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के में नए साल में विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक नवा चारों के जरिए श्रैषठ अकादमिक कार्यों को अमल में लाने का संकल्प लिया है। इस वर्ष समय से परीक्षाएं शुरू की जाएंगी समय पर कोर्स पूरा करवाया जाएगा समय पर परीक्षाएं करवाना और परिणाम की घोषणा करना महत्वपूर्ण रहेगा। इस वर्ष पी जी के वोकेशनल और प्रोफेशनल कोर्सेज की जिस दिन परीक्षाएं होंगी परिणाम भी उसी दिन घोषित किए जाएंगे। ऐसा करने वाला यह पहला विश्वविद्यालय होगा और इसी क्रम में तैयारियां की जा रही हैं नवगठित इंजीनियरिंग संकाय के बीटेक और बीआर्क विषयों के भवनों का निर्माण कार्य शुरू होगा और सीएसआर के तहत विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार का निर्माण कार्य नए साल के पहले महीने में शुरू होगा।
  • Corona update Rajasthan
    Cumulative positive: 3,08,852
    Active cases: 9223
  • विश्व के कई देशों में कोरोना वैक्सीन को इमरजेंसी अप्रूवल मिल चुका है और वहां कोरोना टीकाकरण शुरू हो चुका है। देश में आज नए साल के पहले दिन कोरोना वैक्सीन को लेकर यह खबर आई है कि कोवि शील्ड वैक्सीन के आपात इस्तेमाल को मंजूरी दे दी गई है। इसे लेकर सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी की अहम बैठक हुई जिसमें पैनल ने अपनी सिफारिशें सरकार को सौंपी। पैनल ने आक्सफोर्ड एस्ट्रेजनेका की कोवि शिल्ड और भारत बायोटेक की को वैक्सीन को सशर्त मंजूरी देने की सिफारिश की है।
  • प्रदेश के पर्यटन स्थल माउंट आबू में आज कड़ाके की सर्दी ने लोगों को बेहाल कर दिया। हालांकि न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने से तापमान शून्य पर पहुंचा वही दिन में भी कोहरे ने अपना असर बरकरार रखा।
  • शेयर बाजार में नए साल के पहले सत्र की शुरुआत मजबूती के साथ हुई
    बीएसई सूचकांक 47,451.33 पर बंद हुआ
    वहीं निफ्टी 14,010 पर बंद हुआ।
  • सर्राफा
    उदयपुर में आज दोनों कीमती धातुओं के भाव इस प्रकार रहे
    सोना 22 कैरेट 1 ग्राम ₹4827
    सोना 24 कैरेट 1 ग्राम ₹5068
    वहीं चांदी 1 किलो बार का भाव रहा ₹72000
  • मौसम
  • मौसम विभाग के अनुसार एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते एक और 2 जनवरी 2021 से पूर्वी राजस्थान में हल्की बारिश का दौर शुरू हो सकता है वहीं प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की बारिश बूंदाबांदी का अनुमान है साथ ही तापमान में गिरावट की भी संभावना है।
    उदयपुर में आज का तापमान अधिकतम 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस
  • ये थीं अब तक की अपडेट्स, हम फिर आएंगे और अपडेट्स लेकर, बने रहिए हमारे साथ…

Leave a Reply

Your email address will not be published.