• Sat. May 11th, 2024

Udaipur News

Udaipur News Today | Udaipur News Live | उदयपुर न्यूज़ | उदयपुर समाचार

Udaipur Latest News 11 november 2020 | उ द य पु र की ता जा ख ब र news 11 november 2020 | उदयपुर की ताजा खबर उ द यपु र की ता जा news 11 november 2020 | उदयपुर की ताजा खबर

Byadmin

Nov 11, 2020
  • हेलो फ्रेंड्स ,हम हाजिर हैं आज की अपडेट्स लेकर…
  • आज राष्ट्रीय शिक्षा दिवस है। शिक्षा मंत्री मौलाना अब्दुल कलाम आजाद की जयंती के अवसर पर हर वर्ष आज का दिन शिक्षा दिवस के रूप में मनाया जाता है।
    आज वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से उपराष्ट्रपति ने दूसरे राष्ट्रीय जल पुरस्कार प्रदान किए। इससे बेस्ट अवार्ड तमिलनाडु को मिला ,महाराज को दूसरा और राजस्थान को तीसरा पुरस्कार मिला है।
  • बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन एनडीए की सत्ता बरकरार।
  • देश में कोविड-19 से स्वस्थ होने की दर बढ़कर 92.79% हुई ।
  • Corona update Rajasthan
    Cumulative positive: 2,17151
    Active cases: 16,993
  • शुक्रवार को धनतेरस है इस वक्त सोने चांदी की खरीदारी होती है। सोने की शुद्धता जांचने के कुछ तरीकों के बारे में जानते हैं…
    ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड बी आई एस के अनुसार सोने की शुद्धता जांचने के चार प्रमुख तरीके हैं- बी आई एस एकमात्र ऐसी एजेंसी है जो सोने की शुद्धता जांचने के लिए हॉल मार्किंग करती है। इसे भारत सरकार ने सोने की शुद्धता जांचने की मंजूरी दे रखी है ।जो भी गहना या सोने का सिक्का बीआईएस द्वारा हॉलमार्क किया गया है उस पर भी आईएस का लोगो लगाना जरूरी होता है। इसका अर्थ यह की शुद्धता की जांच की गई है हालांकि सभी ज्वेलर्स हॉल मार्क वाली ज्वैलरी नहीं बेच रहे, कुछ खुद हॉल मार्किंग करते हैं इसलिए खरीदने से पहले देखना चाहिए कि जो गहने खरीद रहे हैं उसे बीआईएस की हॉल मार्किंग है या नहीं। ये साथ ही सोने की शुद्धता को मापा जाता है चौबीस कैरेट या 22 कैरेट के तौर पर 24 कैरेट को सोने का शुद्ध रूप माना जाता है। इससे गहने नहीं बन सकते क्योंकि यह काफी मुलायम रहता है इसलिए चांदी या जस्ते को सोने में मिलाकर गहना बनाया जाता है। 24 कैरेट का मतलब खरा सोना, लेकिन इसमें मामूली अशुद्धता की गुंजाइश रह जाती है। बीआईएस के अनुसार सोने की हाल मार्किंग केवल तीन प्रकार के सोने से होती है। यह है 22 कैरेट ,18 कैरेट और 14 कैरेट, 22 कैरेट 916,
    18 कैरेट 750 और 14 कैरेट 585
    अगर सोने की गहनों पर यह नंबर दिखाई दे तो मान लीजिए ये BIS सर्टिफाइड हैं। साथ ही बीआईएस की वेबसाइट पर जाकर आप हॉल मार्किंग केंद्र के बारे में पता कर सकते हैं कि वह हॉलमार्किंग सेंटर बीआईएस द्वारा लाइसेंस प्राप्त है या नहीं। बीआईएस ने प्रमाणित ज्वेलर्स की एक सूची डाल रखी है। उसे भी आप चेक कर सकते हैं ।साथ ही इन बातों का भी ध्यान रखें- हालमारक ज्वेलरी खरीदने पर इसकी कुछ कीमत भी चुकानी पड़ती है, हर गहने पर करीब ₹200 और टैक्स चुकाना होता है। हॉल मार्किंग तुरंत नहीं की जाती है हालमारक किए जाने से पहले सोने की शुद्धता जांचने में लगभग 5 से 6 घंटे लगते हैं। अगर हॉलमार्क वाले गहने से संबंधित कोई शिकायत है तो हॉल मार्किंग साइट पर या तो ईमेल या कॉल करके आप BIS से संपर्क कर सकते हैं। BIS.ORG.IN पर या 011 2323 4223 पर कॉल किया जा सकता है।
  • व्हाट्सएप ने अपने एप पर एक नया शॉपिंग बटन जोड़ा है। इसके जरिए यूजर्स को बिजनेस कैटलॉग खोजने में आसानी होगी और वे कंपनी की ओर से पेश की जाने वाली वस्तुएं और सेवाओं की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे । रोज लगभग 17.5 करोड लोग व्हाट्सएप के बिजनेस अकाउंट में संदेश भेजते हैं। हर महीने लगभू 4 करोड लोग बिजनेस कैटलॉग देखने हैं। इनमें से 30 लाख लोग भारत से हैं। तो खरीदारी के अनुभव को और बेहतर करने के लिए व्हाट्सएप ने यह उपयोगी मदद की है। अभी तक यह कैटलॉग देखने के लिए बिजनेस प्रोफाइल पर क्लिक करने की जरूरत होती थी।
  • अब 31 मार्च 2021 तक सभी बैंक खातों को संबंधित ग्राहकों के आधार नंबर से जोड़ना जरूरी होगा ।हर खाता जहां भी जरूरी हो और लागू हो पेन से उसे जोड़ा जाना जरूरी होगा। बैंकों के डिजिटल भुगतान को प्रोत्साहित करने और अन्य भुगतान को हतोत्साहित करते हुए यूपीआई आधारित भुगतान को अपनाए जाने पर जोर दिया जाना है।
  • सरकार ने ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल ,ऑनलाइन कंटेंट प्रोवाइडर को सूचना और प्रसारण मंत्रालय के तहत लाने के लिए अधिसूचना जारी की है। इस समय देश में डिजिटल कंटेंट के नियमन के लिए कोई स्वायत्त संस्था या कानून नहीं है। इसे देखते हुए सरकार ने ऑनलाइन मीडिया ‍फिल्म और ऑडियो विजुअल प्रोग्राम के साथ ही न्यूज़ और करंट अफेयर्स कंटेंट को भी सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अधीन लाने का फैसला किया है एक गजट नोटिफिकेशन के जरिए यह जानकारी दी गई है।
  • दीपावली के दौरान आतिशबाजी का बड़ा प्रचलन है ।और इस बार ग्रीन क्रैकर्स के साथ दीपावली मनाए जाने की बड़ी चर्चा है। अब हम त्यौहार तो मनाए पर कैसे मनाए इको फ्रेंडली दिवाली, इसके लिए ग्रीन क्रैकर्स जलाने की सलाह है। लेकिन सवाल यह है कि ग्रीन क्रैकर्स क्या है ?
    दिवाली के मौके पर हो अभी तक जो पटाखे जलाते आए हैं उनमें बारूद भरा होता है इनसे हानिकारक गैस नाइट्रस ऑक्साइड और सल्फर डाइऑक्साइड की बड़ी मात्रा निकलती है जो वातावरण को प्रदूषित करती है। वही ग्रीन क्रेकर इन पटाखों से बिल्कुल अलग है। जो आम पटाखों की तरह रोशनी और आवाज तो करते हैं। लेकिन हानिकारक गैस का प्रसार नहीं करते। टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार भारत सरकार के संस्था काउंसिल आफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च यानी सीएसआईआर का ये फार्मूला बनाया है। लेकिन अब तक इस फार्मूले को सरकार की मंजूरी नहीं मिली है। आम पटाखों से अलग ग्रीन क्रैकर्स जलने से वातावरण में वॉटर मॉलिक्यूल छोड़े जाते हैं जो वहां पहले से मौजूद धुल कणों के साथ फैलने की बजाय उन्हें बिठा देते हैं। इसलिए ग्रीन क्रेकर प्रदूषण रोधी पटाखे होते हैं। क्योंकि देश के बड़े शहरों में इन दिनों प्रदूषण का स्तर इतनी भयावह स्थिति में पहुंच जाता है कि समय रहते कार्रवाई नहीं हो तो जीना मुहाल हो जाए।यही वजह है कि दीपावली से पहले पटाखे जलाने को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
  • प्रसिद्ध अभिनेत्री माला सिन्हा का आज जन्मदिन है। अपने 3 दशक के फिल्मी करियर में करीब 100 फिल्में जिन में ‘हिमालय की गोद में ”गुमराह” प्यासा ”आंखें” धूल का फूल ‘जैसी हिट फिल्में शामिल है, करने वाली माला सिन्हा का जन्म 11 नवंबर 1936 को हुआ। उनके पिता बंगाली और मां नेपाली थी। 1966 में उन्होंने एक नेपाली एक्टर से शादी की और दोनों की एक बेटी हुई प्रतिभा जिन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा हालांकि उनका करियर लंबा नहीं चला।
    जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं..
  • हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकार जॉनी वॉकर का आज जन्मदिन है। 11 नवंबर 1926 को मध्यप्रदेश के इंदौर में जन्मे जॉनी वॉकर ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। उन्होंने अपनी कॉमेडी से दर्शकों का दिल जीता। 50 से 60 के दशक के कई फिल्मों में काम करने वाले जॉनी वॉकर एक मध्यमवर्गीय परिवार से संबंध रखते थे। घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी इसलिए वह अपने पिता के साथ काम किया करते थे। बड़े संघर्ष के बाद फिल्मी दुनिया में पहचान मिली ,कामयाबी मिली। अपने फिल्मी करियर में कई दिग्गज कलाकारों और निर्देशकों के साथ काम करने वाले जॉनी वॉकर ने 1983 से फिल्मों में काम करना बंद कर दिया था। 29 जुलाई 2003 को उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। पर अपनी जानदार अदाकारी के जरिए वे हमेशा जेहन में बनी रहेंगे। सलाम
  • बुधवार को शेयर बाजार लगातार आठवें दिन चढ़कर बंद हुआ।
    बीएसई सूचकांक 316.02 अंक बढ़कर 43,593.67 पर बंद हुआ
    वहीं निफ्टी 118.05 अंक बढ़कर 12750.15 पर बन्द हुआ।
  • सराफा
    उदयपुर में आज दोनों कीमती धातुओं के भाव इस प्रकार रहे
    सोना 22 कैरेट 1 ग्राम 4842 रुपए
    सोना 24 कैरेट 1 ग्राम ₹5084
    वहीं चांदी 1 किलो बार का भाव रहा ₹62,800
  • उदयपुर में आज मौसम साफ रहा और तापमान में लगातार गिरावट दर्ज हो रही है ।आज तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहा।
  • ये थी अब तक की अपडेट्स, हम फिर आएंगे और अपडेट्स लेकर, बने रहिए हमारे साथ…

Leave a Reply

Your email address will not be published.