• Wed. May 8th, 2024

Udaipur News

Udaipur News Today | Udaipur News Live | उदयपुर न्यूज़ | उदयपुर समाचार

Udaipur Latest News 12 June 2022 उदयपुर की ताजा खबर Udaipur Latest News 12 June 2022 उदयपुर की ताजा खबर Udaipur Latest News 12 June 2022 उदयपुर की ताजा खबर

Byadmin

Jun 12, 2022
  • हेलो फ्रेंड्स हम हाजिर हैं आज की अपडेट्स लेकर….
  • राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग एनसीपीसीआर बाल मजदूरी के विरोध में विश्व दिवस के सिलसिले में आज से 75 जगहों पर बाल मजदूरी उन्मूलन सप्ताह मना रहा है इस दौरान उन 75 स्थानों पर बचाओ अभियान चलाया जाएगा जहां बाल मजदूरी कराई जा रही है इस काम में राज्य आयोग जिला प्राधिकरण बालकल्याण समिति और अन्य संगठनों की सहायता ली जाएगी।
  • देश में अब तक 195 करोड़ 7 लाख से अधिक कोविड-19 रोधी टीके लगाए जा चुके हैं।
  • 14 जून को मनाई जाने वाली मंगोलियाई बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर भगवान बुद्ध के चार पवित्र अवशेषों को भारत से मंगोलिया ले जाया जा रहा है यह पवित्र अवशेष गंदन मठ के परिसर में स्थित मंदिर में प्रदर्शित किए जाएंगे यह पवित्र अवशेष1898 में बिहार के किसी स्थल में मिले थे इन्हें कपिलवस्तु अवशेष कहा जाता है और ये इस समय राष्ट्रीय संग्रहालय में रखे गए हैं।
  • राजस्थान के अलवर में एक  एक पॉलीमर फैक्ट्री में भीषण आग लग गई आग बुझाने में अग्निशमन विभाग की कई गाड़ियां जुटी रही इस दौरान दो कर्मी झुलस गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
  • राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से राज्य में आयोजित दसवीं कक्षा के परिणाम 13 जून 2022 को जारी किए जाएंगे अभ्यर्थी अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे परिणाम दोपहर 3:00 बजे घोषित किये जाने की संभावना है।
  • पिछोला में रविवार को एक व्यापारी चलती नाव में अपने लाइफ जैकेट को खोलकर कूद गया जानकारी मिलने पर सिविल डिफेंस और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया हालांकि अधिक घास और ज्यादा गहराई के चलते शव नहीं मिल पाया सोमवार सुबह फिर रेस्क्यू अभियान चलाया जाएगा जानकारी के अनुसार तेल का बिजनेस करने वाला व्यापारी पिछले 2 सालों से बिजनेस ठप हो जाने से मानसिक तनाव में था। या हादसे की कोई और वजह भी हो सकती है। मृतक सुबह अपने घर से दूध लेने का कहकर स्कूटी पर निकला और फिर घर नहीं लौटा इस पर परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दी और पुलिस ने लास्ट कॉल लोकेशन निकाली इस पर परिजन वहां पहुंचे और अपने स्तर पर निकटवर्ती जगहों से सीसीटीवी फुटेज चेक किए और उसकी जानकारी के आधार पर उन्हें आगे के लिए सुराग मिला और परिजनों ने नाव पायलट को मृतक का फोटो दिखाया इस पर पुष्टि हुई।
  • कान फिल्म फेस्टिवल में धूम मचाने के बाद आर माधवन के निर्देशन में बनी फिल्म रॉकेटरी द नंबी इफेक्ट के ट्रेलर को दुनिया के सबसे बड़े बिलबोर्ड पर रविवार को प्रदर्शित किया गया। इसे माधवन ने सोशल मीडिया पर साझा किया जिस पर सेलेब्स के रिएक्शन आ रहे हैं। और वे इस पोस्ट पर अपने फेवरेट एक्टर पर प्यार जता रहे हैं। यह फिल्म 1 जुलाई को दुनियाभर में रिलीज होगी जो भारतीय वैज्ञानिक नंबी नारायण पर आधारित है फिल्म में माधवन ने मुख्य भूमिका निभाई है।
  • भारतीय ग्रैंडमास्टर प्रज्ञान आनंद ने नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट की गोपी का खिताब जीत लिया है।
  • राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से आज अजमेर जिला मुख्यालय पर वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी संवीक्षा परीक्षा 2021 आयोजित हुई।
  • पावर कट सूचना
  • 13 जून 2022 को सुबह 10:00 से शाम 5:00 न्यू फतेहपुरा सुखाडिया सर्कल पोलो ग्राउंड बाठेड़ा कॉलोनी बनेड़ा कॉलोनी और निकटवर्ती क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति भंग रहेगी।
  • मौसम
    आज सुबह से बादल छाए रहे और तेज उमस बनी रही शाम को कुछ धूप निकली   मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में उदयपुर में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना हैपिछले 24 घंटों के दौरान शहर का तापमान रहा अधिकतम 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस
  • तो ये थीं अब तक की अपडेट्स हम फिर आएंगे और अपडेट्स लेकर बने रहिए हमारे साथ…

Leave a Reply

Your email address will not be published.