• Mon. May 20th, 2024

Udaipur News

Udaipur News Today | Udaipur News Live | उदयपुर न्यूज़ | उदयपुर समाचार

Udaipur Latest News 19 february 2021| उ द य पु र की ता जा ख ब र news 19 february 2021 | उदयपुर की ताजा खबर उ द यपु र की ता जा news 19 february 2021 | उदयपुर की ताजा खबर

Byadmin

Feb 19, 2021
  • हेलो फ्रेंड्स,हम हाजिर है आज की अपडेट्स लेकर…
  • स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री द्वारा गहन मिशन इंद्रधनुष 3-0 का शुभारंभ किया गया।
  • क्वेरी
    अगर स्वस्थ है क्या तब भी वैक्सीन लगवाना जरूरी है?
    विशेषज्ञ बताते हैं वैक्सीन केवल खुद के लिए ही नहीं बल्कि परिवार, समाज और देश के लिए जरूरी है। को रोना से लड़ने के लिए 80% लोगों में इम्यूनिटी होना जरूरी है इससे कोरोना की चेन हम तोड़ पाएंगे । इसी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है।
  • वैक्सीन लगने के बाद अगर कोई साइड इफेक्ट हो तो क्या करें?
    विशेषज्ञ बताते हैं वैक्सीन लगने के आधे घंटे तक व्यक्ति को अंडर ऑब्जरवेशन रखा जाता है, तब उस पर पूरी निगरानी रखते हैं। और जब घर जाने लगते है तो उन्हें डॉक्टर का नंबर दिया जाता है। अगर कोई समस्या होती है तो 24 घंटे में कभी भी डॉक्टर को फोन कर सकते हैं।
  • कोवीड से ठीक हो चुके हैं क्या तब भी वैक्सीन लगवानी है ?
    विशेषज्ञ कहते हैं इम्यूनिटी खुद से आए या वैक्सीन से, मुख्य मकसद संक्रमण की चेन को तोड़ना है। इसलिए अगर कोई कोविड से ठीक हो चुका है तब भी उसे वैक्सीन लगवानी चाहिए, ताकि उसमें अगर इम्यूनिटी कम होगी तो वैक्सीन से फिर से एंटीबॉडीज आ जाएंगे। इससे समाज में धीरे धीरे हर्ड इम्यूनिटी की संभावना बढ़ जाएगी।
  • अगर सफर करते समय सुरक्षित दूरी सुनिश्चित नहीं हो पाए तो कोरोना का कितना खतरा है?
    विशेषज्ञ बतलाते हैं कि जब घर से बाहर जाए और पब्लिक ट्रांसपोर्ट में यात्रा करें तब सुरक्षित दूरी ना रख पाए ,ऐसे में अगर सभी ने मास्क पहना है तो 50% तक सुरक्षा हो जाती है। बाकी किसी चीज को छुए नहीं, मास्क बार-बार ना उतारे और हाथ साफ करते रहे हो सके तो भीड़ में जाने से बचे।
  • बच्चे किस तरह सावधानी रखें ?
    जानकार बताते हैं कई जगह छोटे बच्चों के स्कूल खुल गए हैं। इसलिए सबसे पहले परिवार की जिम्मेदारी है कि उन्हें फिजिकल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाने की आदत डलवाए। क्लास रूम में भी टीचर और बच्चे मास्क लगाकर रखें, खास तौर पर बैठने में भी सुरक्षित दूरी बनाए रखें। स्कूल में भी सैनिटाइजर की व्यवस्था रखे, ताकि बच्चे इधर उधर हाथ लगाएं तो सैनिटाइज कर ले।
  • को वी शील्ड बेहतर है या को वैक्सीन?
    विशेषज्ञ कहते हैं यह सोचने की जरूरत नहीं है कि यह बेहतर है या वह। दोनों वैक्सीन प्रभावी है। कई लोगों ने दोनों वैक्सीन की दूसरी डोज लगवा ली है और पूरी तरह स्वस्थ है। कोई एलर्जी नहीं हुई। इसलिए जिस दिन भी आपका नंबर आए आप जाएं, टीकाकरण केंद्र पर जो वैक्सीन लगाई जाए, उसे लगवाए।
  • Corona update Rajasthan today
    New cases:93
    Cumulative positive:3,19,363
    Active cases:1269
  • Corona update udaipur today
    New cases:8
    Cumulative positive:11,898
    Cumulative discharged:11,666
    Active cases:109
    Home isolated:79
  • जीएसटी में व्यापक सुधार की मांग को लेकर देशभर के व्यापारियों ने 26 फरवरी को भारत बंद का आह्वान किया है। व्यापारियों का कहना है कि गुड्स और सर्विस टैक्स में व्यापक सुधार की जरूरत है, लेकिन सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है। इसी कारण 26 फरवरी को वे भारत बंद रखने का आह्वान कर रहे है। गौरतलब है कि पिछले दिनों नागपुर में कैट का दो दिवसीय राष्ट्रीय व्यापार सम्मेलन आयोजित हुआ। इसी बैठक में यह फैसला लिया गया ।इस सम्मेलन में देशभर से करीब 2 सौ से अधिक प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
  • आत्मनिर्भर भारत के अंतर्गत देश में पहला डिजिटल खिलौना मेला 27 फरवरी से
  • सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती का 809 वा सालाना उर्स आज अजमेर में कुल की रस्म के साथ संपन्न हो गया। कुल की रस्म के तहत सुबह दरगाह दीवान की सदारत में कुल की महफिल हुई। इसके बाद दीवान ने जन्नती दरवाजे से आस्ताना में प्रवेश किया उसके बाद चांद रात को खोला गया जन्नती दरवाजा बंद कर दिया गया।इस अवसर पर कलंदरो ने दागोल की रस्म अदा की और जायरीन ने आस्ताना की दीवारों को केवड़े और गुलाब जल से धोया ।इस पानी को तबर्रुक के रूप में लिया। इसके बाद हुई जुम्मे की नमाज में करीब एक लाख जायरीन शामिल हुए।
  • आज आरएनटी मेडिकल कॉलेज की छात्राओं ने वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के बारे में जाना ताकि हॉस्टल में रहते हुए नित जल को बचाने के उपाय करते रहे और जल संकट का सामना ना करना पड़े।
  • सुखाड़िया विश्वविद्यालय में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आनंदम प्रवाह का आयोजन किया गया।
  • कॉन्सर्ट श्रंखला’ स्मृतियां’ के बीसवें संस्करण का आयोजन 20 फरवरी को शाम 7:00 बजे सोशल मीडिया अकाउंट से लाइव होगा। इसमें कर्नाटक और हिंदुस्तानी संगीत का अनूठा संगम होगा इससे पहले एक पहल के रूप में’ प्रतिभा- भारतीय शास्त्रीय लोक संगीत और नृत्य ‘के एक ऑनलाइन टैलेंट हंट शो का आयोजन किया गया जिसमें प्रख्यात जूरी मेंबर्स द्वारा विजेता का चयन किया गया। विजेता को पुरस्कार स्वरूप’ स्मृतियां’ के दौरान प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा और पुरस्कार से भी सम्मानित किया जाएगा।
  • शेयर बाजार आज लगातार चौथे दिन लाल निशान में बंद हुए
    बीएसई सूचकांक 435 अंक की कमजोरी के साथ 50,890 पर बंद हुआ।
    निफ्टी 137 अंक की कमजोरी के साथ 14,982 पर बंद हुआ।
  • सराफा
    उदयपुर में आज दोनों कीमती धातुओं के भाव इस प्रकार रहे
    सोना 22 कैरेट 1 ग्राम ₹4425
    सोना 24 कैरेट 1 ग्राम 4646 रुपए
    वहीं चांदी 1 किलो बार का भाव रहा 73,400 रुपए
  • मौसम
    आज उदयपुर का तापमान रहा अधिकतम 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस
  • ये थीं अब तक की अपडेट्स, हम फिर आएंगे और अपडेट्स लेकर, बने रहिए हमारे साथ….

Leave a Reply

Your email address will not be published.