• Wed. May 8th, 2024

Udaipur News

Udaipur News Today | Udaipur News Live | उदयपुर न्यूज़ | उदयपुर समाचार

Udaipur Latest News 22 March 2022 उदयपुर की ताजा खबर Udaipur Latest News 22 March 2022 | उदयपुर की ताजा खबर Udaipur Latest News 22 March 2022

Byadmin

Mar 22, 2022
  • हेलो फ्रेंड्स हम हाजिर हैं आज की अपडेटस लेकर…
  • आज विश्व जल दिवस है यह दिवस स्वच्छ पानी के महत्व और जल संसाधनों के कुशल और सतत प्रबंधन पर ध्यान केंद्रित कराता है और साफ और सुरक्षित पानी के अभाव में रह रहे 2 अरब 20 करोड़ लोगों की समस्याओं की ओर ध्यान केंद्रित कराता है। इस वर्ष की थीम है- भूमिगत जल -अदृश्य को दृष्टिगोचर बना।ना विश्व में जल उपलब्धता का 99% भूमिगत जल है इस मूल्यवान संसाधन को प्रदूषण और दुरुपयोग से बचाना जरूरी है।
  • रूसी पत्रकार यूक्रेन के शरणार्थियों की सहायता के लिए धन जुटाने के लिए अपने 2021 नोबेल शांति पुरस्कार पदक की नीलामी करना चाहते हैं उन्होंने अखबार में लिखा कि लोगों को शरणार्थियों घायलों और बच्चों की मदद करनी चाहिए वे अपने नोबेल शांति पुरस्कार पदक को बेचने की संभावना के बारे में पूछ रहे हैं।
    फ्रांस ने यूक्रेन को पोलैंड के रास्ते 55 मीट्रिक टन मानवीय सहायता भेजी है।
  • होली के 8 दिन बाद शीतला अष्टमी मनाई जाती है इस दिन बासोडा खाया जाता है चैत्र कृष्ण अष्टमी इस बार 25 मार्च को है इस दिन चूल्हा नहीं जलाया जाता और एक दिन पहले ही खाना तैयार कर लिया जाता है मान्यताओं के अनुसार इस में शीतला माता को पहले बांसोडा का भोग लगाया जाता है और फिर उसे घर परिवार द्वारा ग्रहण किया जाता है।
  • महाराणा प्रताप कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के संगठन संगठक डेयरी और खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय में आज विश्व जल दिवस मनाया गया और सभी से जल बचाने का आह्वान किया गया हाल ही मे छात्रों के लिए जल संरक्षण कार्यशाला का भी आयोजन किया गया था जिसमें महाविद्यालय के 70 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
  • शहर के निजी विद्यालय में छह दिवसीय समर कैंप का आयोजन हुआ जिसके अंतर्गत नन्हे बच्चों को विभिन्न गतिविधियां कराई गई।
  • जिले के डबोक थाना पुलिस ने मंगलवार को डोडा चुरा के कट्टे के साथ एक युवक को धर दबोचा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने युवक को चेक किया तो उसके पास से डोडा चुरा से भरा प्लास्टिक बैग मिला जिसमें 24 किलो डोडा चूरा था पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
  • जिले में आज कोरोना के 4 नए मामले सामने आए एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है।
  • राजस्थान में सरस डेयरी आगामी वित्तीय वर्ष में दूध की विक्रय दर  में  कोई वृद्धि नहीं करेगी।
  • मंगलवार को घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए गए वही पेट्रोल और डीजल के दाम में 88 पैसे प्रति लीटर इजाफा हुआ है कुछ दिन पहले ही प्रमुख दूध कंपनियों ने दूध के दाम भी 2 से ₹5 प्रति लीटर तक बढ़ा दिए थे उदयपुर में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 108.78 रुपए और डीजल की कीमत 92.3 रुपए प्रति लीटर हो गई है तेल कंपनियों ने करीब 140 दिन बाद पेट्रोल डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की है 14 .2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर मंगलवार से ₹50 महंगा हो गया है उदयपुर में इनकी कीमत ₹981 हो गई है जो पहले ₹931 थी।
  • मनोरंजन जगत से….
  • 23 मार्च को शहीद दिवस है मातृभूमि के लिए जीवन न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों पर हिंदी सिनेमा में कई फिल्में बनी है इनमें सेनानियों को याद किया है और इनके जज्बे को सलाम किया है‌ इनमें शामिल है 1965 में रिलीज हुई फिल्म शहीद जिसमें मनोज कुमार ने भगत सिंह का किरदार निभाया इस फिल्म को दर्शकों ने खूब सराहा। वही अजय देवगन की फिल्म द लीजेंड ऑफ भगत सिंह मे भी महान शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई है।
  • 23 मार्च को अभिषेक बच्चन और यामी गौतम की फिल्म दसवीं का ट्रेलर रिलीज होने जा रहा है। यह फिल्म 7 अप्रैल को रिलीज होने वाली है ।
    जॉन अब्राहिम की फिल्म अटैक का दूसरा ट्रेलर रिलीज हो गया है यह फिल्म 1 अप्रैल 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी इसमें उनके साथ जैकलिन रकुल प्रीत प्रकाश राज और रत्ना पाठक भी लीड रोल में है।
  • भारत के लक्ष्य सेन विश्व बैडमिंटन रैंकिंग में शीर्ष 10 खिलाड़ियों में पहुंच गए हैं उन्होंने रैंकिंग में 9 स्थान हासिल किया किदांबी श्रीकांत 12वें और साई प्रणीत 19वें स्थान पर है।
  • सेंसेक्स
  • बीएसई सूचकांक 697 अंक उछलकर 57989 पर बंद हुआ।
  • वहीं निफ्टी 198 अंक चढ़कर 17316 पर रहा।
  • सर्राफा
    उदयपुर में दोनों कीमती धातुओं के भाव इस प्रकार रहे
  • सोना 22 कैरेट 1 ग्राम ₹4849
    सोना 24 कैरेट ग्राम 1 ग्राम ₹5091
  • चांदी 1 किलो बार का भाव रहा ₹73000
  • मौसम
  • दिनोंदिन मौसम मे बदलाव हो रहा है गर्मी का असर तेज हो रहा है दिन में सड़के सुनसान रहने लगे हैं पिछले 24 घंटों के दौरान शहर का तापमान रहा अधिकतम 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस
  • तो ये थीं अब तक की अपडेट्स हम फिर आएंगे और अपडेट से लेकर बने रहिए हमारे साथ….

Leave a Reply

Your email address will not be published.