• Mon. May 20th, 2024

Udaipur News

Udaipur News Today | Udaipur News Live | उदयपुर न्यूज़ | उदयपुर समाचार

Udaipur Latest News 23 september 2020 | उदयपुर की ताजा खबर | Udaipur Latest News 23 september 2020 | उदयपुर की ताजा खबर

Byadmin

Sep 23, 2020
  • हेलो फ्रेंड्स, हम हाजिर है आज की अपडेट्स लेकर…
  • आज राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती है -श्रद्धा सुमन
  • प्रधानमंत्री ने कोविड-19 से सबसे अधिक प्रभावित 6 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश के मुख्यमंत्रियों के साथ आज स्थिति की समीक्षा की।
  • देश में कोविड से ठीक होने वालों की संख्या नए संक्रमित होने वालों की संख्या से अधिक। देश में ठीक होने वालों की दर 81.25% हुई।
  • Corona update Rajasthan
    Cumulative positive:1,18793
    Active cases: 18614
  • प्रदेश में आज 1912 नए कोरोना मरीज मिले। उदयपुर में कोरोना मरीजों की संख्या पहुंची 3807 पर
  • शहर मे कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती हुई देखते हुए आरएनटी के अधिकृत ईएसआई अस्पताल के भरने के बाद एमबी चिकित्सालय के 3 वार्ड खाली करवाए गए हैं। वहीं हिरण मगरी सेटेलाइट चिकित्सालय में भी सौ बेड की व्यवस्था अलग से की गई है ।स्वास्थ्य अधिकारी के अनुसार अधिक संख्या में एक जगह पर इकट्ठे ना हो और कोरोना संबंधी सारी गाइडलाइंस का पालन करें।
  • संसद ने श्रमिकों के कल्याण और सुरक्षा के लिए श्रम संहिता समृद्धि 3 विधेयक पारित किए।
  • रेलवे का अपने ब्रॉडगेज मार्गों का 2023 तक शत-प्रतिशत विद्युतीकरण करने का लक्ष्य।
  • अमेरिका के राष्ट्रपति ने संयुक्त राष्ट्र से कहा कोविड-19 महामारी के दुष्परिणामों के लिए चीन को जिम्मेदार ठहराया जाए
  • कोविड-19 के मद्देनजर संसद का मॉनसून सत्र तय समय से पहले आज अनिश्चितकाल के लिए स्थगित होने की संभावना।
  • घर से ही कर सकेंगे माता वैष्णो देवी के दर्शन ।श्राइन बोर्ड कर रहा है इसके अनुसार व्यवस्था।
  • देश के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए शैक्षणिक सत्र 1 नवंबर से शुरू होगा
  • मुंबई में भारी बारिश कई इलाकों में पानी भरा
  • प्रदेश में कोरोनावायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए लागू राजस्थान एपिडेमिक अध्यादेश के तहत अब तक 7 लाख52 हजार से अधिक व्यक्तियों का चालान कर 10 करोड 94 लाख रुपए का जुर्माना वसूल किया जा चुका है।
  • फैक्ट चेक
    वैभव लक्ष्मी योजना के तहत केंद्र सरकार सभी महिलाओं को ₹400000 तक का व्यापार लोन प्रदान कर रही है ।यह दावा फर्जी है ।केंद्र सरकार द्वारा ऐसी कोई योजना नहीं चलाई जा रही है।
  • आईपीएल क्रिकेट में शारजाह में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 16 रन से हराया।
  • आईपीएल में आज कोलकाता नाइट राइडर्स का मुकाबला हो रहा है मुंबई इंडियंस के साथ ।
  • संवेदी सूचकांक और निफ्टी में गिरावट।
    बीएसई सूचकांक आज 65.66 अंक गिरकर 37,668.42 पर रहा।
    वहीं निफ्टी भी 21.80 अंकों की गिरावट लेकर 11131.808 पर रहा।
  • सराफा बाजार से जानकारी
    दोनों कीमती धातुओं के भाव आज इस प्रकार रहे
    सोना 22 कैरेट 1 ग्राम का भाव रहा ₹5048
    सोना 24 कैरेट 1 ग्राम ₹5300
    चांदी 1 किलो बार का भाव रहा ₹59600
  • उदयपुर में आज पेट्रोल की कीमत रही ₹88 79 पैसे प्रति लीटर।
  • मौसम की जानकारी इस महीने भी आश्विन माह में गर्मी का असर शहर में देखने को मिल रहा है। वही उमस से भी लोग परेशान हैं पिछले 10 दिनों में तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है ‌। गर्मी और उमस भी बरकरार है। यह मानसून का आखरी दौर है जो सितंबर के अंतिम सप्ताह तक सक्रिय रहता है। अभी एक और आठवां दौर अगले 24 से 48 घंटों में हल्की खड और खंड वर्षा के रूप में सक्रिय हो सकता है।
    शहर का अधिकतम तापमान रहा 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस।
  • तो ये थीं हमारी आज की अपडेट्स, हम फिर हाजिर होंगे और अपडेट्स लेकर, बने रहिए हमारे साथ…

Leave a Reply

Your email address will not be published.