• Sun. May 19th, 2024

Udaipur News

Udaipur News Today | Udaipur News Live | उदयपुर न्यूज़ | उदयपुर समाचार

Udaipur Latest News 30 december 2020 | उ द य पु र की ता जा ख ब र news 30 december 2020 | उदयपुर की ताजा खबर उ द यपु र की ता जा news 30 december 2020 | उदयपुर की ताजा खबर

Byadmin

Dec 30, 2020
  • हेलो फ्रेंड्स, हम हाजिर है आज की अपडेट्स लेकर…
  • उदयपुर में बढ़ती ठंड के साथ कोरोना का असर भी बरकरार है। आज की रिपोर्ट में 39 नए पॉजिटिव मिले, इन्हें मिलाकर शहर में कुल पॉजिटिव केस की संख्या 11,291 हो गई है। इनमें से 10,762 लोग ठीक हो चुके हैं। और एक्टिव के 418 है, वही 228 मरीज होम आइसोलेशन में है।
  • नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक उड़ानों की आवाजाही पर 31 जनवरी 2021 तक पाबंदी लगा दी है। हालांकि वंदे भारत मिशन के तहत उड़ाने जारी रहेंगे। वही यूके से आने वाले विमानों पर 7 जनवरी 2021 तक प्रतिबंध कर दिया गया है।
  • कोरोना के नए स्टेन का पता लगाना कितना मुश्किल है?
    विशेषज्ञ कहते हैं स्ट्रेन की बात करते हैं तो यूके और दक्षिण अफ्रीका में अलग-अलग स्ट्रेन मिले हैं। साधारण कोविड-19 टेस्ट में हम यह पता कर सकते हैं कि कोरोना है या नहीं।अब इतनी प्रयोगशालाएं हैं कि टेस्ट आसानी से कर सकते हैं। लेकिन इससे यह नहीं पता चलता कि व्यक्ति में यूके का स्टेन है या दक्षिण अफ्रीका का या जो भारत में है वह है। इसके लिए जिनोम सीक्वेंसिंग करनी होती है और उसकी देश में गिने-चुने प्रयोगशालाएं है। इसमें काफी खर्चा आता है इसलिए यह एक बड़ी चुनौती है।
  • पहले चरण में कितने लोगों को वैक्सीन दी जाएगी ?
    विशेषज्ञ बताते हैं सरकार ने पहले चरण में 30 करोड़ लोगों को वैक्सीन देने की योजना बनाई है। जिसमें एक करोड़ हेल्थ वर्कर्स है जिन्हें अस्पताल चलाने हैं, और इस सिस्टम को चालू रखना है । फिर फ्रंटलाइन वर्कर्स है जिनमें पुलिस वाले, एंबुलेंस ड्राइवर आदि को वैक्सीन दी जाएगी। इनकी संख्या 2 करोड़ के आसपास है। उसके बाद 50 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का टीकाकरण होगा। इनकी संख्या करीब 27 करोड़ है
  • कृषि कानूनों पर 1 महीने से ज्यादा समय से चल रहे आंदोलन को खत्म करने के लिए किसानों और केंद्रीय मंत्रियों के बीच छठे दौर की वार्ता आज दोपहर शुरू हुई। इसमें 41 किसान संगठनों के प्रतिनिधि चर्चा कर रहे थे। गौरतलब है कि कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले 1 महीने से भी ज्यादा समय से हजारों किसान दिल्ली की अलग अलग सीमा पर प्रदर्शन कर रहे हैं। इनमें ज्यादातर पंजाब और हरियाणा के किसान है। वहीं सरकार ने कहा है कि इन कानूनों से कृषि क्षेत्र में सुधार होगा और किसानों की आमदनी बढ़ेगी वहीं किसानों का मानना है कि इन से एम एस पी और मंडी की व्यवस्था कमजोर होगी और किसान बड़े कारोबारी घरानों पर निर्भर हो जाएंगे।केंद्र सरकार और प्रदर्शनकारी किसानों के बीच आज छठे चरण की बातचीत खत्म हो गई है । बैठक के बाद 4 मामलों में से 2 मामलों में सरकार और किसानों के बीच सहमति बनी है। किसान संगठन अब तक तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं जबकि केंद्र सरकार कह चुकी है कि कानून वापस नहीं लेगी
  • पहाड़ों पर बर्फबारी से उत्तर भारत के राज्यों में कड़ाके की ठंड चल रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री तक की कमी आ सकती है। और साल के आखिरी दिन भी उत्तरी राज्यों में शीतलहर की स्थिति रह सकती है। 2 जनवरी 2021 के बाद स्थिति सुधरने का अनुमान है।
  • अमेरिका के कैलिफोर्निया शहर में कोरोना का टीकाकरण हो रहा है ।यहां वैक्सीन लगवाने के बाद एक नर्स कोरोना पाज़िटिव हो गई है। उसने गत 18 दिसंबर को वैक्सीन लगवाई थी। उसके बाद कोई साइड इफेक्ट हालांकि नहीं हुआ था। और वैक्सीन दबाने के 1 सप्ताह बाद कोविड-19 यूनिट में काम करने के बाद नर्स बीमार हो गई। उसके बाद उसने कोरोना टेस्ट करवाया जिसमें वह पॉजिटिव आई है।
  • कोरोना के ब्रिटेन और दक्षिण अफ्रीका में पाए गए नए स्ट्रेन के खिलाफ भी कोरोना की वैक्सीन कारगर साबित होगी। केंद्र सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार प्रोफेसर विजयराघवन ने इसका आश्वासन देते हुए कहा कि इसमें अभी चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। जल्द ही कोरोना वेक्सीन उपलब्ध होगी। इस दौरान हमें कोविड-19 अनुकूल व्यवहार को अपनाना होगा। उनके अनुसार जब वायरस फैलता है तो पूरी दुनिया में उसमें बदलाव आता रहता है। कभी-कभी यह बदलाव इस तरह होता है कि उसके प्रसार और संक्रमण की गंभीरता बढ़ जाती है। ब्रिटेन और दक्षिण अफ्रीका में ऐसा ही हुआ है।
  • कोरोना के असर के चलते इस बार 26 जनवरी को होने वाली गणतंत्र दिवस परेड में कई बदलाव हुए हैं। परेड की लंबाई कम की गई है, वहीं इसकी लंबाई भी8. 2 किलोमीटर से घटाकर 3.3 किलोमीटर कर दी गई है। वहीं परेड देखने का मौका भी इस बार 25,000 लोगों को ही मिलेगा। सामान्य तौर पर 1,15,000 लोग मौजूद रहते थे। हर बार 32,000 टिकट बेचे जाते थे, इस बार उनकी संख्या 7500 ही रहेगी। वहीं छोटे बच्चे गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा नहीं लेंगे और 15 साल से ज्यादा उम्र के स्कूली बच्चे ही शामिल होंगे। इनके साथ ही परेड देखने के लिए स्कूली बच्चों के लिए अलग से एंनक्लोजर भी इस बार नहीं होगा। दिव्यांग बच्चे भी इस बार शामिल नहीं होंगे और खड़े होकर परेड देखने का इंतजाम भी नहीं होगा। जितनी सीटें होंगी उतने लोगों को ही इजाजत होगी और गणतंत्र दिवस परेड में कम दस्ते होंगे और दस्तों की चौड़ाई भी कम होगी ताकि सोशल डिस्टेंसिंग के साथ यह दूर-दूर चल सकेंगे। अब तक हर दसते में 144 लोग होते थे लेकिन इस बार 96 लोग ही रहेंगे, और परेड में मौजूद और हिस्सा लेने वाले सभी लोग मास्क पहने होंगे। एंट्री और एग्जिट गेट की संख्या भी ज्यादा होगी, कोविड-19 बूथ भी बनाए जाएंगे जिसमें डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ मौजूद रहेगा।
  • घरेलू शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला जारी है।
    बीएसई सूचकांक 133 अंक बढ़कर 47,746 पर बंद हुआ
    वहीं निफ्टी 49 अंक तेजी दर्ज कर 13,982 पर बंद हुआ।

    सर्राफा
    उदयपुर में आज दोनों कीमती धातुओं के भाव इस प्रकार रहे
    सोना 22 कैरेट 1 ग्राम 4823 रुपए
    सोना 24 कैरेट 1 ग्राम ₹5064
    वहीं चांदी 1 किलो बार का भाव रहा ₹68,800

    मौसम
    शहर में ठंड का असर बढ़ता जा रहा है। आज शहर का तापमान रहा अधिकतम 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस

    तो ये थीं अब तक की अपडेट्स ,हम फिर आएंगे और अपडेट्स लेकर, बने रहिए हमारे साथ….

Leave a Reply

Your email address will not be published.