• Wed. May 8th, 2024

Udaipur News

Udaipur News Today | Udaipur News Live | उदयपुर न्यूज़ | उदयपुर समाचार

Udaipur Latest News 28 JANUARY 2021| उ द य पु र की ता जा ख ब र news 28 JANUARY 2021 | उदयपुर की ताजा खबर उ द यपु र की ता जा news 28 JANUARY 2021 | उदयपुर की ताजा खबर

Byadmin

Jan 28, 2021
  • हेलो फ्रेंड्स ,हम हाजिर है आज की अपडेटस लेकर…
  • उदयपुर में नगर पालिका चुनाव के तहत सलूंबर ,फतहनगर ,भीडर के 75 वार्डों के लिए आज मतदान हुआ। तीनों नगर पालिका में कुल 4,6506 मतदाता है।
  • 29 जनवरी पावर कट सूचना
    विद्युत विभाग के अनुसार कल सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक शोभागपुरा सर्किल, शोभागपुरा गांव, सिद्धार्थ नगर, महावीर नगर, ब्रिज विहार, देवबाग ,पुला कच्ची बस्ती, महाप्रज्ञ विहार और संबंधित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। वहीं दोपहर 11:00 बजे से 2:00 बजे तक गलियों की मगरी, अहिंसापुरी, न्यू अहिंसापुरी, तिरुपति विहार ,आदर्श कॉलोनी, अरावली हाइट्स, शहीद भगत सिंह नगर और संबंधित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
  • कोरोना के कारण प्रभावित हुई पढ़ाई को दृष्टिगत करते हुए माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की ओर से निर्णय लिया गया है कि राजस्थान में अब तक हर जिले में अलग-अलग प्रश्नपत्र तैयार करके परीक्षा होती है लेकिन पहली बार पांचवी, आठवीं, नवी और ग्यारहवीं कक्षा का एक ही पेपर हो सकता है। इस संबंध में प्रस्ताव तैयार करके राज्य सरकार को भेजा गया है जिस पर सरकार की स्वीकृति का इंतजार है। शिक्षा निदेशक के अनुसार कक्षा तीसरी से बारहवीं तक के सभी स्टूडेंट्स को वार्षिक परीक्षाएं स्कूल में आकर ही देनी होगी ।परीक्षा में कक्षा पांचवी, आठवीं नवमी और 12 वीं का प्रश्न पत्र एक ही जगह तैयार किया जाएगा इसमें पांचवी और आठवीं के पेपर एसआईईआरटी उदयपुर से तैयार हो सकते हैं और 12वीं का पेपर माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में ही तैयार हो सकता है।
  • शहर में निजी ग्रुप द्वारा शहरवासियों के लिए मेडिकल उपकरण बैंक की शुरुआत की गई है इसमें ऑक्सीजन। कंसंट्रेटर 7 दिन के लिए निशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे ।प्राथमिकता के तौर पर यह समाज विशेष को उपलब्ध रहेंगे। लेकिन जरूरत होने पर सर्व समाज के लिए भी उपलब्ध कराए जाएंगे।
  • अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि के चलते पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोतरी हुई है।
  • ट्रिप एडवाइजर, ट्रैवलर्स चॉइस अवार्ड 2021 की सूची जारी कर दी गई है। इस सूची में दुनिया भर के वे शहर जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं उनको सूचीबद्ध किया जाता है। इसमें पहले नंबर पर इंडोनेशिया का बाली है। खूबसूरत बीच और हरियाली से समृद्ध बाली पर्यटकों के लिए मुख्य आकर्षण है। वही इस लिस्ट में उदयपुर को 19वां स्थान मिला है।
  • मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में इसी सत्र से मास्टर ऑफ सोशल वर्क कोर्स शुरू हो रहा हैऔर पहले ही वर्ष की सभी सीटें फुल हो गई है।
  • देश में 16 जनवरी से शुरू हुए कोरोना वैक्सीनेशन प्रोग्राम के तहत अब तक 28 लाख से अधिक लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है ।आज शाम 7:00 बजे तक 28,47,608 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। इसके साथ ही देश में इंटरनेशनल पैसेंजर फ्लाइट पर 28 फरवरी तक रोक लगा दी गई है हालांकि यह रोक इंटरनेशनल कार्गो फ्लाइट और डीजीसीए की ओर से मंजूर स्पेशल फ्लाइट पर लागू नहीं है और चुनिंदा रूट्स पर हालात के मुताबिक उड़ान की मंजूरी दी जा सकती है। गौरतलब है कि कोरोना की वजह से लॉकडाउन होने के बाद 25 मार्च 2020 को पैसेंजर फ्लाइट सर्विस सस्पेंड कर दी गई थी। घरेलू उड़ानों को 25 मई से फिर शुरू किया गया था।
    वही देश में अब तक कोरोना के 1.07 करोड केस आ चुके हैं। इनमें से 1.03 करोड मरीज ठीक हो चुके हैं। 1.70 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। यह आंकड़े कोविड19 .india.org पर उपलब्ध है।
    इधर प्रदेश में गुरुवार को 85 नए कोरोना मरीज मिले ।इन्हें मिलाकर अब तक 3,17,189 लोग कोरोना संकमित हो चुके हैं, जिनमें से 3,11,867 लोग ठीक हो चुके हैं अभी 2559 मरीजों का इलाज चल रहा है।
    वहीं शहर में आज कोरोना के नौ पॉजिटिव पाए गए। नए साल में अब तक 432 मरीज मिल चुके हैं। इस तरह कुल पॉजिटिव केस की संख्या यहां 11,760 हो गई है। इनमें से 11,307 लोग ठीक हो चुके हैं। 211 मरीज होम आइसोलेशन में है और 336 एक्टिव केस है।
  • Covid-19 vaccination coverage today(udaipur)
    Target for the day:4072
    Achievement for the day:2954
  • बजट से पहले शेयर बाजारों में गिरावट जारी है
    बीएसई सूचकांक 536 अंक का गोता लगाकर 46,874 पर रहा
    वहीं निफ्टी 150 अंक की गिरावट के साथ 13818 अट्ठारह पर बंद हुआ।
  • सर्राफा
    उदयपुर में आज दोनों कीमती धातुओं के भाव इस प्रकार रहे
    सोना 22 कैरेट 1 ग्राम 4706 रुपए
    सोना 24 कैरेट 1 ग्राम 4941 रुपए
  • वहीं चांदी 1 किलो भार का भाव रहा ₹66,200
    मौसम
    शहर में आज तापमान रहा अधिकतम 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस
  • ये थीं अब तक की अपडेट्स हम फिर आएंगे और अपडेट्स लेकर बने रहिए हमारे साथ…..

Leave a Reply

Your email address will not be published.