• Wed. May 8th, 2024

Udaipur News

Udaipur News Today | Udaipur News Live | उदयपुर न्यूज़ | उदयपुर समाचार

Udaipur Latest News 30 september 2020 | उदयपुर की ताजा खबर | Udaipur Latest News 30 september 2020 | उदयपुर की ताजा खबर

Byadmin

Sep 30, 2020
  • हेलो फ्रेंड्स, हम हाजिर हैं आज की अपडेट्स लेकर …
  • देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 से 80,472 लोगों के संक्रमित होने के साथ ही संक्रमित लोगों का आंकड़ा 62 लाख को पार कर गया है ।स्वस्थ लोगों की संख्या 51 लाख 87 हजार 825 होने के साथ ही ठीक होने की दर 83.33% हो गई है ।अब तक सात करोड़ 41 लाख 96 हजार सात सौ उनतीस कोविड नमूनों की जांच की जा चुकी है देश में, वही मृत्यु दर 1.57% है।
  • उच्चतम न्यायालय ने यूपीएससी की 2020 और 2021 की परीक्षाएं एक साथ करने की याचिका खारिज कर दी है ।साथ ही सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा स्थगित करने से भी इनकार किया है।
  • आयकर विभाग ने 1 अप्रैल से 6 महीनों की अवधि में 33 लाख 54 हजार से अधिक करदाताओं को रिफंड जारी किया ।वित्त मंत्रालय ने बताया कि कुल रिफंड में से करीब एक लाख 78 हजार कारपोरेट कर मामलों में 86094 करोड रुपए के रिफंड जारी किए गए हैं।
  • भारत ने केन्या और भूटान के साथ एक दूसरे देश में विमानों के आवागमन की व्यवस्था की है ।नागर विमानन मंत्री ने बताया कि द्विपक्षीय अंतरराष्ट्रीय विमान संपर्क और बढ़ाने के लिए ऐसा किया गया है।
  • जर्मन एयर लाइन लूफतानसा ने 30 सितंबर से 20 अक्टूबर के बीच भारत के लिए सभी उड़ानों को रद्द कर दिया है।
  • आज अंतर्राष्ट्रीय अनुवाद दिवस है। हर साल 30 सितंबर को यह ब्मनाया जाता है। बाइबल अनुवादक सेंट जेरोम की याद मे ये दिन मनाया जाता है।
  • कोविड-19 महामारी के बीच भारत में एक और चीनी वायरस खतरा बनकर दस्तक दे सकता है। आईसीएमआर ने वायरस को लेकर चेतावनी जारी की है। भारत में भी क्यूलेक्स मच्छरों में ऐसा ही वायरस प पाया जाता है जो देश में इसके मरीजों की संख्या बढ़ा सकता है ।कोविड-19 महामारी के बीच भारत में एक और चीनी वायरस खतरा बनकर दस्तक दे सकता है। आईसीएमआर ने वायरस को लेकर चेतावनी जारी की है। भारत में भी क्यूलेक्स मच्छरों में ऐसा ही वायरस प पाया जाता है जो देश में इसके मरीजों की संख्या बढ़ा सकता है ।
  • अखिल भारतीय सेवा और राज्य सेवा सहित राजपत्रित अधिकारियों की तरह हम सभी सरकारी कर्मचारियों को अपनी संपत्ति की घोषणा करना अनिवार्य होगा। इस संबंध में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कल एक बैठक में निर्देश दिए।
  • लॉक डाउन के चलते प्रभावित हुई उदयपुर की रेल यातायात सेवा अब अक्टूबर से फिर से सुचारू होने लगेगी। 1 अक्टूबर से उदयपुर मुंबई ,उदयपुर जयपुर, उदयपुर हरिद्वार के बीच रेल कनेक्टिविटी फिर से शुरू हो रही है ।उदयपुर से जयपुर जाने वाली सुपरफास्ट स्पेशल उदयपुर स्टेशन से प्रतिदिन सुबह 6:00 बजे रवाना होंगी जो दोपहर 1:30 बजे जयपुर पहुंचेगी। वहीं जयपुर से उदयपुर आने वाली जयपुर उदयपुर सुपरफास्ट विशेष जयपुर से दिन में 2:00 बजे रवाना होगी और रात 9:30 बजे उदयपुर पहुंचेगी ।
    वही उदयपुर बांद्रा टर्मिनस बांद्रा से चलकर चित्तौड़ होकर उदयपुर पहुंचेगी और उदयपुर बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट ट्रेन 2 अक्टूबर से उदयपुर से हर बुधवार ,शुक्रवार और रविवार रात 9:10 बजे रवाना होगी जो अगले दिन दोपहर 1:30 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।
    वही उदयपुर हरिद्वार स्पेशल 1 अक्टूबर से हर सोमवार ,गुरुवार और शनिवार को दोपहर 1:05 पर उदयपुर से रवाना होगी। रेल मंत्रालय द्वारा जारी की गई कोरोना गाइड लाइन के तहत यात्रियों को चद्दर तकिए और कंबल की सुविधा फिलहाल नहीं दी जाएगी ये उन्हें साथ लेकर यात्रा करनी होगी।
  • उदयपुर में कोरोना का बढ़ता असर बरकरार, आज कोरोना मरीजो की संख्या साढ़े 4 हजार के लगभग पहुंच गई। यह आंकड़ा रहा 4486।
  • शहर में बढ़ते यातायात को दबाव को कम करने के लिए सेवाश्रम, कुम्हारों का भट्टा फ्लाईओवर प्रोजेक्ट का राजस्थान के मुख्यमंत्री ने सोमवार को जयपुर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लोकार्पण, शिलान्यास कर दिया है। दोनों प्रोजेक्ट को 2022 तक पूरा करने का लक्ष्य है। उम्मीद है इससे शहरवासियों को बड़ी राहत मिलेगी‌
  • बीएसई सूचकांक आज 94.71 अंकों की बढ़त लेकर 38067.93 पर रहा
    वहीं निफ्टी 11247.55 पर रहा
  • सर्राफा
    शहर में दोनों कीमती धातुओं के भाव इस प्रकार रहे सोना 22 कैरेट 1 ग्राम 4868 रुपए
    सोना 24 कैरेट 1 ग्राम 5111 रुपए
    वहीं चांदी 1 किलो बार का भाव रहा रू 59000
  • मौसम
    शहर में आज शाम अच्छी बारिश हुई।
    विदा होते मानसून ने फिर से सावन का एहसास करा दिया। शहर का तापमान आज31 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है।
  • आज है मशहूर फिल्मकार ऋषिकेश मुखर्जी का जन्मदिन । 30 सितंबर 1922 को कोलकाता में जन्मे मुखर्जी फिल्मों से आने से पहले गणित और विज्ञान का अध्यापन करते थे ।उन्हें शतरंज का शौक था। फिल्म निर्माण के संस्कारों ने कोलकाता के न्यूज थिएटर से मिले ।उनके करियर में प्रसिद्ध निर्देशक बिमल रॉय काफी बड़ा हाथ है। सिनेमा जगत में अपनी विशेष छाप छोड़ने वाले ऋषिकेश मुखर्जी की फिल्में आज भी गुणवत्ता के मानकों पर खरी उतरती है।
  • तो ये थीं आज की अपडेट्स, हम आएंगे और अपडेट्स लेकर, बने रहिए हमारे साथ….

Leave a Reply

Your email address will not be published.